निशांत ने भारत को बॉक्सिंग का चौथा ओलिंपिक कोटा दिलाया

Updated on 01-06-2024 12:44 PM

निशांत देव ने बैंकॉक पर चल रहे मुक्केबाजी ओलिंपिक क्वालिफायर्स के सेमीफाइनल में पहुंचकर ओलिंपिक गेम्स का टिकट हासिल कर लिया है। वे पेरिस में होने वाले गेम्स का कोटा हासिल करने वाले पहले भारतीय मेंस बॉक्सर बन गए है।

वर्ल्ड चैंपियनशिप के ब्रॉन्ज मेडलिस्ट निशांत पिछले क्वालिफायर्स में मामूली अंतर से कोटा हासिल करने से चूक गए थे। इस बार उन्होंने 71 किग्रा वेट कैटेगरी में क्वार्टर फाइनल में मोल्दोवा के वासिल सेबोटारी को 5-0 से हराया। इस कैटेगरी में 5 कोटा दांव पर लगे थे।

भारत ने इस तरह से मुक्केबाजी में ओलिंपिक के लिए चौथा कोटा स्थान हासिल किया। निशांत से पहले महिला मुक्केबाज निखहत जरीन (50 किग्रा), प्रीत पवार (54 किग्रा) और लवलीना बोरगोहेन (75 किग्रा) कोटा हासिल कर चुकी हैं।

पेरिस गेम्स के लिए भारत का 61वां कोटा
निशांत के सेमीफाइनल में पहुंचने के साथ ही भारत के नाम पेरिस ओलिंपिक का 61वां कोटा हासिल किया। अब तक सबसे ज्यादा कोटा शूटिंग में मिले हैं।

आक्रामक रणनीति से जीता मुकाबला
निशांत ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में आक्रामक रणनीति अपनाई और 5-0 की जीत हासिल की। टूर्नामेंट में दबदबा बनाए रखने वाले निशांत ने फिर से आक्रामक शुरुआत की और शुरू से ही प्रतिद्वंद्वी पर दनादन मुक्के बरसाने शुरू कर दिए। हालांकि, सेबोटारी ने दूसरे राउंड में हावी होने की कोशिश की लेकिन भारतीय मुक्केबाज ने सटीक मुक्के जड़ना जारी रखा।
तीसरे और अंतिम राउंड में दोनों मुक्केबाज थके हुए नजर आए, लेकिन निशांत ने तब भी अपनी आक्रामकता बनाए रखी। निशांत के नीचे गिरने पर सेबोटारी ने उन पर मुक्का जड़ा, जिसके लिए उन्हें एक अंक भी गंवाना पड़ा।

अंकुशिता बोरो की हार से उम्मीदें टूटी
अंकुशिता बोरो की एग्नेस एलेक्सियसन से 2-3 से हार के साथ ही भारत की महिलाओं के 60 किग्रा भार वर्ग में ओलिंपिक कोटा हासिल करने की उम्मीदें भी समाप्त हो गई। भारत की 23 वर्षीय खिलाड़ी ने अपनी स्वीडिश प्रतिद्वंदी के सामने कड़ी चुनौती पेश की, लेकिन यूरोपीय खेलों की पूर्व पदक विजेता खिलाड़ी ने अपने अनुभव के दम पर बोरो को बाहर का रास्ता दिखा दिया।

पूर्व वर्ल्ड यूथ चैंपियन बोरो ने स्लो स्टार्ट किया, लेकिन पहले राउंड के आखिर में उन्होंने लय हासिल कर ली थी, जिससे वह एक जज को अपने पक्ष में करने में सफल रही। पहले राउंड में 1-4 से पिछड़ने के बाद बोरो ने दूसरे राउंड में आक्रामक शुरुआत की और कुछ करारे मुक्के जमाए। स्वीडन की 28 वर्षीय खिलाड़ी एलेक्सियसन के पास उनका कोई जवाब नहीं था।

दोनों ने एक समान रिजल्ट के साथ तीसरे राउंड में प्रवेश किया। भारतीय खिलाड़ी ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन वह इसे बरकरार नहीं रख पाई जबकि एलेक्सियसन ने अंत में अच्छा प्रदर्शन किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
 02 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय तीरंदाजी के इतिहास में एक नया सुनहरा पन्ना दर्ज हो गया है। एशियन गेम्स 2026 में अंकिता भगत, कीर्ति और कुमकुम अनिल मोहौद की तिकड़ी ने महिला…
 02 October 2026
नई दिल्ली: दुबई से इजरायल की राजधानी तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की एक फ्लाइट में अपनी जान की बाजी लगाकर 174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार…
 02 October 2026
नोगाया: एशियन गेम्स 2026 में कुमकुम ने धीरज बोम्मादेवरा के साथ मिलकर मिश्रित रिकर्व टीम स्पर्धा में भी ऐतिहासिक रजत पदक हासिल किया। फाइनल में भारतीय जोड़ी को चीन के…
 02 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय स्टार मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने अपने जन्मदिन के खास मौके पर देश को स्वर्णिम सौगात दी है। एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं के 75 किग्रा वर्ग के…
 01 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में 406 रनों के विशाल लक्ष्य को हासिल कर रिकॉर्ड जीत दर्ज करने के बावजूद भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर…
 01 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अपने बल्ले से वो इतिहास रच दिया जिसे क्रिकेट जगत सालों तक…
Advt.