मुख्यमंत्री से थल सेना में नवनियुक्त लेफ्टिनेंट अधिकारियों ने की मुलाकात
Updated on
27-06-2023 10:51 PM
रायपुर । मुख्यमंत्री बघेल से मंगलवार को उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ से भारतीय थल सेना में नवनियुक्त लेफ्टिनेंट अधिकारियों ने मुलाकात की। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष छत्तीसगढ़ से बालोद के चिन्मय ठाकुर, कांकेर से धनंजय साहू, सक्ति से सौरभ कपूर, रायपुर से कुशाग्र गर्ग व भिलाई से प्रिंस बत्रा को चार वर्षों का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न होने पर भारतीय थल सेना में लेफ्टिनेंट पद पर नियुक्त किया गया है।
नवनियुक्त अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि विगत 10 जून को आईएमए देहरादून में पासिंग आउट परेड सम्पन्न हुई। जुलाई माह में वे कार्यभार ग्रहण करेंगे। मुख्यमंत्री ने नवनीयुक्त लेफ्टिनेंट अधिकारियों को बधाई देते हुए उन्हें पदेन दायित्वों के कुशलतापूर्वक निर्वहन हेतु शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ से भारतीय थल सेना में आपका चयन राज्य के युवाओं को देश सेवा के लिए आगे आने प्रेरित करेगा। इस अवसर पर पूर्व सैनिक ननकू राम साहू, भूपेंद्र ठाकुर, नवीन गर्ग, राज कपूर सहित नवनियुक्त अधिकारियों के अभिभावकगण उपस्थित रहे।
दुर्ग। कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल द्वारा पाटन विकासखंड में कृषि आदान सामग्रियों के उचित मूल्य पर विक्रय तथा गुणनियंत्रण के उद्देश्य से…
दुर्ग। कलेक्टर अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में विगत दिवस जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति सहित बाल संरक्षण एवं महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न जिला स्तरीय समितियों की बैठक कलेक्ट्रेट…
दुर्ग। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के अध्यक्ष के. विनोद कुजूर के मार्गदर्शन में सचिव उमेश कुमार भागवतकर…
दुर्ग। कलेक्टर अभिजीत सिंह के दिशा-निर्देश व प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी क्रिस्टोफर खलखो के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरूद्ध कार्रवाई की गई।सहायक आयुक्त आबकारी से प्राप्त जानकारी…
कोरबा, आजादी का अर्थ केवल बंधनों से मुक्ति नहीं, बल्कि अपने सपनों को पूरा करने और अपने पैरों पर खड़े होने की स्वतंत्रता भी है। यही भावना आज महिला स्व-सहायता समूहों…
नई दिल्ली/रायपुर। रायपुर लोकसभा सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल मंगलवार को नई दिल्ली में शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल संबंधी समिति की बैठक में शामिल हुए। बैठक…
कोरबा।कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में टीएल के लंबित प्रकरणों, विभिन्न विभागों के कार्यों और योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने…