निसांका ने खेली एक और यादगार पारी, गेंद से चमके हसरंगा, श्रीलंका ने बांग्लादेश को हराया

Updated on 16-03-2024 01:22 PM
चट्टोग्राम: श्रीलंका को बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मैच में हार मिली थी। लेकिन दूसरे मुकाबले में श्रीलंकाई टीम ने दमदार वापसी करते हुए 7 विकेट से जीत हासिल की। चट्टोग्राम के जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम स्टेडियम पर बांग्लादेश की टीम ने पहले खेलते हुए 286 रन बनाए। श्रीलंका ने 48वें ओवर में 7 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। सलामी बल्लेबाज पाथुम निसांका शतकीय पारी खेलकर टीम की जीत के हीरो रहे। पिछले 5 वनडे में निसांका के बल्ले से दोहरा शतक समेत 3 शतक निकले हैं। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी मिला।


शतक से चूके तौहीद हृदय

बांग्लादेश की इस मैच में शुरुआत खराब रही। सलामी बल्लेबाज लिटन दास पहले ही ओवर में आउट हो गए। दिलशान मदुशंका ने उनका शिकार किया। लेकिन इसके बाद सौम्य सरकार और कप्तान नजमल हसन सांतो ने तेजी से रन बनाए। पावरप्ले में टीम ने 64 रन बना दिए थे। पिछले मैच में शतक लगाने वाले सांतो (40) मदुशंका का शिकार हो गए। लेकिन सौम्य ने रन बनाना जारी रखा और अर्धशतक पूरा किया।

68 रनों की पारी खेलने के बाद सरकार पवेलियन लौटे। 66 गेंद पर उन्होंने 11 चौकों के साथ एक छक्का मारा। इसके बाद तौहीद हृदय ने एक छोर संभाला लेकिन दूसरे से लगातार विकेट गिर रहे थे। 23 साल के इस बल्लेबाज ने अपनी करियर की सबसे बड़ी 96 रनों की पारी खेली। पारी की आखिरी दो गेंद पर 2 छक्के मारे और टीम के स्कोर को 286 रनों तक पहुंचा दिया। हसरंगा ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए।

खराब शुरुआत के बाद श्रीलंका की वापसी

जवाब में श्रीलंका की शुरुआत बेहद खराब रही। पारी की दूसरी ही गेंद पर अविष्का फर्नांडो आउट हो गए। फिर कप्तान कुसल मेंडिस (16) और सदीरा समरविक्रमा (1) भी चलते बने। 43 रन पर 3 विकेट गिरने के बाद निसांका और चरिथ असलंका क्रीज पर टिक गए। चौथे विकेट के लिए दोनों के बीच 185 रनों की साझेदारी हुई। निसांका ने अपना छठा वनडे शतक पूरा किया। वह टीम को जीत की तरफ बढ़ा रहे थे लेकिन 113 गेंद पर 114 रन बनाकर आउट हो गए।

7 रन बाद ही शतक की तरफ बढ़ रहे असलंका 93 गेंद पर 91 रनों की पारी खेलकर आउट हुए। उन्होंने 6 चौके और 4 छक्के मारे। दोनों सेट बल्लेबाजों के आउट होने के बाद वानिंदु हसरंगा ने 16 गेंद पर 25 जबकि दुनिथ वेलालगे ने 15 रन बनाए और श्रीलंका ने 7 विकेट खोकर 48वें ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। शोरिफुल इस्लाम और तस्कीन अहमद ने 2-2 विकेट लिए। सीरीज का निर्णायक मुकाबला सोमवार को खेला जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.