
अमेरिकी एयरोस्पेस कंपनी बोइंग ने गुरुवार को निखिल जोशी को बोइंग डिफेंस इंडिया का मैनेजिंग डायरेक्टर बनाया है। कंपनी ने कहा कि इसका मकसद ऑपरेशन को मजबूत करना है।
जोशी भारत की डिफेंस फोर्सेज के मॉडर्नाइजेशन के लिए बोइंग के करंट और फ्यूचर प्रोग्राम्स को लीड करेंगे। बोइंग में शामिल होने से पहले, जोशी ने ईटन एयरोस्पेस के लिए कंट्री मैनेजर के रूप में काम किया था।
डिफेंस इंडस्ट्री में जोशी के पास 25 साल का एक्सपीरियंस
बोइंग करीब 8 साल से भारत में काम कर रहा है। वर्तमान में, भारत बोइंग प्लेटफॉर्म पर 11 C-17, 22 AH-64 अपाचे, 15 CH-47 चिनूक, 12 P-8Is, 3 VVIP एयरक्राफ्ट और दो हेड ऑफ स्टेट एयरक्राफ्ट ऑपरेट करता है।
भारत में बोइंग की ग्रोथ स्ट्रैटजी को आगे बढ़ाएंगे जोशी
बोइंग ग्लोबल सर्विसेज में एशिया पैसेफिक के वाइस प्रेसिडेंट स्कॉट कारपेंडेल ने कहा- 'हमें अपनी टीम में निखिल का स्वागत करते हुए खुशी हो रही है। उनका अनुभव और मजबूत नेतृत्व भारत में हमारी ग्रोथ स्ट्रैटजी को आगे बढ़ाएगा।'
सलिल गुप्ते को रिपोर्ट करेंगे जोशी
कंपनी ने एक बयान में कहा, जोशी बोइंग इंडिया और साउथ एशिया के प्रेसिडेंट सलिल गुप्ते को रिपोर्ट करेंगे। वे बोइंग डिफेंस, स्पेस एंड सिक्योरिटी (बीडीएस) और बोइंग ग्लोबल सर्विसेज (बीजीएस) के साथ मिलकर भी काम करेंगे।