नौ साल पहले हिरासत में हुई थी युवक की मौत, तत्कालीन जेलर, थाना प्रभारी समेत आठ पर हत्या का केस दर्ज करने का आदेश

Updated on 10-08-2024 01:34 PM
 भोपाल। राजधानी की एक अदालत ने वर्ष 2015 में पुलिस तथा जेल अभिरक्षा में मारपीट से हुई युवक की मौत पर तत्कालीन जेलर, थाना प्रभारी, डॉक्टर और क्राइम ब्रांच के पांच सिपाहियों पर हत्या, साजिश रचने, साक्ष्य छिपाने की धाराओं में एफआईआर के आदेश दिये है। इस मामले में मृतक युवक की मां ने न्यायालय में एक परिवाद दायर किया था।

इनके खिलाफ एफआईआर

मुदकमा दर्ज करने का आदेश शुक्रवार को न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी आशीष मिश्रा के न्यायालय ने दिया। परिवाद में साक्षियों के कथन ,संलग्न दस्तावेज एवं जांच रिपोर्ट के आधार पर आरोपित मनीष राज भदौरिया (वर्तमान थाना प्रभारी मिसरोद) उप निरीक्षक डीएल यादव, एहसान, मुरली, दिनेश चिरोंजीलाल, तत्कालीन मनोरोग विशेषज्ञ हमीदिया अस्पताल डॉ. आरएन साहू, आलोक बाजपेई के विरुद्ध धारा 302, 120-बी, 201 भारतीय दंड संहिता के तहत अपराध दर्ज करने का आदेश दिया गया है।

यह है मामला

मृतक मोहसिन की मां ने न्यायालय में एक निजी शिकायत दर्ज कराई थी। उसमें बताया गया कि जून 2015 को क्राइम ब्रांच भोपाल के सिपाही मुरली, दिनेश खजूरिया और चिरोंजीलाल पूछताछ के लिए मोहसिन को ले गए थे। स्वजन जब मोहसिन को छुड़वाने के लिए क्राइम ब्रांच थाने पहुंचे तो उनसे दो लाख रुपये की रिश्वत मांगी गई। थाने में उसके साथ गंभीर मारपीट की गई और विद्युत करंट के झटके भी दिए गए। बेरहमी से मारपीट करने के बाद मोहसिन को टीटी नगर थाना के सुपुर्द कर दिया। वहां भी उसे करंट लगाकर प्रताड़ना दी गई। साथ ही रुपये ना मिलने पर झूठे प्रकरण में फंसाया गया और न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। 10 जून 2015 को सीजेएम कोर्ट ने मोहसिन को जेल भेज दिया। 23 जून 2015 की रात को फरियादिया को जानकारी मिली कि उसके पुत्र मोहसिन की मृत्यु हो गई है।

क्या है परिवाद में और क्या कहते हैं सबूत

टीटी नगर थाने में बतौर टीआई पदस्थ रहने के दौरान मनीषराज सिंह भदौरिया ने लूट के एक मामले में मोहसिन को फर्जी तरीके से आरोपी बनाया। घायल हालत में थाने में पहुंचे मोहसिन के साथ मारपीट की गई । जब उसे हमीदिया अस्पताल भेजा गया तो उसकी हालत गंभीर थी। अस्पताल के मनोरोग विभाग में पदस्थ रहे डा. आरएन साहू पर आरोप है कि उन्होंने केंद्रीय जेल भोपाल में बंद कैदी मोहसिन को मनोरोगी घोषित किया। जबकि वह मानसिक रूप से स्वस्थ था। उसे मनोरोगी बताकर ट्रीटमेंट के लिए घायल हालत में ग्वालियर स्थित जयारोग्य हॉस्पिटल रेफर किया गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 August 2026
भोपाल। प्रदेश में छह माह से तीन वर्ष तक के बच्चों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं और किशोरी बालिकाओं को दिए जाने वाले टेक होम राशन के लिए अब पहले कम…
 20 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बदलाव करते हुए राज्य के चार आईएएस (IAS) अधिकारियों को नई पदस्थापना दी है। सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) की ओर से बुधवार…
 20 August 2026
भोपाल। बड़े तालाब में बुधवार शाम युवक का शव उतराता मिला तो उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। तमाशबीनों ने सड़क किनारे अपने वाहन खड़े कर दिए…
 20 August 2026
भोपाल। शराबबंदी वाले राज्य गुजरात के भावनगर जिले में जहरीली शराब पीने से मुरैना के एक युवक समेत 9 लोगों की मौत हो गई है। घटना में 41 लोग बीमार…
 20 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने 10 साल के अंतराल के बाद प्रदेश की कृषि उपज मंडियों की नई ग्रेडिंग जारी कर दी है। वित्तीय वर्ष 2023-24, 2024-25 और 2025-26 की…
 20 August 2026
भोपाल। बिलखिरिया थाना क्षेत्र में रहने वाली 14 वर्षीय स्कूली छात्रा के साथ उसके पड़ोस में रहने वाले 25 वर्षीय युवक ने दुष्कर्म किया। आरोपी ने वारदात के बाद नाबालिग…
 20 August 2026
भोपाल। छोला विश्रामघाट जाने वाला महज दो किलोमीटर का रास्ता बुधवार को दो घंटे के जाम में फंस गया। किसी परिचित की अंत्येष्टि में शामिल होने जा रहे भोपाल सांसद…
 20 August 2026
भोपाल । पिपलानी क्षेत्र में एक शादीशुदा महिला से इंस्टाग्राम पर दोस्ती और फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं मुस्लिम युवक ने…
 19 August 2026
भोपाल, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए SAGA ग्रुप से जुड़े ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया है। ED के हेडक्वार्टर यूनिट नई दिल्ली ने मुंबई…
Advt.