हैमिल्टन टेस्ट में न्यूजीलैंड को 267 का टारगेट : डेविड बेडिंघम का शतक, साउथ अफ्रीका 235 पर ऑलआउट

Updated on 15-02-2024 01:12 PM

हैमिल्टन के सेडन पार्क में दूसरा टेस्ट जीतने के लिए न्यूजीलैंड को 267 रन का टारगेट मिला है। साउथ अफ्रीका दूसरी पारी में 235 रन पर सिमट गया। टीम से डेविड बेडिंघम ने शतक लगाया। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने भी एक विकेट के नुकसान पर 40 रन बना लिए हैं।

न्यूजीलैंड से तेज गेंदबाज विलियम ओ'रूर्क ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए। ग्लेन फिलिप्स 2 विकेट झटके। वहीं एक-एक सफलता रचिन रवींद्र, मैट हेनरी और नील वैगनर को भी मिलीं। हैमिल्टन के सेडन पार्क स्टेडियम में पहली पारी में साउथ अफ्रीका ने 242 और न्यूजीलैंड ने 211 रन बनाए थे। न्यूजीलैंड सीरीज में 1-0 से आगे है।

टॉम लैथम 21 रन बनाकर नाबाद लौटे
न्यूजीलैंड टीम चौथे दिन अपने 40/1 के स्कोर को आगे बढ़ाएगी। दूसरी पारी के तीसरे दिन टीम को एक झटका लगा। ओपनर डेवोन कॉन्वे 17 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें डेन पीड्ट ने आउट किया। टॉम लैथम 21 रन बनाकर नाबाद लौटे।

बेडिंघम के टेस्ट करियर का पहला शतक
साउथ अफ्रीका के नंबर-5 के बैटर डेविड बेडिंघम ने शतक लगाया। यह उनके टेस्ट करियर का पहला शतक है। साउथ अफ्रीका को 235 रन के स्कोर तक पहुंचाने में उनका अहम योगदान रहा। उन्होंने 141 बॉल पर 110 रन की पारी खेली। उनके अलावा कीगन पीटरसन ने 43 रन की पारी खेली।

साउथ अफ्रीका ने तीसरे दिन शुरू की पारी
इससे पहले, साउथ अफ्रीका ने अपनी दूसरी पारी के साथ तीसरे दिन की शुरुआत की। टीम ने 10 ओवर में 23 रन के स्कोर तक कोई विकेट नहीं गंवाया। 11वें ओवर में क्लाइड फोर्च्यून 3 रन बनाकर रचिन का शिकार हुए। उनके बाद रेनार्ड वान टोंडर भी एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

नील ब्रांड भी ज्यादा देर नहीं टिक सके। वह 34 रन बनाकर आउट हुए और टीम ने 39 रन के स्कोर पर 3 विकेट गंवा दिए। ओ'रूर्क ने बाकी 2 विकेट लिए।

हम्जा-बेडिंघम में हुई फिफ्टी पार्टनरशिप
नंबर-4 पर उतरे जुबैर हम्जा ने नंबर-5 के बैटर डेविड बेडिंघम के साथ टीम को संभाला। दोनों ने साउथ अफ्रीका को 100 रन के पार पहुंचाया। हम्जा 17 रन बनाकर आउट हुए और दोनों के बीच 65 रन की पार्टनरशिप टूटी। उन्हें नील वैगनर ने पवेलियन भेजा।

दूसरे दिन न्यूजीलैंड ऑलआउट

हैमिल्टन टेस्ट के दूसरे दिन साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में 242 रन बनाए। न्यूजीलैंड ने अपनी पारी शुरू की और टीम दिन का खेल खत्म होने से पहले ही ऑलआउट हो गई। होम टीम ने पहली पारी में 211 रन बनाए, उनके लिए कोई भी बैटर फिफ्टी नहीं लगा सका।

पहले दिन साउथ अफ्रीका ने गंवाए 6 विकेट

हैमिल्टन में साउथ अफ्रीका ने मंगलवार को पहले बैटिंग की। टीम ने दिन का खेल खत्म होने तक 6 विकेट के नुकसान पर 220 रन बनाए। न्यूजीलैंड से रचिन रवींद्र ने 3 विकेट लिए। साउथ अफ्रीका से डे स्वार्ट 55 और वॉन बर्ग 34 रन बनाकर नॉटआउट रहे। 

दोनों टीमों की प्लेइंग-11
न्यूजीलैंड: टिम साउदी (कप्तान), टॉम लैथम, डेवोन कॉन्वे, केन विलियमसन, रचिन रवींद्र, विल यंग, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मैट हेनरी, नील वैगनर और विलियम ओरूर्के।

साउथ अफ्रीका: नील ब्रांड (कप्तान), क्लाइड फोर्च्यून, रेनार्ड वान टोंडर, जुबैर हमजा, डेविड बेडिंघम, कीगन पीटरसन, रुआन डे स्वार्ट, शॉन वॉन बर्ग, डेन पीड्ट, शेफो मोरेकी और डेन पैटरसन।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.