नीरा राडिया को वृंदावन में फ्लैट बेचने के नाम पर लगाया चूना, दो लोगों के खिलाफ दर्ज हुई FIR

Updated on 02-10-2023 01:00 PM
मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा से ठगी का एक अलग ही मामला सामने आ रहा है। ठगों ने नयति हेल्थ केयर की चेयरपर्सन नीरा राडिया को चूना लगा दिया। ओमेक्स अपार्टमेंट में फ्लैट देने के नाम पर दो लोगों ने उनसे 22 रुपये ठग लिया। इस संबंध में वृंदावन कोतवाली में केस दर्ज कराया गया है। इसमें दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। नीरा राडिया के प्रतिनिधि दक्षिणी दिल्ली के रहने वाले जे. मुरुगन की ओर से केस दर्ज कराया गया है। मुरगन की ओर से दर्ज कराए गए केस में अलीगढ़ की मधुवन विहार कॉलोनी के रहने वाले संतोष गोयल के खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप है। दर्ज शिकायत में छटीकरा मार्ग स्थित ओमेक्स इंटरनिटी के गोविंदा-2 डी में संतोष गोयल के फ्लैट होने का जिक्र किया गया है।

शिकायत में कहा गया है कि फ्लैट को संतोष गोयल ने नयति अस्पताल को किराए पर दिया था। किराए का समझौता खत्म होने के बाद संतोष ने फ्लैट 22 लाख रुपये में बेचने का प्रस्ताव नीरा राडिया को दिया। प्रस्ताव को नीरा राडिया ने स्वीकार कर लिया। संतोष गोयल को उन्होंने 22 लाख का चेक दे दिया। नयति अस्पताल के कर्मचारी इटावा के चकरनगर निगम के रहने वाले रविंद्र को अथॉरिटी लेटर देकर फ्लैट की रजिस्ट्री नीरा राडिया के नाम पर करवाने को कहा गया। इसके बाद दिल्ली स्थित उनके आवास पर रविंद्र को रजिस्ट्री के कागजात के साथ जाना था।

आरोप है कि रविंद्र ने संतोष के साथ मिलकर यह फ्लैट नीरा राडिया के नाम पर रजिस्ट्री कराने की जगह अपने नाम पर करा लिया। फ्लैट की वर्तमान कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस मामले में कोतवाली प्रभारी विजय कुमार सिंह ने कहा कि नीरा राडिया की ओर से उनके प्रतिनिधि जे मुरगन ने तहरीर दी है। इस तहरीर के आधार पर रविंद्र और संतोष के खिलाफ ठगी का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.