अमेरिका में निर्मला सीतारमण ने दिखाया आईना, भारत में मुसलमानों का हाल पाकिस्‍तान से कहीं ज्‍यादा बेहतर

Updated on 11-04-2023 09:17 PM
वॉशिंगटन: भारतीय वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अमेरिका स्थित पीटरसन इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक्स (पीआईआईई)में एक कार्यक्रम के दौरान भारत के लिए पश्चिमी देशों की एक धारणा पर जमकर फटकार लगाई है। यहां पर सीतारमण ने भारत के लिए नकारात्मक पश्चिमी धारणा पर करारा जवाब दिया है। सीतारमण ने यहां पर कहा कि भारत में मुसलमानों की स्थिति, पाकिस्तान में रहने वाले मुसलमानों की तुलना में बहुत बेहतर है। सीतारमण रविवार को अंतरराष्‍ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) और विश्व बैंक मीटिंग में हिस्‍सा लेने के लिए पहुंची हैं।गलत धारणाओं पर न करें यकीन
निर्मला सीतारमण से भारत में निवेश या पूंजी प्रवाह पर असर डालने वाली धारणाओं से जुड़ा एक सवाल पूछा गया था। इसके जवाब में सीतारमण ने कहा, 'मुझे लगता है कि इसका जवाब उन निवेशकों के पास है जो भारत आ रहे हैं। ये वो निवेशक हैं जो पिछले कई सालों से भारत आ रहे हैं। कोई भी निवेशक जो निवेश हासिल करने में रूचि रखता है, उन्‍हें मैं सिर्फ यही कहूंगी कि वो ये देखें कि भारत में क्या हो रहा है न कि उन कुछ लोगों की गलत धारणाओं पर यकीन करें जो जमीनी हकीकत से वाकिफ नहीं हैं और बस रिपोर्ट तैयार कर देते हैं।'
बंटवारे का जिक्र बताई सच्‍चाई
इसके बाद पीआईआईई के अध्यक्ष एडम एस पोसेन ने सीतारमण से पूछा पश्चिमी मीडिया में विपक्षी दल के सांसदों की स्थिति खोने और भारत में मुस्लिम अल्पसंख्यकों के हिंसा के बारे में बड़े स्‍तर पर रिपोर्टिंग हो रही है। इस पर वित्त मंत्री ने जवाब दिया, 'दुनिया में भारत वह देश है जहां पर दूसरी सबसे बड़ी आबादी मुसलमानों की है और इसमें इजाफा ही हो रहा है। अगर कोई धारणा है या इसमें कोई वास्‍तविकता है या फिर अगर किसी को लगता है कि भारत में राज्‍यों के समर्थन से मुसलमानों का जीवन मुश्किल बना दिया गया है तो क्या मुस्लिम आबादी में सन् 1947 की तुलना में इजाफा होता?' सीतारमण ने इसके बाद बंटवारे का जिक्र किया। उन्‍होंने बंटवारे के समय के भारत और नए बने देश पाकिस्तान के बीच तुलना की।

भारत और पाकिस्‍तान में मुसलमान
सीतारमण ने कहा कि अगर कहीं अल्‍पसंख्‍यकों की संख्‍या में गिरावट आई है तो वह पाकिस्तान है। पाकिस्‍तान जिसपने खुद को एक इस्लामिक देश घोषित किया हुआ है और जिसने अल्‍पसख्‍ंयकों की रक्षा करने का वादा किया था, आज वहां हर अल्पसंख्यक समुदाय की संख्या में कमी आई है। उनका कहना था कि यहां तक कि कुछ मुस्लिम संप्रदायों का भी सफाया हो गया है। सीतारमण ने कहा, 'मुहाजिरों, शिया और हर दूसरे समूह के खिलाफ हिंसा होती है, जिसका आप नाम ले सकते हैं। ये ऐसे मुसलमान समुदाय हैं जिन्‍हें मुख्यधारा में स्वीकार ही नहीं किया जाता है। जबकि भारत में आप पाएंगे कि हर वर्ग का मुसलमानों अपना व्यवसाय कर रहा है, उनके बच्चे शिक्षित हो रहे हैं।' सीतारमण ने बताया कि कुछ समुदायों के बच्‍चों को सरकार द्वारा फैलोशिप दी जा रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के इतर 'ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन' (OIC) के जम्मू-कश्मीर कांटेक्ट ग्रुप की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। न्यूयॉर्क में हुई इस…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक को संबोधित करते हुए कश्मीर का राग अलापा। उन्होंने कश्मीर पर बातचीत करने और…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने भारत के साथ अपनी अटूट दोस्ती को एक बार फिर दुनिया के सामने रखा है। पीएम…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि अमेरिका, भारत और चीन, रूस पर दबाव डालें तो वह यूक्रेन में युद्ध जारी नहीं रख पाएगा। जेलेंस्की ने कहा…
 23 September 2026
इस्लामाबाद: भारत, आतंकवाद का हवाला देकर सिंधु जल संधि को एकतरफा सस्पेंड नहीं कर सकता है। ये कहना है विलेम वैन ड्यूरसेन का जो एक सीनियर डच इंडिपेंडेंट वॉटर मैनेजमेंट…
 23 September 2026
वॉशिंगटन: 23 सितम्बर को धरती पर एक दुर्लभ खगोलीय घटना होने जा रही है, जिसके चलते दिन और रात बराबर होंगे। इसे उत्तरी गोलार्ध में सर्दियों की शुरुआत का संकेत…
 23 September 2026
संयुक्‍त राष्‍ट्र: संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस ने विश्व भर के नेताओं से सुरक्षा परिषद में सुधार करने की जोरदार अपील की है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि…
 23 September 2026
मॉस्को: रूसी तेल खरीदने को लेकर डोनाल्ड ट्रंप के 100 फीसदी टैरिफ को लेकर रूसी मीडिया ने चेतावनी दी है कि अमेरिका और पश्चिमी देश 'भारत-रूस की दोस्ती तोड़ने की…
 22 September 2026
नई दिल्ली/तेल अवीव: पाकिस्तान के खिलाफ 1965 की लड़ाई के दौरान भारत के खुफिया तंत्र पर गंभीर सवाल उठे थे। इसके बाद 21 सितंबर 1968 को रिसर्च एंड एनालिसिस विंग…
Advt.