सउदी अरब में खेलेंगे नेमार, PSG से तोड़ा नाता, सोशल मीडिया पर खुलकर सामने आया एम्बाप्पे से विवाद

Updated on 16-08-2023 03:07 PM
पेरिस: ब्राजील के स्टार फुटबॉल नेमार जूनियर (Neymar) ने फ्रेंच क्लब पीएसजी से नाता तोड़ लिया है। अब वह सउदी अरब के क्लब अल हिलाल (Al Hilal) के लिए खेलेंगे। फ्रेंच चैंपियन के साथ 6 सीजन तक खेलने के बाद नेमार क्लब से अलग हुए हैं। 31 साल के नेमार ने क्लब के लिए 173 मैचों में 118 गोल दागे। हालांकि चोट की वजह से उन्हें काफी समय बाहर भी बैठना पड़ा। उन्होंने पांच लीग 1 खिताब और तीन फ्रेंच कप जीते, लेकिन क्लब को चैंपियंस लीग का खिताब नहीं दिला पाए।

एम्बाप्पे के विवाद खुलकर आया सामने

नेमार और पीएसजी में उनके साथी खिलाड़ी किलियन एम्बाप्पे के बीच विवाद की खबरें आती रहती थी। अब यह खुलकर सामने आ गया है। पीएसजी छोड़ने के साथ ही नेमार ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लाइक किया। इसमें लिखा था- पिछली सीजन में एम्बाप्पे ने पीएसजी से कहा था कि वह नेमार के साथ नहीं खेल सकते। संयोगवश, जैसे ही नेमार के अल-हिलाल जाने की बात सामने आई, एम्बाप्पे ट्रेनिंग पर लौट आए।
नेमार ने पोस्ट लाइक करने के बाद सोशल मीडिया पर काफी विवाद खड़ा हो गया। पोस्ट में संकेत दिया गया है कि एम्बाप्पे ने पीएसजी के साथ कॉन्ट्रैक्ट रिन्यू करने के लिए सिर्फ इसलिए मना कर दिया था, क्योंकि वह चाहते थे कि नेमार को क्लब से बाहर कर दिया जाए।

मेसी से भी नहीं रहा अच्छा रिश्ता

बताया जा रहा था कि नेमार की तरह ही लियोनेल मेसी के साथ भी एम्बाप्पे के रिश्ते अच्छे नहीं थे। यह काफी समय से चल रहा है। जब भी तीनों को एक साथ साथ होते थे तो ऐसा लगता था जैसे कि वे एक-दूसरे के साथ हैं, लेकिन पर्दे के पीछे ऐसा नहीं था। पहले मेसी मियामी के लिए चले गए और अब नेमार सउदी अरब पहुंच चुके हैं। सभी का मानना है कि दोनों के क्लब छोड़ने पीछे एम्बाप्पे का बड़ा हाथ है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.