खेतों में सीवेज का पानी बहाने पर NGT सख्त, कैंसर और अन्य बीमारियों का खतरा, मामला भोपाल बेंच को भेजा

Updated on 10-02-2026 11:41 AM

भोपाल। कोलार क्षेत्र में स्थित एक निजी डेंटल और आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज द्वारा खेतों में सीवेज का पानी छोड़ने को लेकर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) में हिनोतिया आलम निवासी रामलाल मीणा ने याचिका लगाई थी। उन्होंने याचिका में बताया कि इस दूषित पानी के कारण क्षेत्र की 20 प्रतिशत आबादी पर कैंसर और अन्य जानलेवा बीमारियों का संकट मंडरा रहा है। एनजीटी की प्रिंसिपल बेंच ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए इसे सुनवाई के लिए स्वीकार किया है और मामला भोपाल से जुड़ा होने के चलते इसे सेंट्रल जोन बेंच, भोपाल को स्थानांतरित कर दिया है।

दूषित सीवेज बिना किसी ट्रीटमेंट के खेतों में बहाया जा रहा

कोलार रोड स्थित ग्राम हिनोतिया आलम निवासी रामलाल मीणा ने एनजीटी में याचिका दायर कर आरोप लगाया है कि पास में ही बने एक निजी डेंटल और आयुर्वेदिक कॉलेज से निकलने वाला भारी मात्रा में दूषित सीवेज बिना किसी ट्रीटमेंट के सीधे खुले खेतों में बहाया जा रहा है। यह गंदा पानी खेतों से होता हुआ मिलन कॉलोनी, फॉर्च्यून स्टेट कॉलोनी और कोलार के इस्कॉन मंदिर तक पहुंच रहा है। याचिकाकर्ता का दावा है कि इसी सीवेज के पानी से लगभग 130 एकड़ भूमि की सिंचाई की जा रही है, जिससे पैदा होने वाली सब्जियां, गेहूं और चावल भोपाल की 20 प्रतिशत आबादी तक पहुंच रहे हैं।

कैंसर और संक्रमण का बढ़ता खतरा

शिकायत में कहा है कि इस दूषित पानी के कारण आसपास की कालोनियों के बोरवेल पूरी तरह प्रदूषित हो चुके हैं। पानी से भयंकर दुर्गंध आ रही है और लोग कैंसर, हैजा, टाइफाइड, मलेरिया, किडनी-लिवर की बीमारियों और त्वचा रोगों का शिकार हो रहे हैं। याचिका में यह भी उल्लेख किया गया है कि कॉलेज में रहने वाले लगभग 700 छात्र-छात्राओं और स्टॉफ का मलमूत्र सीधे खेतों में बहाया जा रहा है, जिससे संक्रमण का खतरा कई गुना बढ़ गया है।

सुनवाई अब 12 मार्च को भोपाल बेंच में होगी

मामले की अगली सुनवाई अब 12 मार्च को भोपाल बेंच में होगी। याचिका में कालेज पर भारी जुर्माना लगाने के साथ ही सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) की उचित व्यवस्था न होने तक कालेज के संचालन पर तत्काल रोक लगाने और अवैध रूप से बनाई गई उस नाली को भी बंद करने की मांग की है।





अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 August 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल के अरेरा कॉलोनी, रोहित नगर सहित अन्य रिहायशी इलाकों में संचालित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर चल रही कार्रवाई के बीच दुकानदारों को बड़ी राहत मिली है।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
 03 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पटवारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर प्रदेश के सभी जिलों के पटवारी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं। संघ ने स्पष्ट किया है कि जब तक…
 03 August 2026
भोपाल, भोपाल में 5 अगस्त से ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 की शुरुआत होगी। यह 4 दिन यानी 8 अगस्त तक चलेगा। इसमें विदेशी मेहमान भी शामिल होंगे। इसके चलते भोपाल को GIS…
 03 August 2026
भोपाल। भोपाल के कटारा हिल्स स्थित विवेकानंद कालोनी में दो बच्चियों के कथित अपहरण का मामला पुलिस जांच में झूठा साबित हुआ। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने…
 03 August 2026
भोपाल। पत्नी की मर्जी के विरुद्ध टीवी का चैनल बदलना एक युवक को भारी पड़ गया। भोपाल छोला मंदिर क्षेत्र में गुस्साई महिला ने अपने पति पर हंसिये से हमला…
 03 August 2026
भोपाल। अपनी 17 सूत्रीय मांगों को लेकर मध्य प्रदेश के कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों ने रविवार को शिवाजी नगर स्थित आंबेडकर मैदान में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। भारतीय मजदूर संघ के…
 03 August 2026
भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने और बाद में शादी से इनकार करने पर जबरन कीटनाशक पिलाकर जान लेने की कोशिश का मामला…
 03 August 2026
भोपाल के गौतम नगर में रविवार को आवासीय क्षेत्रों में संचालित व्यावसायिक गतिविधियों के विरोध में बड़ी संख्या में रहवासी सड़क पर उतर आए। संयुक्त रहवासी संघ के बैनर तले…
 03 August 2026
 भोपाल। भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती जालसाजी के आरोपित किशन मोदी को कथित तौर पर वीआईपी सुविधाएं दिए जाने के मामले में जेल प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है।…
Advt.