निकोलस पूरन को युवा खिलाड़ियों पर भरोसा कहा स्टार खिलाड़ियों की मौजूदगी सफलता की गारंटी नहीं है

Updated on 16-10-2022 06:20 PM

दो बार के चैंपियन वेस्टइंडीज की टी20 विश्व कप की टीम में कई नामी खिलाड़ी नहीं है लेकिन कप्तान निकोलस पूरन का मानना है स्टार खिलाड़ियों की मौजूदगी सफलता की गारंटी नहीं है। वेस्टइंडीज को इस बार खिताब का प्रबल दावेदार नहीं माना जा रहा है क्योंकि पिछले साल विश्व कप में भाग लेने वाले उसके 12 खिलाड़ी वर्तमान टीम में शामिल नहीं हैं।

टीम को कीरोन पोलार्ड, ड्वेन ब्रावो और लेंडल सिमंस की कमी खलेगी, जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। आंद्रे रसेल और सुनील नारायण भी टीम में नहीं हैं।

पूरन ने कहा, ''मेरा मानना है कि अनुभव और युवा खिलाड़ियों के बीच संतुलन होना चाहिए। आपने देखा होगा कि हमने जब दो विश्वकप जीते थे तो हमारे पास कई नामी खिलाड़ी थे लेकिन पिछले साल भी हमारी टीम में कई ख्याति प्राप्त खिलाड़ी थे और हम क्वालीफाई भी नहीं कर पाए थे।''

उन्होंने स्कॉटलैंड के खिलाफ सोमवार को होने वाले मैच की पूर्व संध्या पर कहा,'' यह किसी एक खिलाड़ी पर निर्भर नहीं करता है बल्कि यह हमारी टीम के प्रदर्शन से जुड़ा है। पिछले साल ऑस्ट्रेलिया ने खिताब जीता और उसके पास तब बहुत नामी खिलाड़ी नहीं थे। लेकिन उसने साबित किया कि उसके पास ऐसी टीम है जो विश्व कप जीत सकती है।''


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान टीम ने मैच रेफरी नीयामुर राशिद से तीसरे वनडे के आखिरी ओवर में बांग्लादेश के विवादित रिव्यू लेने पर शिकायत की है। यह मामला तब हुआ जब ऑन…
 16 March 2026
नई दिल्ली: सिर्फ 14 साल की उम्र में अंडर-19 विश्व कप जीतने वाले वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 में सबसे कम उम्र में शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया था। इस साल…
 16 March 2026
नई दिल्ली: 2026 के एडिशन का फाइनलिस्सिमा स्पेन और अर्जेंटीना के बीच होने वाला था। हालांकि मिडल ईस्ट में चल रहे युद्ध के चलते इसे कैंसिल कर दिया गया है। स्पेन…
 16 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने रविवार को नई दिल्ली में नमन अवॉर्ड्स समारोह का आयोजन किया था। भारतीय क्रिकेटरों को सम्मानित करने के लिए आयोजित होने वाला यह वार्षिक…
 16 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में शुमार और 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के नायक सरफराज अहमद ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। उनके इस फैसले ने न…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में जिस तरह बीते 13 मार्च को पाकिस्तानी ऑलराउंडर सलमान अली आगा रन आउट हुए, उसको लेकर काफी बात हो रही है। बता…
 14 March 2026
नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ओनरशिप को लेकर चल रही चर्चा अब एक निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। स्वीडिश प्राइवेट इक्विटी दिग्गज EQT ग्रुप अब इस रेस में…
Advt.