एनएचएआई ने लाखों लोगों को दी राहत, फास्टैग के लिए अब KYV प्रक्रिया जरूरी नहीं

Updated on 02-01-2026 01:02 PM
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने 1 फरवरी 2026 से नई कार, जीप और वैन के फास्टैग जारी करने के लिए अनिवार्य केवाईवी (Know Your Vehicle) प्रक्रिया बंद करने का फैसला किया है। इसका उद्देश्य जनता की सुविधा बढ़ाना और फास्टैग सक्रिय होने के बाद राजमार्ग उपयोगकर्ताओं को होने वाली परेशानियों को खत्म करना है। एनएचएआई ने कहा कि यह बदलाव लाखों आम सड़क उपयोगकर्ताओं के लिए राहत लेकर आएगा।

पहले फास्टैग सक्रिय होने के बाद वाहन पहचान (केवाईवी) प्रक्रिया के कारण उन्हें असुविधा और देरी का सामना करना पड़ता था, भले ही उनके पास सभी वैध वाहन दस्तावेज मौजूद हों। पहले से जारी कार फास्टैग के लिए अब केवाईवी प्रक्रिया नियमित रूप से अनिवार्य नहीं होगी। एनएचएआई ने कहा कि केवाईवी केवल उन मामलों में ही जरूरी होगी जहां फास्टैग गलत जारी करना या या किसी तरह के दुरुपयोग जैसी शिकायतें आती हैं।

जांच की प्रक्रिया

अगर कोई शिकायत नहीं आती है, तो पहले से जारी कार फास्टैग के लिए केवाईवी की जरूरत नहीं होगी। एनएचएआई ने कहा कि उसने फास्टैग सक्रिय करने से पहले बैंक द्वारा जांच की प्रक्रिया को भी मजबूत किया है और अब फास्टैग सक्रिय करने के लिए वैधानिक रूप से वाहन डेटा के आधार पर सत्यापन करना अनिवार्य कर दिया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध की मार झेल रहे निर्यातकों की मदद के लिए सरकार ने गुरुवार को रिलीफ स्कीम शुरू की। 497 करोड़ रुपये की यह योजना मुख्य रूप…
 20 March 2026
नई दिल्ली: शुक्रवार को सोना और चांदी में भी जबरदस्त तेजी आई। दोनों धातुएं हरे निशान पर खुलीं और शुरुआती कारोबार में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं हुआ। एमसीएक्स पर अप्रैल डिलीवरी…
 20 March 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े प्राइवेट लेंडर एचडीएफसी बैंक के पार्ट-टाइम चेयरमैन और इंडिपेंडेट डायरेक्टर अतनु चक्रवर्ती के इस्तीफे से हड़कंप मचा हुआ है। चक्रवर्ती ने नैतिकता संबंधी चिंताओं का…
 20 March 2026
नई दिल्ली: भारत की गैस सप्लाई की दिक्कतें आगे और बढ़ सकती हैं। ईरान ने कतर की एक अहम एनर्जी फैसिलिटी पर मिसाइल हमला किया है। यह हमला रास लफान इंडस्ट्रियल…
 20 March 2026
नई दिल्ली: देश की सबसे बड़े एसेट मैनेजमेंट कंपनी एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट लिमिटेड ने आईपीओ के लिए आवेदन कर दिया है। इसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और यूरोप के सबसे बड़े…
 20 March 2026
नई दिल्ली: ऑनलाइन इंश्योरेंस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने वाले 10 में से 8 से ज्यादा लोगों ने 'डार्क पैटर्न्स' (धोखाधड़ी वाली चालों) का अनुभव किया है। लोकल सर्कल्स (Local Circles) के…
 20 March 2026
नई दिल्ली: क्रिटिकल मिनरल्स ... ऐसे दुर्लभ खनिज जिनकी दुनिया के हर बड़े देश को जरूरत है। लेकिन यह सिर्फ गिने-चुने देशों में ही मिलते हैं। ये मिनरल्स किसी खजाने से…
 19 March 2026
नई दिल्‍ली: गोल्डमैन सैक्स ने भारत की ग्रोथ के अनुमानों में कटौती कर दी है। अपने पूर्वानुमान में उसने आधा फीसदी की कमी की है। पश्चिम एशिया संघर्ष को उसने एक…
 19 March 2026
नई दिल्‍ली: जेरोम पॉवेल की अगुवाई वाली फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) ने बुधवार को ब्याज दरों को 3.50%-3.75% के दायरे में जस का तस रखा। FOMC के बयान में कहा…
Advt.