नवनियुक्त युवा सच्चे कर्म योगी बनें - मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 01-07-2023 05:49 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि देश और प्रदेश अपनी माँ है। शासकीय सेवा में नवनियुक्त युवा बेहतर कार्य कर माँ के प्रति कर्त्तव्य को पूरा करने में पूरा योगदान दें। सर्वश्रेष्ठ राज्य बना कर दुनिया में प्रदेश का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि योग्यता, कर्मठता, ईमानदारी और पारदर्शिता से आपका शासकीय सेवा में चयन हुआ है। आप टीम मध्यप्रदेश का हिस्सा बन गये हैं। आपका टीम मध्यप्रदेश में स्वागत है। मैंने एक लाख शासकीय नौकरी देने की घोषणा की थी, अब तक 55 हजार भर्तियाँ की जा चुकी हैं। 15 अगस्त से पहले एक लाख भर्तियाँ पूरी हो जाएंगी। इसके बाद अगले 50 हजार पदों पर भी भर्ती की प्रक्रिया चालू की जायेगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय समत्व भवन में शासकीय सेवा में नवनियुक्त युवाओं को नियुक्ति-पत्र वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने नवनियुक्त युवाओं को नियुक्ति-पत्र वितरित कर उन्हें, उनके माता-पिता और गुरूजनों को बधाई दी।

ऊर्जा, लोक निर्माण, तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास, वन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, जल संसाधन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी सहित विभिन्न विभागों में चयनित लगभग 2000 युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किये गये। जल संसाधन, मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, स्कूल शिक्षा एवं सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री श्री इंदर सिंह परमार, अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन श्री विनोद कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और नवनियुक्त युवा उपस्थित थे।

आप जनता के सेवक बनकर कार्य करें

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि आप और हम सब जनता के सेवक हैं। प्रदेश की जनता को बेहतर सुविधायें देने के लिए सेवक बनकर कार्य करें। नौकरी को सिर्फ रोजगार नहीं समझें, यह जनता की सेवा की गारंटी है। शासकीय सेवा में आना दुर्लभ अवसर है। इसका बेहतर से बेहतर उपयोग करें, जिससे मध्यप्रदेश विकास की ऊँचाइयों को छू सके। दिल में कुछ करने की तड़प हो तो वह चैन से नहीं बैठने देती है। ऐसी ही तड़प रख कर आप संकल्प शक्ति के साथ जनता की सेवा में जुट जायें। सकारात्मक सोच और दृष्टिकोण के साथ प्रदेश की प्रगति और विकास के‍लिए कार्य करें।

तेजी से आगे बढ़ रहा है प्रदेश

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि हमारा प्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है। पहले प्रति व्यक्ति आय 11 हजार रूपए थी, जो अब बढ़ कर एक लाख 40 हजार रूपए हो गई है। मध्यप्रदेश की जीएसडीपी पहले 71 हजार करोड़ रूपए थी, जो अब बढ़कर 15 लाख करोड़ रूपए हो गई है। बिजली का उत्पादन 2900 मेगावॉट से बढ़ कर 28 हजार मेगावॉट हो गया है। चारों तरफ विकास और प्रगति के कार्य हो रहे हैं। रोजगार और कौशल, सिंचाई, शहरों के विकास, पेयजल, पंचायत, ग्रामीण विकास, ऊर्जा, वन सहित हर दिशा में हम आगे बढ़ रहे हैं। मध्यप्रदेश को आगे बढ़ाने की अनंत संभावनाओं को पूरा करने में आपका योगदान बेहतर हो।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि गरीब से गरीब बहना अपने आपको अकेला महसूस नहीं करें, इसके लिए लाड़ली बहना योजना बनाई गई है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने चयनित युवाओं के साथ समूह चित्र खिंचवाकर उनका उत्साहवर्धन किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
भोपाल। टीबी की ऐसी किस्म भी होती है, जिस पर सामान्य दवाएं असर नहीं करतीं। इसे दवा-प्रतिरोधी टीबी या एमडीआर-टीबी कहा जाता है। इस बीमारी के इलाज में सबसे बड़ी…
 11 August 2026
भोपाल। मतदाता सूची में अपना नाम खोजने, आवेदन की स्थिति जानने या नाम जुड़वाने के लिए अब कहीं भटकना नहीं होगा। निर्वाचन आयोग के ईसीआईनेट डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सभी सुविधाएं…
 11 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल में सोमवार सुबह से जारी मूसलाधार बारिश ने जनजीवन के साथ स्कूली व्यवस्था को भी प्रभावित किया। शहर के अधिकतर सरकारी स्कूलों में जलभराव की स्थिति रही।…
 11 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल अब मेट्रोपोलिटन सिटी की ओर एक कदम बढ़ाने जा रहा है। इसी दिशा में भोपाल-विदिशा दो लेन मार्ग को चार लेन किया जाएगा। 1,757 करोड़ रुपये की…
 11 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश अब गारमेंट सेक्टर में बड़ी छलांग लगाने के लिए आगे बढ़ रहा है। धार जिले में पीएम मित्र पार्क पर काम प्रारंभ हो गया है। यहां लाखों…
 11 August 2026
भोपाल। अगर आप रक्षाबंधन पर घर जाने की योजना बना रहे हैं तो टिकट के लिए आखिरी समय तक इंतजार न करें। 28 अगस्त को रक्षाबंधन है और 25 अगस्त…
 11 August 2026
भोपाल। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए संविदा आयुष चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।इस भर्ती से जिला और…
 11 August 2026
भोपाल। शहर में तेज वर्षा के बीच सोमवार को पंपों पर पानी मिला पेट्रोल मिलने से ग्राहाकों ने हंगामा मचा दिया।जिसकी जानकारी मिलते ही खाद्य विभाग की टीम मौके पर…
 11 August 2026
भोपाल। राजधानी के हाई-सिक्योरिटी जोन चार इमली में एक बार फिर पुलिस की निगरानी व्यवस्था को ठेंगा बताकर बदमाशों ने जबलपुर के पाटन से भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री अजय…
Advt.