निशा बांगरे का एमपी चुनाव लड़ने का सपना टूटा? कांग्रेस ने आमला सीट पर उतारा प्रत्याशी

Updated on 24-10-2023 12:44 PM
भोपाल: चुनाव लड़ने की इच्छुक डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे के इस्तीफे पर फैसला नहीं हो सका है। बैतूल जिले से आने वालीं बांगरे के आमला सीट से चुनाव लड़ने की चर्चा चल रही थी। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने शुक्रवार 20 अक्टूबर निशा बांगरे को इस्तीफे के मामले में राज्य सरकार को आदेश दिया था। कोर्ट ने राज्य सरकार को आदेश दिया था कि सोमवार 23 अक्टूबर तक निशा बांगरे के इस्तीफे और चार्जशीट पर अपना निर्णय लें। लेकिन, सरकार ने उनका इस्तीफा मंजूर नहीं किया। इस बीच कांग्रेस ने सोमवार को बैतूल की आमला सीट से अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया। पार्टी ने आमला सीट से मनोज मालवे को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।

सभी सीटों पर कांग्रेस उतार चुकी है प्रत्याशी

पार्टी ने कहा, 'केंद्रीय चुनाव समिति ने मध्य प्रदेश विधानसभा के आगामी आम चुनाव के लिए 130 आमला-एससी निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में मनोज मालवे की उम्मीदवारी को मंजूरी दे दी है।' इससे पहले पार्टी ने आंवला सीट को छोड़कर राज्य की 230 विधानसभा सीटों में से 229 सीटों के लिए नामों की घोषणा की थी।

कांग्रेस आमला से निशा बांगरे को उम्मीदवार बनाना चाहती थी, लेकिन डिप्टी कलेक्टर का नौकरी से इस्तीफा अभी तक राज्य सरकार ने स्वीकार नहीं किया है। माना जा रहा कि अगर राज्य सरकार उनका मंजूर कर लेती है तो कांग्रेस पार्टी आमला में प्रत्याशी बदलने हुए निशा बांगरे को टिकट दे सकती है।

कांग्रेस ने कमल नाथ को छिंदवाड़ा से मैदान में उतारा

कांग्रेस के उम्मीदवारों की दूसरी सूची गुरुवार देर रात जारी की गई। इसमें पार्टी ने दतिया, गोटेगांव और पिछोर से उम्मीदवारों को बदल दिया है। इसके पहले कांग्रेस ने पहली लिस्ट में 144 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ को छिंदवाड़ा से मैदान में उतारा गया है। इस लिस्ट में कमल नाथ, मध्य प्रदेश के पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी, जयवर्धन सिंह, मध्य प्रदेश विधानसभा की सदस्य विजयलक्ष्मी साधो और मध्य प्रदेश विधानसभा के सदस्य लक्ष्मण सिंह जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.