कबाड़खानों की जहरीली हवा पर एनजीटी का शिकंजा, 50 से ज्यादा अवैध प्लास्टिक इकाइयों को हटाने के आदेश

Updated on 22-01-2026 11:49 AM

भोपाल। राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण (एनजीटी) की केंद्रीय पीठ, भोपाल ने शहर के कबाड़खाना क्षेत्र में संचालित अवैध प्लास्टिक रीसाइक्लिंग इकाइयों पर सख्त रुख अपनाया है। ट्रिब्यूनल ने स्वतः संज्ञान लेते हुए 50 से अधिक इकाइयों को आवासीय क्षेत्रों से बाहर स्थानांतरित करने के निर्देश दिए हैं। एनजीटी ने माना है कि इन गतिविधियों से गंभीर पर्यावरणीय प्रदूषण और जनस्वास्थ्य को खतरा पैदा हो रहा है।

एनजीटी ने अपने आदेश में कहा कि वर्ष 2022 से सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लागू होने के बावजूद शहर में इसका खुलेआम उपयोग जारी है। प्रतिदिन 10 से 12 टन प्लास्टिक कचरा नगर निगम के ट्रांसफर स्टेशनों और आदमपुर छावनी तक पहुंच रहा है। इसके अलावा लगभग इतनी ही मात्रा अनौपचारिक कबाड़ी नेटवर्क के जरिए कबाड़खानों में पहुंचकर अवैध रूप से रीसायकल की जा रही है। ट्रिब्यूनल ने इसे नियमों का खुला उल्लंघन बताया है।

ई-वेस्ट का अवैध विघटन चिंता का विषय

एनजीटी ने यह भी गंभीर चिंता जताई कि कबाड़खाना क्षेत्रों में ई-वेस्ट का बड़े पैमाने पर अवैध विघटन हो रहा है। कीमती धातुएं निकालने के लिए ई-वेस्ट को जलाया जाता है, जिससे जहरीली गैसें निकलती हैं और आसपास का वातावरण दूषित हो रहा है। संकरी गलियों में संचालित इन फैक्ट्रियों के आसपास करीब दो लाख की आबादी निवास करती है। रिपोर्ट के अनुसार, यहां सप्ताह में दो बार आग लगने की घटनाएं भी सामने आती हैं।

प्रदूषण स्तर बेहद खतरनाक

अध्ययन में इस क्षेत्र में पीएम-10 का स्तर 225 तक दर्ज किया गया है, जो इसे शहर के सबसे प्रदूषित इलाकों में शामिल करता है। एनजीटी ने मल्टी लेयर्ड प्लास्टिक और माइक्रोप्लास्टिक के बढ़ते खतरे पर भी चिंता जताई है और इस पर रोक लगाने के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

चार सप्ताह में रिपोर्ट तलब

ट्रिब्यूनल ने मध्यप्रदेश सरकार, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और भोपाल नगर निगम के साथ-साथ इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, रीवा और उज्जैन नगर निगमों को चार सप्ताह में कार्रवाई रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है। मामले की अगली सुनवाई 27 मार्च 2026 को होगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल । मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को बड़ी कानूनी राहत प्रदान करते हुए पूर्व सरपंच  राजकुमार धनोरा द्वारा दायर चुनाव याचिका…
 06 August 2026
पीडीएस के नये मॉडल से पॉयलेट प्रोजेक्ट के रूप में भोपाल-इंदौर से होगी शुरुआतमप्र में केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्रा से होगी खाद्यान्न की डिलीवरीप्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में मिलेगा…
 06 August 2026
राज्यपाल श्री पटेल बुधवार को संकल्प फाउंडेशन द्वारा आयोजित सिविल सेवा चयनित प्रतिभागियों के अभिनंदन एवं मार्गदर्शक सम्मान समारोह को नर्मदा क्लब भोपाल में संबोधित कर रहे थे। राज्यपाल श्री…
 06 August 2026
ब्रिक्स देशों के बीच आपसी सम्मान, आम सहमति और साझा उद्देश्यों के माध्यम से सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में…
 06 August 2026
भोपाल में बुधवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग ने इंद्रपुरी स्थित राज इंटरप्राइजेस प्रोसेस्ड वाटर यूनिट का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। यह यूनिट बिना खाद्य लाइसेंस के संचालित हो…
 06 August 2026
भोपाल, भोपाल में अवैध कॉलोनियों को लेकर बुधवार को जिला प्रशासन ने फिर बड़ी कार्रवाई की। हुजूर क्षेत्र की अवैध कॉलोनियों की सड़कें उखाड़ दी गई, जबकि गेट और बाउंड्रीवॉल तोड़…
 06 August 2026
भोपाल, आरटीओ के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा आखिरकार करीब 18 महीने बाद बुधवार रात 10:20 बजे भोपाल सेंट्रल जेल से रिहा हो गए। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की एकल पीठ ने उनकी नियमित…
 06 August 2026
भोपाल, भोपाल में चल रहे ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 को गुरुवार को दूसरा दिन है। इस दिन ब्रिक्स देशों के संस्कृति मंत्रियों के घोषणा पत्र के मसौदे और सांस्कृतिक सहयोग के अन्य…
 06 August 2026
भोपाल। किसी समय एयर इंडिया की सहयोगी कंपनी रही एलायंस एयर पहली बार भोपाल का पटना से हवाई कनेक्शन जोड़ने जा रही है। कंपनी 10 अगस्त से भोपाल-पटना के बीच…
Advt.