'नीतीश सरकार भी बिहार में योगी सरकार की तरह करे एनकाउंटर', यूपीएससी की तैयारी करने वाले बेटे की हत्या के बाद पिता की मांग
Updated on
02-06-2023 08:12 PM
पटना: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के एक उम्मीदवार ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उसे कुछ दिन पहले एक साइको किलर ने गोली मार दी थी। गुरुवार को पटना के एक निजी अस्पताल में युवक ने दम तोड़ दिया। मृतक राहुल कुमार ओझा शनिवार को बक्सर से परीक्षा देने पटना आया था। वह शहर के अगम कुआं इलाके में था, तभी शुभम् उर्फ नेपाली नाम के व्यक्ति ने 20 रुपये मांगे। मना करने पर उस व्यक्ति ने उसके पेट में गोली मार दी। ओझा को पहले कंकड़बाग के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और बाद में राजा बाजार के पास पारस अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया था। डॉक्टरों ने उसका ऑपरेशन किया। वह आईसीयू में था लेकिन आज सुबह उसने दम तोड़ दिया।
यूपी की तरह बिहार पुलिस भी करे एनकाउंटर
पीड़ित के पिता ने कहा, मेरा बेटा आईएएस अधिकारी बनकर देश की सेवा करना चाहता था, लेकिन उसे अस्पताल में खून नहीं मिला। उत्तर प्रदेश सरकार जिस तरह अपराधियों का एनकाउंटर कर रही है, उसी तरह बिहार पुलिस भी अपराधियों का एनकाउंटर करे। गौरतलब है कि आरोपी शुभम् उर्फ नेपाली पटना सिटी चौक इलाके का रहने वाला है। पटना (सेंट्रल) के सिटी एसपी संदीप सिंह और पत्रकार नगर थाने की एक टीम ने मंगलवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। हाल ही में नेपाली ने बहादुरपुर रेलवे ओवर ब्रिज पर साहिल नामक पान दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी थी। गर्दन में गोली लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। कुछ घंटे बाद उसने राजेंद्र नगर रेलवे स्टेशन के पास एक रेल कर्मचारी के सिर पर तमंचे का बट मार दिया था और उसका मोबाइल फोन लेकर फरार हो गया था।
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बिसात बिछ चुकी है। सभी दल अपनी चाल चल रहे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ब्राह्मण वोटरों को अपने पाले…
चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर गोदावरी-कावेरी लिंक प्रोजेक्ट में तेजी लाने का आग्रह किया किया है। यह परियोजना तमिलनाडु की जल सुरक्षा के…
रांचीः झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के क्रम में चुनाव आयोग की ओर से जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि…
मुंबई : शिवसेना सिंबल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी और प्रशांत किशोर की सुनेत्रा पवार से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल बढ़ गई…
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…