नीतीश ने महिलाओं पर दिए बयान को लेकर माफी मांगी, लेकिन सदन के अंदर तब भी बीजेपी का जमकर हंगामा

Updated on 08-11-2023 01:09 PM
पटना: बिहार विधानसभा में सीएम नीतीश कुमार के जनसंख्या नियंत्रण वाले बयान पर जमकर हंगामा हुआ। सदन की शुरुआत के साथ ही बीजेपी नीतीश के खिलाफ तख्तियां लेकर खड़ी हो गईं। इसके बाद नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा को बोलने का मौका दिया गया। उन्होंने कहा कि ये मां जानकी की धरती है, शक्ति की भूमि को सीएम नीतीश ने लज्जित किया। नीतीश कुमार मेंटल हो चुके हैं, उनको इस्तीफा दे देना चाहिए।' इसके बाद स्पीकर ने संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी को इस पर जवाब देने के लिए कहा। लेकिन उनके जवाब के बीच भी हंगामा हुआ। विजय चौधरी ने कहा कि 'माननीय मुख्यमंत्री ने सार्वजनिक रूप से अभी कहा है कि अगर कुछ ऐसी बात निकली है जिससे महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंची है, तो इसके लिए उन्होंने खेद प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने उस वक्तव्य को भी वापस ले लिया है। हम आसन से भी अनुरोध करते हैं कि उसमें अगर कोई असंसदीय शब्द कहा गया है तो उसे सदन की प्रोसिडिंग से बाहर कर दीजिए।'

नीतीश कुमार ने कहा- आपत्ति है तो मैं माफी मांगने को तैयार

नीतीश कुमार ने कहा कि 'अगर मेरी किसी बात को लेकर आपत्ति है तो कृपा करके बैठ जाइए, मैं सफाई दे देता हूं। मैं माफी मांगने को तैयार हूं, आप बैठिए तो सही। अगर मेरी किसी बात से किसी को ठेस पहुंची है तो मैं खेद प्रकट करता हूं। मैं खुद अपनी निंदा करता हूं। आपने लिखा है कि मुख्यमंत्री शर्म करें, तो मैं न सिर्फ अपने ऊपर शर्म कर रहा हूं, बल्कि अपनी बातों को भी वापस लेता हूं। मैं उन सारी चीजों को वापस लेता हूं। मैं महिलाओं के पक्ष में हूं, उनके हित में काम किया है।'

नीतीश के बयान के बीच भी बीजेपी का हंगामा

नीतीश कुमार के बयान के बाद भी बीजेपी के सदस्यों का हंगामा जारी हुआ। इसके बाद सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि 'आपलोगों (BJP) को ऊपर से आदेश आया होगा कि मेरी निंदा की जाए। आप मेरी निंदा कीजिए, मैं आपका अभिनंदन करता हूं। राज्य के हित में हमने बड़ा काम (आरक्षण बढ़ाने का प्रस्ताव) किया, कल आपने उसका समर्थन भी किया। हमारे कोई शब्द पर ऐतराज है तो हम उसे वापिस ले रहे हैं।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
पटियाला: पंजाब के पटियाला जिले से एक डरा देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक पिटबुल डॉग मकान देखने के लिए घर के बाहर खड़े पति-पत्नी पर…
 13 August 2026
बनासकांठा: गुजरात के बनासकांठा जिले का डीसा शहर में जल्द ही एशिया का पहला रेगिस्तान-थीम वाला नाइट सफारी और जू बनेगा। इस जू में लगभग 2700 जानवरों और 83 प्रजातियों…
 13 August 2026
पटना: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि बांकीपुर में मिली जीत कोई अचानक मिली सफलता नहीं थी, बल्कि इसने साबित कर दिया कि अगर एक विश्वसनीय विकल्प…
 13 August 2026
पटनाः बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने 19 अगस्त को तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राजभवन मार्च को लेकर प्रतिक्रिया दी है।…
 13 August 2026
बेंगलुरु की सेंट्रल जेल में बंद पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के मोबाइल में 90 पोर्न वीडियो मिले हैं। जब्त फोन की फोरेंसिक जांच जारी है।जांचकर्ता फोन में मौजूद वीडियो, तस्वीरों…
 13 August 2026
IIT मद्रास के डायरेक्टर वी. कामकोटी को गोमूत्र एक्सपर्ट बताने वाले बयान को लेकर विवाद बढ़ गया है। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ ऑनलाइन मुहिम शुरू की गई,…
 12 August 2026
जयपुर: राज्य सरकार की ओर से जारी 183 आरएएस अफसरों की सूची में उन अधिकारी का नाम भी है जो पिछले साल थप्पड़ कांड से सुर्खियों में आए थे। अपनी…
 12 August 2026
पटना: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के करीब एक दशक बाद एक शोध रिपोर्ट ने इस नीति को लेकर नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है। देश के प्रमुख आर्थिक शोध संस्थानों…
 12 August 2026
तिरुवनंतपुरम/नई दिल्ली: संसद के मॉनसूत्र सत्र में बुधवार को ‘लुंगीवाला’ शब्द को लेकर राज्यसभा में सियासी टकराव हुआ। सीपीआई (एम) के राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने सदन में विशेषाधिकार नोटिस…
Advt.