टी20 सीरीज जीतने का सपना लेकर उतरेगा न्यूजीलैंड, कैसे रोकेगी हार्दिक की टीम इंडिया?

Updated on 01-02-2023 09:20 PM
अहमदाबाद: भारतीय टीम बुधवार को तीसरे और निर्णायक टी20 अंतरराष्ट्रीय में जब न्यूजीलैंड (IND vs NZ) से भिड़ेगी तो मेजबान देश के शीर्ष क्रम के युवा बल्लेबाजों पर अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव होगा। यह कहना उचित होगा कि रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे अनुभवी खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में शुभमन गिल, इशान किशन और राहुल त्रिपाठी की तिकड़ी मौकों का फायदा उठाने में नाकाम रही है।

ईशान-गिल नहीं बना रहे रन

बुधवार को होने वाले मुकाबले के बाद भारत लंबे समय तक टी20 मुकाबले नहीं खेलेगा, जिसके चलते युवा खिलाड़ियों के पास ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले अपनी छाप छोड़ने का अंतिम मौका है। बांग्लादेश में दोहरा शतक जड़ने के बाद से ईशान बल्लेबाजी में लय हासिल करने में नाकाम रहे हैं जबकि टर्न होती गेंद के खिलाफ गिल को भी परेशानी का सामना करना पड़ा है। गिल वनडे प्रारूप की फॉर्म को टी20 में दोहराने में विफल रहे हैं।

नियमित रूप से तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने वाले कोहली की गैरमौजूदगी में मिले मौकों का त्रिपाठी फायदा नहीं उठा पाए हैं। रविवार को सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पंड्या की पारियों ने भारत बड़ी मुश्किल से 100 रन के लक्ष्य को हासिल करने में सफल हो पाया। इस सीरीज के साथ वापसी करने वाले पृथ्वी साव को खिलाने की मांग हो रही है लेकिन निर्णायक मैच में कप्तान पंड्या के अंतिम एकादश में बदलाव करने की संभावना नहीं है।

गेंदबाजी में अर्शदीप पर नजरें

गेंदबाजी विभाग में युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव के एक साथ खेलने से भारत को विरोधी टीम पर दबाव बनाने में मदद मिली है। दूसरे टी20 में पिच से काफी मदद मिलने के बावजूद चहल से सिर्फ दो ओवर गेंदबाजी कराना काफी हैरानी भरा था। उन्होंने सलामी बल्लेबाज फिन एलेन को भी आउट किया था। नोबॉल से जूझने के बाद तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह लखनऊ में शानदार लय में दिखे जिससे निर्णायक मुकाबले से पहले उनका मनोबल बढ़ा होगा।

न्यूजीलैंड को फिलिप्स से उम्मीद

दूसरी तरफ न्यूजीलैंड को अपने मध्यक्रम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। भारत में सीरीज जीतने की उपलब्धि न्यूजीलैंड की टीम को प्रेरित करने के लिए काफी है। ग्लेन फिलिप्स अब तक अपनी आक्रामक बल्लेबाजी का नजारा पेश नहीं कर पाए हैं और टीम को बुधवार को उनसे मैच विजेता पारी की उम्मीद होगी। वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले माइकल ब्रेसबेल से भी बड़ी पारी की उम्मीद है।

तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने वाले मार्क चैपमैन की नजरें भी बड़ी पारी पर टिकी हैं। न्यूजीलैंड ने पिछले मैच में आठ गेंदबाजों का इस्तेमाल किया जिसमें चार स्पिनरों ने अपने कोटे के ओवर पूरे किए। दो साल पहले यहां खेले गए पिछले टी20 में 200 से अधिक रन बने थे और लखनऊ में कम स्कोर वाले मैच के बाद प्रशंसकों को एक बार फिर बड़ा स्कोर देखने की उम्मीद होगी।


टीम इस प्रकार हैं:

भारत: हार्दिक पंड्या (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, शुभमन गिल, पृथ्वी साव, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, जितेश शर्मा, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, शिवम मावी और मुकेश कुमार।
न्यूजीलैंड: मिशेल सेंटनर (कप्तान), फिन एलेन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, डेन क्लीवर, जेकब डफी, लॉकी फर्ग्युसन, बेंजामिन लिस्टर, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, माइकल रिपन, हेनरी शिपले, ईश सोढ़ी और ब्लेयर टिकनर।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
 18 September 2026
निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
 18 September 2026
बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं मिला। वह तीनों मैच में बेंच पर ही बैठे रहे। इस वजह से कई पूर्व खिलाड़ियों…
 18 September 2026
नई दिल्ली: सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने तीसरे और अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच में अफगानिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा दी। बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक ने सिर्फ 30…
 18 September 2026
भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। इस टीम में मोहम्मद शमी की वापसी की उम्मीद लगाई जा रही थी, लेकिन…
 18 September 2026
प्रमोद पाल (गोरखपुर): उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव की रहने वाली 25 साल की सोनाली सिंह आज उन युवाओं के लिए मिसाल बन…
 18 September 2026
निशिन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 के क्वार्टर फाइनल में जापान को सिर्फ 57 रनों पर ऑलआउट कर दिया है। टॉस का सिक्का भारत के पक्ष में…
 17 September 2026
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए जब अपनी टीम की घोषणा की तो चयनकर्ताओं की नई रणनीति साफ…
Advt.