बनारस, प्रयागराज समेत यूपी के 8 स्थानों पर NIA का छापा, अर्बन नक्सल मामले में चल रही है कार्रवाई

Updated on 05-09-2023 01:46 PM
वाराणसी: उत्तर प्रदेश के आठ स्थानों पर नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) का छापा पड़ रहा है। मिल रही जानकारी के मुताबिक, माओवादी कनेक्शन के आधार पर यह कार्रवाई की जा रही है। आजमगढ़ के खिरलियागंज इलाके में पिछले दिनों किसी प्रकार का आंदोलन चलाया गया था। इसमें माओवादी कनेक्शन सामने आ रहा है। एनआईए ने एक साथ वाराणसी, प्रयागराज, चंदौली, आजमगढ़, देवरिया समेत अन्य इलाकों में छापे मारे। केंद्रीय जांच एजेंसी इस छापेमारी में माओवादी संपर्कों को तलाशने में जुटी है। दिल्ली से आई एनआईए की टीम की ओर से छापा मारा जा रहा है। इस बारे में स्थानीय पुलिस को किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी गई है। उनके केवल कार्रवाई की सूचना दी गई है।

वाराणसी में सुबह में एनआईए की टीम का छापा पड़ा। बीएचयू की छात्रा के आवास सह भगत सिंह छात्र मोर्चा के कार्यालय पर एनआईए की टीम ने छापा मारा। भगत सिंह छात्र मोर्चा की सदस्य और बीएचयू की छात्रा आकांक्षा आनंद से एनआईए की पूछताछ की बात सामने आ रही है। महमनपुरी स्थित कार्यालय में आकांक्षा के साथ-साथ सीमा आजाद, विश्वजीत आजाद और एक अन्य सदस्य की पूछताछ की बात सामने आई है। दावा किया जा रहा है कि एनआईए इन लोगों को अपनी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। हालांकि, वाराणसी पुलिस ने इस संबंध में अब तक इस संबंध में कोई ठोस जानकारी नहीं होने की बात कर रही है।

सीमा आजाद के बारे में जानकारी मिल रही है कि वे दस्तक पत्रिका की संपादक हैं। उनके लेखिका, पत्रकार और मानव अधिकार कार्यकर्ता के तौर पर भी जाना जाता है। यूपी के अलावा झारखंड में भी छापेमारी की बात कही जा रही है। सीमा आजाद के पार्टनर वकील विश्वविजय के यहां भी छापेमारी की बात सामने आ रही है। इस मामले को लेकर अब सोशल मीडिया पर माहौल गरमाने लगा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.