नीति आयोग ने की सीएम राइज स्कूल योजना की सराहना

Updated on 17-01-2023 06:19 PM

मध्यप्रदेश राज्य (बेस्ट प्रेक्टिसेस) के संबंध में उपाध्यक्ष नीति आयोग, भारत सरकार श्री सुमन बेरी की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें श्री बेरी ने राज्य के विभिन्न विभागों के प्रमुखों से चर्चा की एवं विभागीय उपलब्धियों और अपेक्षाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस ने प्रदेश में किए जा रहे विभागीय कार्यों का उल्लेख करते हुए राज्य सरकार की नीति एवं योजनाओं पर प्रकाश डाला। 

उपाध्यक्ष नीति आयोग श्री बेरी ने राज्य सरकार की बहुआयामी सीएम राइज स्कूल योजना की सराहना की एवं स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति सुधार को लेकर किए जा रहे कार्यों को जाना। श्री बेरी ने नगरीय प्रशासन विभाग को इंदौर के लगातार स्वच्छता में अव्वल रहने के लिए सराहना की और इस सफलता के मुख्य कारकों की जानकारी ली।

श्री बेरी ने पर्यटन से मध्यप्रदेश में रोजगार के अवसरों की संभावनाओं की जानकारी ली और जीडीपी में योगदान पर चर्चा की। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग ने कृषि उपज निर्यात संवर्धन, ई-गिरदावरी एवं किसानों की उपज बेचने में सहायक फॉर्म गेट एप के बारे में तथा स्वास्थ्य विभाग ने मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य के साथ एनीमिया रोग के नियंत्रण को लेकर किए जा रहे कार्यों की जानकारी नीति आयोग को दी।

उपाध्यक्ष, मप्र राज्य नीति एवं योजना आयोग प्रो. सचिन चतुर्वेदी ने मप्र में इंस्टीट्यूशनल फ्रेमवर्क को मजबूत करने एवं सांख्यिकी में व्यापक सुधार के लिए प्रस्ताव नीति आयोग भारत सरकार के समक्ष रखा। 

मप्र शासन के पर्यटन, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, स्कूल शिक्षा, किसान कल्याण एवं कृषि विकास तथा नगरीय विकास एवं आवास विभाग के अपर मुख्य सचिव/ प्रमुख सचिव एवं विभागाध्यक्ष उपस्थित थे। सभी विभागों से समन्वय का कार्य प्रमुख सचिव योजना,आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग द्वारा किया गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 August 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल के अरेरा कॉलोनी, रोहित नगर सहित अन्य रिहायशी इलाकों में संचालित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर चल रही कार्रवाई के बीच दुकानदारों को बड़ी राहत मिली है।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
 03 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पटवारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर प्रदेश के सभी जिलों के पटवारी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं। संघ ने स्पष्ट किया है कि जब तक…
 03 August 2026
भोपाल, भोपाल में 5 अगस्त से ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 की शुरुआत होगी। यह 4 दिन यानी 8 अगस्त तक चलेगा। इसमें विदेशी मेहमान भी शामिल होंगे। इसके चलते भोपाल को GIS…
 03 August 2026
भोपाल। भोपाल के कटारा हिल्स स्थित विवेकानंद कालोनी में दो बच्चियों के कथित अपहरण का मामला पुलिस जांच में झूठा साबित हुआ। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने…
 03 August 2026
भोपाल। पत्नी की मर्जी के विरुद्ध टीवी का चैनल बदलना एक युवक को भारी पड़ गया। भोपाल छोला मंदिर क्षेत्र में गुस्साई महिला ने अपने पति पर हंसिये से हमला…
 03 August 2026
भोपाल। अपनी 17 सूत्रीय मांगों को लेकर मध्य प्रदेश के कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों ने रविवार को शिवाजी नगर स्थित आंबेडकर मैदान में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। भारतीय मजदूर संघ के…
 03 August 2026
भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने और बाद में शादी से इनकार करने पर जबरन कीटनाशक पिलाकर जान लेने की कोशिश का मामला…
 03 August 2026
भोपाल के गौतम नगर में रविवार को आवासीय क्षेत्रों में संचालित व्यावसायिक गतिविधियों के विरोध में बड़ी संख्या में रहवासी सड़क पर उतर आए। संयुक्त रहवासी संघ के बैनर तले…
 03 August 2026
 भोपाल। भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती जालसाजी के आरोपित किशन मोदी को कथित तौर पर वीआईपी सुविधाएं दिए जाने के मामले में जेल प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है।…
Advt.