एनजीटी सख्त:कलियासोत के 33 मीटर दायरे में 40 कॉलोनी, एनजीटी ने 4 हफ्ते में मांगी रिपोर्ट

Updated on 29-04-2026 12:10 PM
भोपाल, कलियासोत नदी के प्रतिबंधित 33 मीटर दायरे में 40 बिल्डरों द्वारा कॉलोनियां विकसित करने का मामला नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) में सामने आया है। इनमें से सिर्फ 7 निजी भूस्वामियों को हाईकोर्ट से स्थगन मिला है, जबकि बाकी मामलों में कानूनी कार्रवाई जारी है। ट्रिब्यूनल ने पूरे प्रकरण पर प्रशासन से 4 सप्ताह में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

सुनवाई के दौरान इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (इसरो) की सैटेलाइट इमेज पेश की गईं, जिनमें संबंधित क्षेत्र वेटलैंड के रूप में चिन्हित दिख रहा है। यदि इसे आधिकारिक रूप से वेटलैंड घोषित किया जाता है, तो इस क्षेत्र में निर्माण पूरी तरह प्रतिबंधित हो सकता है।

डूब क्षेत्र में केमिकल फार्मिंग पर भी सवाल

सुनवाई में यह मुद्दा भी उठा कि जलाशय के डूब क्षेत्र में रासायनिक खाद और कीटनाशकों का उपयोग किया जा रहा है। इससे जल स्रोत प्रभावित होने की आशंका जताई गई। ट्रिब्यूनल ने जल संसाधन को मामले में जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

खाली भूमि पर फिर कब्जे

नगर निगम ने प्रतिबंधित क्षेत्र में आने वाले 4 निजी भूस्वामियों के निर्माण पहले ही ध्वस्त किए थे। हालांकि, सुनवाई में बताया गया कि कार्रवाई के बाद जमीन पर दोबारा कब्जा हो जाता है। अब पुलिस के साथ कार्रवाई होगी।

29 जुलाई को सुनवाई

ट्रिब्यूनल ने प्रशासन से कहा है कि 4 सप्ताह में एफटीएल, ग्रीन बेल्ट और डूब क्षेत्र का स्पष्ट सीमांकन, अतिक्रमणकारियों की सूची और कार्रवाई की स्थिति रिपोर्ट पेश की जाए। अगली सुनवाई 29 जुलाई को होगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
 20 September 2026
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के छात्रों ने भर्तियों, नर्सिंग शिक्षा, शिक्षक भर्ती, आदिवासी इलाकों की स्वास्थ्य सेवाओं और परीक्षा गड़बड़ियों…
 20 September 2026
पुजारी ने विधायक को याद दिलाया वादाएक मंदिर के पुजारी ने भाजपा विधायक के सामने उनके ही वादे की पोल खोल दी। इतना ही नहीं, उन्हें सबके सामने खरी-खोटी भी…
 19 September 2026
भोपाल। परी बाजार, ईदगाह हिल्स स्थित दिव्यांग व विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के शासकीय विद्यालय का जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुनीत अग्रवाल ने…
 19 September 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अतिथि विद्वानों के आंदोलन ने अब राजनीतिक मोड़ ले लिया है। अतिथि विद्वानों ने ‘विद्वान जनता पार्टी’ (VJP) बनाने का ऐलान किया है। उनका कहना है कि…
 19 September 2026
भोपाल, मप्र में वर्ग-2 और वर्ग-3 शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन आज 30वें दिन पहुंच गया। यानी डीपीआई के सामने शिक्षक अभ्यर्थियों के संघर्ष…
Advt.