नीता अंबानी ने खरीदी Rolls-Royce कार, कीमत और खासियत जानकर उड़ जाएंगे होश

Updated on 11-04-2024 02:38 PM
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने 12 करोड़ रुपये की एक सुपर लग्जरी कार खरीदी है। देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन के पास करीब 168 लग्जरी कारों का कलेक्शन है। इनमें Maybach, Ferrari, Bentley, Mercedes-Benz और BMW कंपनी की कारें शामिल हैं। लेकिन अंबानी परिवार का रोल्स रॉयस के साथ खास लगाव है। अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी का हाल में एक वीडियो सामने आया था। इसमें वह 10 करोड़ रुपये की गाड़ी रोल्स-रॉयस कलिनन ब्लैक बेज (Rolls Royce Cullinan Black Badge) में बैठकर दुबई के एक मॉल में शॉपिंग के लिए जा रहे थे। अब खबर आई है कि नीता अंबानी ने नई रोल्स रॉयस फैंटम VIII की डिलीवरी ली है। पिंक कलर की इस गाड़ी को खासतौर पर नीता अंबानी के लिए डिजाइन किया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत में रोल्स रॉयस की इस गाड़ी की कीमत 12 करोड़ रुपये है। नीता अंबानी ने जो गाड़ी खरीदी है, वह एक्सटेंडेड व्हील वर्जन है। इंटरनेट पर तेजी से इस गाड़ी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इसे खासतौर पर नीता अंबानी के लिए कस्टमाइज किया गया है। इसकी सीट पर NMA लिखा गया है जिसे नीता मुकेश अंबानी से जोड़कर देखा जा रहा है। इस कार की सबसे बड़ी खासियत इसका रंग है। अमूमन रोल्स रॉयस की कारों का रंग काला और सफेद होता है लेकिन नीता अंबानी की कार को ऑर्किड वेलवेट इंटीरियर के साथ रोज क्वार्ट्ज पेंट स्कीम से सजाया गया है। कार के फ्रंट में रोल्स रॉयस के लोगो को गोल्डन कलर दिया गया है। इसमें 6.75 लीटर की क्षमता का ट्विन टर्बो V12 इंजन लगा है। जो 571 बीएचपी की दमदार पावर और 900 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है।

अंबानी का कार कलेक्शन

हाल में इस कार को मुंबई की सड़कों पर सुरक्षा गाड़ियों के काफिले के साथ देखा गया था। मुकेश अंबानी ने पिछले साल अपनी पत्नी को रोल्स रॉयस कलिनन ब्लैक बेज गिफ्ट की थी। भारत में इसकी कीमत 10 करोड़ रुपये है और यह भारत की सबसे महंगी गाड़ियों में से एक है। माना जा रहा है कि भारत में केवल तीन लोगों के पास यह गाड़ी है। इनमें मुकेश अंबानी, अभिनेता शाहरुख खान और हैदराबाद को कारोबारी नसीर खान शामिल हैं। मुकेश अंबानी के पास इसके अलावा बेंटले, लैंड रोवर रेंज रोवर, कैडिलेक, टेस्ला, पोर्श, फेरारी, मर्सिडीज, बीएमडब्ल्यू, ऑडी, लेक्सस, वॉल्वो, टोयोटा समेत कई अन्य कंपनियों की लग्जरी गाड़ियां हैं। अंबानी फैमिली की सुरक्षा में टोयोटा फॉर्च्यूनर, मर्सिडीज बेंज जी-क्लास, लैंड रोवर डिस्कवरी, मर्सिडीज बेंज वी क्लास और एमजी ग्लॉस्टर के साथ ही टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस जैसी गाड़ियां हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में चाय सिर्फ एक पेय पदार्थ नहीं है। यह रोजमर्रा की जिंदगी, रिश्तों और संवाद की अटूट कड़ी है। साल 1903 में ब्रिटिश काल के दौरान भारत…
 19 September 2026
नई दिल्ली: टाटा संस में दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदार शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप ने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन किया है। इस ग्रुप के पास टाटा…
 19 September 2026
मुंबई: अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के गुजराज एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी या GEDA एक प्रोत्साहक पॉलिसी बनाई है। इसका नाम गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2025…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कमाई तो सभी कर रहे हैं, लेकिन आपकी सैलरी जितनी भी हो, उसमें से बचत करना अधिकतर लोगों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होता है। कई लोगों के साथ…
 19 September 2026
नई दिल्ली: देश में वरिष्ठ नागरिकों यानी कि सीनियर सिटीजन के लिए कई सारी योजनाएं चलाई जाती हैं। इनमें सरकारी से लेकर प्राइवेट संस्थाएं तक शामिल होती हैं। इन योजनाओं…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत मंगलवार को 108 डॉलर के पार पहुंच गई थी। उसके बाद इसमें कुछ गिरावट आई है लेकिन यह अब भी 100 डॉलर प्रति बैरल…
 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
Advt.