भोपाल में 6 करोड़ रुपये की लागत का निशातपुरा रेलवे स्टेशन शुरू, लेकिन पहुंचने के लिए रोड बनी यात्रियों के लिए मुसीबत

Updated on 30-07-2026 01:14 PM
भोपाल। करीब 6 करोड़ रुपये की लागत से बने निशातपुरा रेलवे स्टेशन का लोकार्पण मंगलवार को कर यात्रियों के लिए शुरू हो गया है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि यात्रियों का निशातपुरा स्टेशन तक पहुंच मार्ग के सुगम हो। अभी भोपाल स्टेशन के एक नबंर या छह नबर की ओर से निशातपुरा स्टेशन तक जाने वाला मार्ग में दोनों ओर दो दो रेलवे ट्रैक के नीचे बने इसी अंडरपास से गुजर कर जाना होता है। जहां जगह-जगह गड्ढे, ऊबड़-खाबड़ सड़क और अव्यवस्थित पहुंच मार्ग लोगों के लिए परेशानी बना हुए हैं।

बनी रहती है जाम की स्थिति

इतना ही नहीं बारिश होने पर छोला रोड के अंडरपास में पानी भरा जाता है जिससे निकलना लोगों के लिए मुश्किल बना रहता है। अव्यवस्थित यातायात के कारण इन मार्गों पर रोजाना जाम की स्थिति बनी रहती है। अब स्टेशन तक सुरक्षित,सुगम पहुंच मार्ग और मूलभूत व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी किसकी होगी? निशातपुरा रेलवे स्टेशन शुरू होने से भोपाल, छोला, करोंद, आनंद नगर, भानपुर, और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा।

आने वाले दिनों में बढ़ेंगे अन्य ट्रेनों के स्टॉप

अभी शुरुआत में मालवा एक्सप्रेस और राजकोट एक्सप्रेस ट्रेनों स्टॉपेज हैं। आने वाले दिनों में अन्य ट्रेनों के स्टॉप भी बढ़ेंगे। ऐसे में यातायात की बाधाएं दूर हो इसके लिए भी योजना बनाने की आवश्यकता है। भोपाल स्टेशन के प्लेटफार्म-1 से निशातपुरा पहुंचने के लिए द्वारिका नगर और राजेंद्र नगर रेलवे ट्रैक के नीचे बने सकरे अंडरपास होते हुए छोला मार्ग पर आना पड़ता है। छोला रोड अंडरब्रिज में बारिश का पानी भरा होने से निशातपुरा स्टेशन तक पहुँचाना मुश्किल होता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
जमशेदपुरः जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार की सुबह टेल्को स्टेडियम- भूवनेश्वरी मंदिर सड़क पर एनएच-111 फ्लैट के पास एक स्कूली वैन अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाईडर पर चढ़…
 18 September 2026
रांचीः झारखंड हाई कोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा कि पत्नी का एक ही मकान में पति से अलग रहना, वैवाहिक संबंधों में दूरी बनाना…
 18 September 2026
चेन्नई: तमिलनाडु सरकार ने मुख्यमंत्री थलपति विजय की पहली आधिकारिक विदेश यात्रा को निवेश और औद्योगिक विकास के लिहाज से महत्वपूर्ण बताया है। सरकार के मुताबिक, 6 दिवसीय यूके दौरे…
 18 September 2026
पटना: जेडीयू की पटना स्थित कार्यालय में पार्टी की आज शुक्रवार 18 सितंबर को अहम बैठक हो रही है। बैठक शुरू हो चुकी है। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार…
 18 September 2026
अमृतसर: पंजाब के अमृतसर में शुक्रवार तड़के ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस के ASI हरजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, भगतांवाला अनाज मंडी के…
 18 September 2026
किशनगंज: भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी जवानों की कार्यशैली सवालों के घेरे में आ गई है। मंगलवार दोपहर को अमेरिकी नागरिक रीति माया कार्की अपने नेपाली मंगेतर के साथ शादी…
 17 September 2026
गयाजी: बिहार पर्यटन निगम ने वैसे लोगों के लिए बड़ी सुविधा दी है जो दूर देश में रहते हैं या फिर गयाजी आकर पुरखों का पिंडदान करने में असमर्थ हैं।…
 17 September 2026
शामली: यूपी के शामली में पुलिस ने आयुष मलिक के धर्म परिवर्तन से जुड़े मामले में भ्रामक सूचना प्रसारित करने के आरोप में छह सोशल मीडिया अकाउंट पर एफआईआर दर्ज…
 17 September 2026
​​अहमदाबाद/वडनगर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76वें जन्मदिन पर उनके बचपन के दोस्तों ने अपने बधाई संदेशों में भावनाएं व्यक्त की हैं। वडनगर से पीएम के बचपन के मित्र श्यामलदास ने लिखा…
Advt.