निमृत कौर और शिव ठाकरे ने आंख के बहाने खेला विक्टिम कार्ड, अर्चना-प्रियंका के फैन्स ने दौड़ा लिया

Updated on 03-02-2023 07:44 PM
रियलिटी शो बिग बॉस 16 अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। 12 फरवरी को फिनाले होना है लेकिन घर का माहौल अभी-भी एकदम पहले जैसा ही है। बीते दिनों बिग बॉस ने घरवालों को एक टास्क दिया था। उन्हें 21 लाख 80 हजार की प्राइज मनी को 50 लाख करने का एक मौका दिया था। इसके लिए दो टीमें बना दी थीं। टीम एक में प्रियंका चाहर चौधरी, अर्चना गौतम और शालीन भनोट थे। टीम बी में सुम्बुल तौकीर खान को छोड़कर शिव ठाकरे, निमृत कौर अहलूवालिया और एमसी स्टैन थे। दोनों ही टीमों ने जीतने के लिए अपना दमखम लगाया लेकिन जो नॉन मंडली ने किया, उसके बाद तो ट्विटर पर मानों लोगों के रिएक्शन की बाढ़ आ गई। लोगों ने मंडली पर सिम्पैथी कार्ड खेलने का आरोप लगाया और नॉन मंडली को जमकर सपोर्ट किया।
दरअसल, हुआ ये था कि Bigg Boss 16 जब अर्चना गौतम (Archana Gautam), शालीन भनोट और प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) टास्क कर रहे थे, तब मंडलीवालों ने उनसे बजर छुड़ाने के लिए काफी प्रयास किया था। निमृत ने अर्चना का हार्नेस तक खींचा था और तो और शिव और स्टैन ने सर्फ का पानी और बर्फ डाला था। साथ ही बाल्टी-बाल्टी भरकर पानी भी फेंका था। इससे अर्चना और प्रियंका के चेहरे छिल गए थे। इतना ही नहीं, प्रियंका और अर्चना की आंखों में भी जा रहा था तो निमृत ने ये कहा कि जा रहा है तो छोड़ दो। क्यों खड़े हो। अब यही चीज जब 2 फरवरी वाले एपिसोड में निमृत, शिव और स्टैन के साथ हुई तो उनका पारा हाई हो गया।

निमृत-शिव ने खेला सिम्पैथी कार्ड?

अर्चना गौतम ने हल्दी और सर्फ का पाउडर तीनों के चेहरे पर मारा। शालीन भनोट ने निमृत (Nimrit Kaur Ahluwalia) के सिर पर बाल्टी और प्रियंका ने स्टैन के सिर पर मग मारा। हालांकि ये सब गलती से हुआ लेकिन कई बार होने की वजह से बिग बॉस ने ये कार्य बीच में ही रोक दिया। फिर क्या था, निमृत और शिव (Shiv Thakare) ने सिम्पैथी कार्ड खेलना शुरू कर दिया तो ट्विटर यूजर्स ने लताड़ लगा दी।

अर्चना-प्रियंका के फैन्स ने मंडली की लगाई क्लास

अर्चना गौतम की तस्वीर शेयर कर एक यूजर ने लिखा- ये बहुत निर्दयी है। अर्चना का चेहरा और उसके रैशेस देखिए। अर्चना ने फिर भी हल्दी का इस्तेमाल किया, जो कि एक नैच्युलर एंटीसेप्टिक है। लेकिन शिव, स्टैन और निमृत ने डिटर्जेंट को पानी में इस्तेमाल करके चेहरे पर फेंका। इतना ही नहीं, कीटनाशक स्प्रे भी यूज किया।
एक यूजर ने प्रियंका चाहर चौधरी का चेहरा दिखायाय, जिसमें उनके हाथ और आंख के पास चोट लगी थी। यूजर ने लिखा- इसका चेहरा देखो। प्रियंका और अर्चू दोनों को कल चोट लगी लेकिन इन्होंने मंडली की तरह सिम्पैथी कार्ड नहीं खेला।

एक यूजर ने टास्क की क्लिप शेयर की जिसमें अर्चना ने हल्दी फेंका था। लिखा- मंडली के पाखंड का उजागर हो गया। इन्होंने खुद डिटर्जेंट पाउडर नॉन मंडली की आंख में डाला और अब विक्टिम कार्ड प्ले कर रहे हैं।

एक यूजर ने तो शिव ठाकरे की वो फोटो शेयर की जिसमें उनकी दाईं आंख सूजी हुई है और एक मीम शेयर किया, जिसमें सिम्पैथी लिखा हुआ है। कैप्शन में लिखा- मिशन सक्सेसफुल।

करण जौहर को भी यूजर्स ने लताड़ा

आज 3 फरवरी वाले प्रोमो में दिखाया गया है कि करण जौहर ने टास्क में इस तरह की हरकत करने के लिए अर्चना गौतम को लताड़ा है। इसके बाद लोगों ने जमकर होस्ट की आलोचना की है। हालांकि देखा जाए तो जो टॉर्चर दो दिन हुआ वो पिछले सीजन्स के मुकाबले कुछ नहीं था क्योंकि इससे भी निचले स्तर पर कंटेस्टेंट्स ने एक-दूसरे को टॉर्चर किया है और आज भी सोचकर रूह कांप उठती हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.