असगर अली का दाऊद कनेक्शन खंगालेगी NIA! मुंबई ड्रग्स केस में रिमांड पर कैलाश राजपूत का राइट हैंड

Updated on 07-06-2023 07:02 PM
मुंबई: सिनेनगरी मुंबई ड्रग्स केस में सरगनाओं के रिश्ते दाऊद और छोटा शकील से होने का शक गहराता दिख रहा है। माना जा रहा है कि इसके बाद ड्रग्स केस की जांच एनआईए को सौंपी जा सकती है। ड्रग्स केस मामले में वांछित अपराधी कैलाश राजपूत के करीबी सहयोगी अली असगर शिराजी को बीते दिनों गिरफ्तार किया गया था। जांच से जुड़े सूत्रों का कहना है कि ड्रग लिंक कनेक्शन को खंगालने के लिए अली असगर शिराजी को रिमांड पर लिया जा सकता है, जिससे गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम और छोटा शकील से उसके कथित संबंधों की जानकारी हाथ लग सके। हालांकि अभी इसको लेकर पुलिस और एनआईए ने किसी तरह की पुष्टि नहीं की है।

मुंबई पुलिस ने रिमांड के लिए डाली अर्जी

मुंबई पुलिस ने अली असगर शिराजी को रिमांड पर लेने के लिए अर्जी दाखिल की है। सोमवार को रिमांड आवेदन में मुंबई पुलिस ने कहा कि शिराजी के दाउद इब्राहिम और शकील से संबंध थे। शिराजी की गिरफ्तारी 22 मई को मुंबई हवाई अड्डे से की गई थी। उस वक्त शिराजी दुबई भागने की फिराक में था। एक कूरियर सेवा के जरिए ऑस्ट्रेलिया और यूनाइटेड किंगडम (यूके) को 8 करोड़ रुपये के केटामाइन और वियाग्रा की तस्करी से संबंधित मामले में उसे मुख्य आरोपी बनाया गया था। कैलाश राजपूत जो कि अंतरराष्ट्रीय ड्रग डीलर के नाम से कुख्यात है, वह शिराजी के जरिेए ब्रिटेन, संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएस) और ऑस्ट्रेलिया में प्रतिबंधित दवाओं के रैकेट को चलाता था। वहीं कैलाश राजपूत की बात करें तो वह डी-गैंग के इशारे पर इंटरनेशनल ड्रग रैकेट चलाता रहा।

शिराजी के खिलाफ जारी था लुकआउट नोटिस

डी कंपनी से जुड़े ड्रग डीलर अली असगर शिराजी के खिलाफ मुंबई पुलिस ने लुकआउट नोटिस जारी कर रखा था। शिराजी को इस बात की जरा सी भी भनक नहीं लगी कि उसे इस तरह से गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दरअसल जिस तरह से शिराजी ने मुंबई से मुंबई में रैकेट का जाल फैलाया था इसके बाद उसे भी वांछित सूची में डाल दिया गया।

क्राइम ब्रांच खंगाल रही शिराजी की कुंडली

मुंबई क्राइम ब्रांच अली असगर शिराजी की कुंडली खंगालने में जुटी है। इस मामले में एंटी-एक्सटॉर्शन सेल शिराजी के निवेश की जांच कर रही है। ताकि यह पता लगाया जा सके कि ड्रग बिजनेस से होने वाली कमाई के पैसों का उपयोग आतंक को बढ़ावा देने के लिए तो नहीं किया जाता था। मार्च में केस दर्ज होने के बाद एंटी-एक्सटॉर्शन सेल ने मार्च में अंधेरी ईस्ट के एक कूरियर ऑफिस में छापेमारी की थी, जिसके बाद यहां से 15 किलो केटामाइन और वियाग्रा की 23,000 गोलियां जब्त की गई थीं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
 07 August 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बिसात बिछ चुकी है। सभी दल अपनी चाल चल रहे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ब्राह्मण वोटरों को अपने पाले…
 07 August 2026
चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर गोदावरी-कावेरी लिंक प्रोजेक्ट में तेजी लाने का आग्रह किया किया है। यह परियोजना तमिलनाडु की जल सुरक्षा के…
 07 August 2026
रांचीः झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के क्रम में चुनाव आयोग की ओर से जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि…
 07 August 2026
मुंबई : शिवसेना सिंबल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी और प्रशांत किशोर की सुनेत्रा पवार से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल बढ़ गई…
 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
Advt.