न्यूजीलैंड ने 423 रन से जीता हैमिल्टन टेस्ट:रन के अंतर से इंग्लैंड पर सबसे बड़ी जीत

Updated on 17-12-2024 03:59 PM

न्यूजीलैंड ने हैमिल्टन टेस्ट में इंग्लैंड को 423 रन से हरा दिया है। यह कीवियों की इंग्लैंड पर रन के अंतर से सबसे बड़ी जीत है। तीसरे टेस्ट में 658 रन का टारगेट चेज कर रही इंग्लिश टीम 234 रन ही बना सकी। हालांकि, इंग्लैंड ने 3 मैचों की टेस्ट सीरीज 2-1 से जीत ली। टीम ने पहला मैच 8 विकेट और दूसरा मैच 323 रन से जीता था।

सेडॉन पार्क में मैच के चौथे दिन मंगलवार को इंग्लैंड ने 18/2 के स्कोर से खेलना शुरू किया था। जैकब बिथेल ने 76 और जो रूट ने 54 रनों की पारियां खेलीं, जबकि गस एटकिंसन ने 43 रन का योगदान दिया।

न्यूजीलैंड के मिचेल सैंटनर ने पहली पारी में 76 रन बनाए और 3 विकेट लिए। उन्होंने दूसरी पारी में 49 रन बनाए और 4 विकेट लिए। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला। इंग्लैंड के ऑलराउंडर हैरी ब्रुक को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।

शनिवार को इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी। पहली पारी में न्यूजीलैंड ने 347 और इंग्लैंड ने 143 रन बनाए। न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी 453 रन बनाए और इंग्लैंड 658 रन का टारगेट दिया।

न्यूजीलैंड की संयुक्त रूप से सबसे बड़ी जीत 

न्यूजीलैंड ने 423 रन से इंग्लैंड को हराया। रन के अंतर से यह टीम की संयुक्त रूप से सबसे बड़ी जीत रही। इससे पहले टीम ने 2018 में क्राइस्टचर्च में श्रीलंका को भी 423 रन से हराया था। इंग्लैंड के खिलाफ यह टीम की सबसे बड़ी जीत है।

टिम साउदी का आखिरी टेस्ट मैच

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउदी का यह आखिरी टेस्ट मैच रहा। उन्होंने सीरीज शुरू होने से पहले ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था। 35 साल के साउदी ने संन्यास का ऐलान करते हुए कहा था- यदि हमारी टीम WTC फाइनल के लिए क्वालिफाई करती है, तो मैं उपलब्ध रहूंगा।

तीसरे दिन न्यूजीलैंड दूसरी पारी में 453 पर ऑलआउट 

न्यूजीलैंड टीम दूसरी पारी में 453 रन पर ऑलआउट हुई। न्यूजीलैंड के स्टार बैटर केन विलियम्सन ने शतक लगाया। उन्होंने 204 बॉल पर 156 रन बनाए। उनके अलावा विल यंग और डेरिल मिचेल ने 60-60 रन बनाए। मिचेल सैंटनर ने 49 और रचिन रवींद्र ने 44 रन की पारी खेली। टॉम ब्लंडेल 44 रन बनाकर नाबाद रहे। इंग्लैंड के लिए जैकब बेथेल ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके। बेन स्टोक्स और शोएब बशीर ने 2-2 विकेट लिए। थ्यू पॉट्स, गस एटकिंसन और जो रूट को 1-1 विकेट मिला। 

दूसरे दिन इंग्लैंड पहली पारी में 143 रन पर सिमटा

पहली पारी में इंग्लैंड के बल्लेबाजों का प्रदर्शन काफी खराब रहा। जो रूट ने 42 गेंदों में 6 चौकों की मदद से सबसे ज्यादा 32 रन की पारी खेली। कप्तान बेन स्टोक्स ने 43 गेंदों में 27 रन और ओली पोप ने 42 गेंदों में 24 रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिए मैट हैनरी ने 13.4 ओवरों में 48 रन देकर सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए। वहीं, विलियम ओरर्के और मिचेल सैंटनर के नाम 3-3 विकेट शामिल रहे। 

पहले दिन लैथम-सैंटनर ने अर्धशतक जमाए

न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड के खिलाफ हैमिल्टन टेस्ट में मजबूत शुरुआत की। टीम ने शनिवार को पहले दिन का खेल समाप्त होने तक 9 विकेट खोकर 315 रन बनाए। मिचेल सैंटनर 50 रन पर नाबाद लौटे। 

दोनों टीमों की प्लेइंग-11 न्यूजीलैंड: टॉम लैथम (कप्तान), 

विल यंग, रचिन रवींद्र, केन विलियम्सन, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर, टॉम ब्लंडेल, मैट हेनरी, टिम साउदी और विल ओरूर्क।

इंग्लैंड: बेन स्टोक्स (कप्तान), 

जैक क्रॉली, बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक, ओली पोप (विकेटकीपर), मैथ्यू पॉट्स, गस एटकिंसन, ब्रायडन कार्स और शोएब बशीर।

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे मैच में सैंटनर प्लेयर ऑफ द मैच

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे मैच में न्यूजीलैंड के मिचेल सैंटनर ने पहली पारी में 76 रन बनाए और 3 विकेट लिए। उन्होंने दूसरी पारी में 49 रन बनाए और 4 विकेट लिए। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला। इसके बाद वह गूगल पर सर्च होने लगे और ट्रेंड करने लगे। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए विराट कोहली के बल्ले से वनडे शतक निकलना हमेशा से एक अलग अहसास कराता है। करियर के इस मोड़ पर उनके शतकों का…
 29 September 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के मेंस टी20 क्रिकेट इवेंट का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला 1 अक्टूबर 2026 को भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। यह हाई-वोल्टेज मुकाबला जापान के…
 29 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने अपने अनुसार दुनिया का सबसे परफेक्ट और अल्टीमेट वनडे बल्लेबाज तैयार किया है। ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स के साथ एक खास…
 29 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम के अतरंगी आर्मी ट्रेनिंग ड्रिल्स और मैदान पर खराब फील्डिंग के किस्से तो अक्सर सामने आते रहते हैं, लेकिन अब पाकिस्तान विमेंस क्रिकेट टीम…
 29 September 2026
नागोया: इसे कहते हैं अचूक निशाना। भारत की बेटी नीरू ढांडा ने एशियन गेम्स के 75 साल के इतिहास में पहली बार वो कर दिखाया, जिसका इतिहास स्वर्णिम अक्षरों में…
 29 September 2026
नागोया: नीरू ढांडा ने एशियाई खेलों की महिला ट्रैप व्यक्तिगत स्पर्धा में मंगलवार को इतिहास रचते हुए भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने 28 अंक के साथ नया…
 28 September 2026
तिरुवनंतपुरम: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में रोहित शर्मा का पुराना अंदाज देखने को मिला। मैच की पहली पारी में फील्डिंग के दौरान उन्होंने रवींद्र…
 28 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया को एक आसान और बड़ी…
 28 September 2026
निशिन (जापान): भारतीय क्रिकेट टीम एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। बारिश और खराब मैदान के कारण टॉस तक नहीं हो सका। बीसीसीआई ने बताया कि बारिश…
Advt.