भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम घोषित, विलियमसन-साउदी को नहीं मिली जगह

Updated on 13-01-2023 06:58 PM
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड की टीम पाकिस्तान के बाद भारत के दौरे पर आएगी। यहां दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज होगी। दौरे की शुरुआत 18 जनवरी को वनडे सीरीज से होनी है। 27 जनवरी को रांची में पहला टी20 खेला जाएगा। टी20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। इस टीम में केन विलियमसन को जगह नहीं मिली है।

सेंटनर करेंगे कप्तानी

भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में मिशेल सेंटनर कीवी टीम की कप्तानी करेंगे। केन विलियमसन और टिम साउदी पाकिस्तान दौरे के बाद न्यूजीलैंड वापस लौट जाएंगे। भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में भी ये दोनों खिलाड़ी टीम का हिस्सा नहीं हैं। वनडे के लिए कुछ समय पहले घोषित हुई टीम की कप्तानी टॉम लाथम के पास है। इस टीम में तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट भी नहीं हैं। न्यूजीलैंड को भारत के खिलाफ सीरीज के बाद इंग्लैंड से घर में टेस्ट खेलना है। इसी वजह से इन खिलाड़ियों को आराम दिया गया है।

    दो अनकैप्ड खिलाड़ी टीम का हिस्सा

    न्यूजीलैंड ने टी20 टीम में दो अनकैप्ड खिलाड़ियों को जगह दी है। इसमें बेन लिस्टर और हेनरी शिपली का नाम शामिल है। शिपली ने पाकिस्तान के खिलाफ खेली जा रही वनडे सीरीज में डेब्यू किया था। 27 साल के तेज गेंदबाज लिस्टर के नाम 39 टी20 मैच में 40 विकेट हैं। उन्होंने पिछले साल न्यूजीलैंड ए के लिए भारत दौरे पर डेब्यू किया था। पिछले सीजन उन्हें ऑकलैंड के बॉलर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड मिला था।
    27 जनवरी को टी20 सीरीज का पहला मैच रांची में होगा। दूसरा 29 जनवरी को लखनऊ में खेला जाएगा। इसके बाद एक फरवरी को अहमदाबाद में आखिरी टी20 मुकाबला होगा।

    टी20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम: मिशेल सेंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेन क्लीवर, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, बेन लिस्टर, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, माइकल रिपन, हेनरी शिपली, ईश सोढ़ी, ब्लेयर टिकनर।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     18 September 2026
    नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
     18 September 2026
    निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
     18 September 2026
    बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…
     18 September 2026
    नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं मिला। वह तीनों मैच में बेंच पर ही बैठे रहे। इस वजह से कई पूर्व खिलाड़ियों…
     18 September 2026
    नई दिल्ली: सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने तीसरे और अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच में अफगानिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा दी। बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक ने सिर्फ 30…
     18 September 2026
    भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। इस टीम में मोहम्मद शमी की वापसी की उम्मीद लगाई जा रही थी, लेकिन…
     18 September 2026
    प्रमोद पाल (गोरखपुर): उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव की रहने वाली 25 साल की सोनाली सिंह आज उन युवाओं के लिए मिसाल बन…
     18 September 2026
    निशिन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 के क्वार्टर फाइनल में जापान को सिर्फ 57 रनों पर ऑलआउट कर दिया है। टॉस का सिक्का भारत के पक्ष में…
     17 September 2026
    भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए जब अपनी टीम की घोषणा की तो चयनकर्ताओं की नई रणनीति साफ…
    Advt.