NIA इजराइली एम्बेसी पहुंची, CCTV में 2 संदिग्ध दिखे 'सर अल्लाह रेजिस्टेंस' ग्रुप से जुड़ा लेटर मिला

Updated on 27-12-2023 11:49 AM

दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित इजराइली एम्बेसी के पास लो इंटेंसिटी के धमाके मामले में आज बुधवार को NIA एक्टिव हो गई है। NIA इजराइल एम्बेसी पहुंचकर सबूत जुटा रही है।

उधर, पुलिस को एक CCTV फुटेज मिला है। ANI के मुताबिक, इसमें दो संदिग्ध लोग दिखे हैं। पुलिस दोनों को ट्रैक करने में जुटी हुई है।

PTI के मुकाबिक पुलिस सूत्रों ने बताया कि दो लोग धमाके वाले स्पॉट पर दिखे हैं, लेकिन वह संदिग्ध है या नहीं, इसे लेकर अभी कुछ कहा नहीं जा सकता। दिल्ली पुलिस को मौके से लेटर भी मिला, जो इजराइल के झंडे से लिपटा हुआ था। यह इंग्लिश भाषा में लिखा एक पेज का लेटर था, जो सर 'सर अल्लाह रेजिस्टेंस' ग्रुप से जुड़ा हुआ है। इसमें जियोनिस्ट, गाजा, फिलिस्तीन जैसे शब्द लिखे गए हैं।

वहीं, ANI के मुताबिक लेटर में 'इजराइल का गाजा पर अटैक', 'रिवेंज' (बदला) की बात लिखी गई है। लेटर में इजराइल के गाजा पर एक्शन की आलोचना भी की गई है।

इसके अलावा, इजराइल ने सुरक्षा एडवाइजरी भी जारी की है। इसमें भारत में रह रहे अपने नागरिकों को भीड़ वाले इलाकों में जाने से मना किया है।

मंगलवार शाम को एम्बेसी के पीछे खाली प्लॉट पर धमाके की आवाज आई थी। इसे तीन-चार लोगों ने सुना भी। धमाका किस ऑब्जेक्ट से हुआ, इसकी जांच की जा रही है।ऐंबैसी प्रवक्ता ने बताया- हमारा स्टाफ पूरी तरह सुरक्षित

इजराइली ऐंबैसी के प्रवक्ता गाय निर ने न्यूज एजेंसी रॉयटर्स से कहा- ऐंबैसी के नजदीक मंगलवार शाम करीब 5.20 पर धमाका हुआ। हमारा स्टाफ पूरी तरह सुरक्षित है। मैं इस वक्त ड्यूटी पर था। हमने तेज आवाज सुनी। जब मैं बाहर आया तो एक पेड़ के ऊपरी हिस्से से धुआं निकलता दिखा। पुलिस ने मेरा बयान दर्ज किया है।

प्रवक्ता गाय निर ने बाद में मीडिया से कहा- हां, एक घटना हुई है। अभी हम दावे से नहीं कह सकते कि ये (आवाज) कैसे हुई। पुलिस और हमारी सिक्योरिटी टीम जांच कर रही है।

2021 में इसी एम्बेसी के बाहर एक कम तीव्रता वाला धमाका हुआ था। इसमें तीन कारों को नुकसान पहुंचा था। NIA अब तक इसकी जांच कर रही है। तब धमाके के बाद इजराइल ने ईरान पर साजिश का आरोप लगाया था। मौके से एक लेटर बरामद हुआ था। इसमें कहा गया था कि ये ईरान के कमांडर कासिम सुलेमानी की हत्या का बदला है।

हमास-इजरायल जंग में अब तक 21 हजार लोग मारे गए
7 अक्टूबर को गाजा के आतंकी संगठन हमास ने इजराइल में घुसकर 1200 लोगों की हत्या कर दी थी। इसके बाद इजराइल ने गाजा पर हमला कर दिया था। यह जंग अब तक जारी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब तक करीब 16 हजार फिलिस्तीनी जंग में मारे जा चुके हैं। इस तरह जंग में दोनों पक्षों के 21 हजार से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
पटियाला: पंजाब के पटियाला जिले से एक डरा देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक पिटबुल डॉग मकान देखने के लिए घर के बाहर खड़े पति-पत्नी पर…
 13 August 2026
बनासकांठा: गुजरात के बनासकांठा जिले का डीसा शहर में जल्द ही एशिया का पहला रेगिस्तान-थीम वाला नाइट सफारी और जू बनेगा। इस जू में लगभग 2700 जानवरों और 83 प्रजातियों…
 13 August 2026
पटना: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि बांकीपुर में मिली जीत कोई अचानक मिली सफलता नहीं थी, बल्कि इसने साबित कर दिया कि अगर एक विश्वसनीय विकल्प…
 13 August 2026
पटनाः बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने 19 अगस्त को तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राजभवन मार्च को लेकर प्रतिक्रिया दी है।…
 13 August 2026
बेंगलुरु की सेंट्रल जेल में बंद पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के मोबाइल में 90 पोर्न वीडियो मिले हैं। जब्त फोन की फोरेंसिक जांच जारी है।जांचकर्ता फोन में मौजूद वीडियो, तस्वीरों…
 13 August 2026
IIT मद्रास के डायरेक्टर वी. कामकोटी को गोमूत्र एक्सपर्ट बताने वाले बयान को लेकर विवाद बढ़ गया है। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ ऑनलाइन मुहिम शुरू की गई,…
 12 August 2026
जयपुर: राज्य सरकार की ओर से जारी 183 आरएएस अफसरों की सूची में उन अधिकारी का नाम भी है जो पिछले साल थप्पड़ कांड से सुर्खियों में आए थे। अपनी…
 12 August 2026
पटना: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के करीब एक दशक बाद एक शोध रिपोर्ट ने इस नीति को लेकर नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है। देश के प्रमुख आर्थिक शोध संस्थानों…
 12 August 2026
तिरुवनंतपुरम/नई दिल्ली: संसद के मॉनसूत्र सत्र में बुधवार को ‘लुंगीवाला’ शब्द को लेकर राज्यसभा में सियासी टकराव हुआ। सीपीआई (एम) के राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने सदन में विशेषाधिकार नोटिस…
Advt.