छिंदई नदी में नवनिर्मित पुल से क्षेत्र में खुलेंगे विकास के नए द्वार : अरुण साव

Updated on 16-03-2024 05:23 PM

रायपुर। उप मुख्यमंत्री एवं कोरबा जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव ने शनिवार को करतला विकासखंड के ग्राम मदवानी-कछार-तराईमार-कुदमुरा मार्ग में छिंदई नदी में 17 करोड़ 13 लाख रुपए की लागत से बने उच्च स्तरीय पुल का लोकार्पण किया। उप मुख्यमंत्री साव ने नवनिर्मित पुल के लोकार्पण पर क्षेत्रवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस पुल के बन जाने से विकास के नए द्वार खुल गए हैं। वर्षों से इस नदी में पुल की मांग थी जो अब पूरी हो गई है। इससे आसपास के अनेक गाँव जुड़ गए हैं। एक-दूसरे से सम्पर्क भी बढ़ेगा। यह पुल आवागमन का पुल होने के साथ ही विकास का भी पुल है। साव ने क्षेत्रवासियों की मांग पर मदवानी-कुदमुरा मार्ग के चौड़ीकरण, रामपुर-बेहरचुआ-नोनदरहा मार्ग में पक्की सड़क के निर्माण और मदवानी पंचायत में आवश्यकतानुसार हैण्डपंप लगाने का कार्य जल्द शुरू कराने की बात कही। पूर्व सांसद सरोज पाण्डेय भी लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुईं।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने छिंदई नदी में पुल के लोकार्पण समारोह में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश को लगातार विकास की राह पर ले जा रहे हैं। वे गरीबी में पले-बढ़े हैं, इसलिए गरीबों के हित में योजनाएं बनाकर उनका कल्याण कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने देश को सशक्त बनाया है। उनकी अगुवाई में भारत हर क्षेत्र में शक्तिशाली एवं आर्थिक रूप से सुदृढ़ हुआ है। साव ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य में प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी पूरी हो रही है। प्रदेश में नई सरकार के गठन के साथ ही विकास कार्य प्रारंभ हो गए हैं। मुख्यमंत्री द्वारा पहली कैबिनेट बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आर्थिक रुप से कमजोर परिवारों के लिए 18 लाख पक्के मकान के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी के जन्मदिन पर 25 दिसम्बर को किसानों को धान के दो साल का बकाया बोनस का भुगतान किया गया। इससे 12 लाख से अधिक किसानों को 3716 करोड़ रुपए मिले।

पूर्व सांसद सरोज पांडेय ने नए पुल के निर्माण पर स्थानीय लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस पुल के बन जाने से आसपास के अनेक गांवों में आवागमन की सुविधा बढ़ेगी जिससे क्षेत्र में विकास के नए रास्ते खुलेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार निरंतर विकास कार्य में जुटी हुई है। आगे भी विकास के ये काम जारी रहेंगे। कोरबा के कलेक्टर अजीत वसंत, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, जिला पंचायत के सीईओ संबित मिश्रा और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं नागरिक बड़ी संख्या में लोकार्पण कार्यक्रम में मौजूद थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.