नीतीश कुमार रेड्डी आयरलैंड के खिलाफ T20 सीरीज से बाहर, पंजाब किंग्स का ऑलराउंडर रिप्लेस करने को तैयार
Updated on
23-06-2026 01:31 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम को 26 जून से आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेलनी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी चोटिल होने के चलते श्रंखला का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। अफगानिस्तान के साथ खेली गई वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले से भी रेड्डी इंजरी के चलते बाहर बैठे थे। दावा किया जा रहा है कि नीतीश की जगह सूर्यांश शेड्गे को टीम इंडिया में शामिल किया जाएगा। आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की ओर से खेलते हुए उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया था।
नीतीश कुमार रेड्डी हुए बाहर
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार नीतीश कुमार रेड्डी क्वाड्रिसेप्स इंजरी के कारण आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। इसी समस्या के कारण उन्हें अफगानिस्तान के सामने दूसरे वनडे से बाहर होना पड़ा था। नीतीश को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे और टी20 श्रंखला के लिए भी चुना गया है। वहां भी उनके खेलने पर सस्पेंस बन गया है। रेड्डी का बाहर होना टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका माना जा सकता है। उन्हें हार्दिक पांड्या के बैकअप के तौर पर देखा जा रहा है। उनके होने से प्लेइंग-XI में संतुलन मिलता है।
कौन लेगा नीतीश कुमार रेड्डी की जगह
आयरलैंड दौरे पर नीतीश कुमार रेड्डी को रिप्लेस करने के लिए ऑलराउंडर सूर्याश शेड्गे का नाम सबसे आगे माना जा रहा है। आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की ओर से खेलते हुए उन्होंने 8 मुकाबलों में 175 के शानदार स्ट्राइक-रेट के साथ 158 रन बनाए। निचले क्रम में तेज गति से रन बनाने के साथ ही शेड्गे मध्यम गति से गेंदबाजी कर सकते हैं। हाल ही में खत्म हुई ट्राई नेशन वनडे सीरीज में उन्होंने 26, 40 और 72 रन की पारियां खेली।
आयरलैंड के लिए कब रवाना होगी टीम इंडिया
इसके साथ ही आपको बता दें कि आयरलैंड के लिए भारतीय क्रिकेट टीम आज यानि 23 जून को रावाना होने वाली है। 2 अलग बैचों में भारतीय खिलाड़ी उड़ान भरने वाले हैं। पहले बैच में अक्षर पटेल, संजू सैमसन, वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा शामिल हैं। दूसरा बैच बुधवार को मुंबई से रवाना होने वाला है।
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत की टेकबॉल खिलाड़ी क्विंसी डिसूजा को विमेंस सिंगल्स सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। इंडोनेशिया की इमा सुमाया ने उन्हें 12-7, 9-12,…
नई दिल्ली: पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल को अजीत अगरकर के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का अगला चीफ सेलेक्टर बनाने की चर्चाएं तेज हैं। बीसीसीआई उन्हें इस पद के…
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में मनु भाकर के साथ पवन शेहरावत भारत के फ्लैग बियरर होंगे। पहले यह जिम्मेदारी शॉट पुट खिलाड़ी तजिंदरपाल सिंह तूर को…
कांटो (जापान): भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक टी20 मैच 22 सितंबर (मंगलवार) को खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों का ऐलान हो चुका है। भारत और जापान…
नई दिल्ली: आईपीएल में मुंबई इंडियंस की कप्तानी हार्दिक पांड्या को मिलने के बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि रोहित शर्मा किसी दूसरी फ्रेंचाइजी के लिए खेलते नजर…
नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…