बड़ा मंदिर में नमीनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक मनाकर चढ़ाया निर्वाण लाडू

Updated on 07-05-2024 05:19 PM
रायपुर। आदिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर मालवीय रोड ने 21वें तीर्थंकर भगवान नमिनाथ जी का मोक्ष कल्याणक 7 मई को मनाया। इस अवसर पर समाजजन ने भगवान नमीनाथ जी की महापूजा कर निर्वाण लाड़ू अर्पित किए। दिगंबर जैन समाज ट्रस्ट कार्यकारिणी के युवा अध्यक्ष संजय जैन नायक ने बताया की आज दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में मुलनायक भगवान आदिनाथ भगवान की बेदी के समक्ष सुबह 8.30 बजे मंगलाअष्टक पढ़ कर पूजा की शुरुवात की गई। धर्म प्रेमी बंधुओ द्वारा श्रीजी को पांडुक्षिला पर विराजमान किया गया। सभी उपस्थित समाजजन ने रजत कलशो से प्रासुक जल से अभिषेक किया। साथ ही रिद्धि सिद्ध सुख शांति प्रदाता लघु शांतिधारा की गई।

आज शांति धारा का वाचन सचिव राजेश जैन द्वारा किया गया। तत्पश्चात भगवान की आरती पश्चात निर्वाण कांड पढ़ कर निर्माण लाडू चढ़ाया गया। इस अवसर अध्यक्ष संजय जैन, उपाध्यक्ष श्रेयश जैन बालू सचिव, राजेश जैन,महेंद्र जैन चूड़ी वाले,प्रवीण जैन जैनम ज्वेलर्स,बंटी जैन समता कॉलोनी,प्रणीत जैन मीडिया प्रभारी के साथ बड़ी संख्या में महिलाए उपस्थित थी।

आदिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में कार्यकारिणी गठन 2024 का चुनाव आगामी 12 मई रविवार को सुबह 9 बजे से 2 बजे रखा गया है। जिसमे समाज के लागमा धारी सदस्य कार्यकारिणी कमेटी के अध्यक्ष के साथ विभिन्न पदों का चुनाव वोट के माध्यम से करेंगे। कार्यकारिणी के अध्यक्ष संजय नायक ने दिगंबर जैन समाज जन को एक जुट होकर अपने मताधिकार का उपयोग कर ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील की है। जिससे योग्य, अनुभवी,देव शास्त्र गुरु के प्रति समर्पित धर्म परायण व्यक्ति ही समाज का नेतृत्व कर सके।इस चुनाव में महावीर ज्ञान विद्यासंघ की ओर से अध्यक्ष पद हेतु संजय नायक जैन ,सचिव पद हेतु श्रेयश जैन बालू,कोषाध्यक्ष पद हेतु आनंद जैन, सहसचिव पद हेतु प्रणीत जैन ने अपना नामांकन भरा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.