नीतीश कुमार का निर्णय लोकतंत्र के लिए सही नहीं : अरविंद केजरीवाल बोले NDA को बिहार में नुकसान होगा

Updated on 30-01-2024 12:40 PM

दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि बिहार में नीतीश कुमार ने NDA की सरकार बनाकर गलत किया है। सोमवार (29) जनवरी को केजरीवाल ने कहा कि नीतीश का यह निर्णय लोकतंत्र के लिए सही नहीं है। NDA को बिहार में फायदे की जगह नुकसान होगा। I.N.D.I.A को फायदा मिलेगा।

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव पर केजरीवाल ने कहा कि मंगलवार (30 जनवरी) का दिन I.N.D.I.A ब्लॉक के लिए पहली जीत का मैसेज लेकर आ सकता है। क्योंकि, यहां पर AAP-कांग्रेस का गठबंधन चुनाव जीत सकता है।

दरअसल, पिछले हफ्ते पंजाब और हरियाणा HC ने चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव स्थगित करने के प्रशासन के फैसले को अनुचित, अन्यायपूर्ण और मनमाना बताते हुए रद्द करते हुए चंडीगढ़ मेयर चुनाव 30 जनवरी को कराने का निर्देश दिया था।

गठबंधन के तहत AAP मेयर सीट के लिए चुनाव लड़ेगी, जबकि कांग्रेस सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर पद पर चुनाव लड़ रही है।

केजरीवाल ने लगाया है भाजपा पर दिल्ली सरकार गिराने का आरोप
रविवार (28 जनवरी) को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर दिल्ली की आप सरकार को गिराने की कोशिश करने का आरोप लगाया। केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट में कहा था कि भाजपा के एक नेता ने पिछले दिनों दिल्ली के 7 MLAs को संपर्क कर कहा है कि कुछ दिन बाद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लेंगे। उसके बाद MLAs को तोड़ेंगे।

केजरीवाल के मुताबिक, भाजपा ने 7 आप विधायकों को कहा है कि 21 MLAs से बात हो गई है। बाकी विधायकों से भी बात कर रहे हैं। उसके बाद दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार गिरा देंगे। आप भी आ जाओ। 25 करोड़ रुपए देंगे और भाजपा की टिकट से चुनाव लड़वा देंगे।

केजरीवाल ने ये भी कहा कि भाजपा का दावा है कि उन्होंने हमारे 21 विधायकों से बात की है, लेकिन हमारी जानकारी के मुताबिक उन्होंने सिर्फ 7 विधायकों से बात की है और सभी 7 विधायकों ने भाजपा का ऑफर ठुकरा दिया। केजरीवाल ने दावा किया है कि भाजपा नेता की इस बातचीत को रिकॉर्ड कर लिया गया है। 

\I.N.D.I.A ब्लॉक में शामिल है कांग्रेस और AAP

AAP और कांग्रेस I.N.D.I.A का हिस्सा है। रविवार को अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा के जींद में बदलाव रैली की थी। उन्होंने कहा था कि अभी लोकसभा के चुनाव आ रहे हैं। हम इंडिया गठबंधन के साथ सीट शेयरिंग करके चुनाव लड़ेंगे।

हम (AAP) हरियाणा विधानसभा में 90 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। अक्टूबर में चुनाव हैं, इन 90 सीटों पर आप के उम्मीदवारों को जिताना है। दिल्ली सुधर रही है, पंजाब सुधर रहा है, ऐसे में हरियाणा वालों की जिम्मेदारी है कि हरियाणा के बेटे को जिताएं। इससे पहले पंजाब में आप I.N.D.I.A गठबंधन के बगैर अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुकी है। पूरी खबर पढ़ें

28 जनवरी को बिहार में बनी NDA की सरकार, नीतीश 9वीं बार बने CM
नीतीश कुमार ने 28 जनवरी की शाम 5 बजे 9वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। नीतीश के साथ कुल 8 मंत्रियों ने शपथ ली। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सम्राट चौधरी और नेता प्रतिपक्ष रहे विजय सिन्हा उपमुख्यमंत्री बनाए गए हैं। शपथ ग्रहण के बाद सीएम नीतीश ने कहा कि मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द होगा। साथ ही कहा कि अब कहीं जाने का कोई सवाल नहीं है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
जयपुर: राज्य सरकार की ओर से जारी 183 आरएएस अफसरों की सूची में उन अधिकारी का नाम भी है जो पिछले साल थप्पड़ कांड से सुर्खियों में आए थे। अपनी…
 12 August 2026
पटना: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के करीब एक दशक बाद एक शोध रिपोर्ट ने इस नीति को लेकर नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है। देश के प्रमुख आर्थिक शोध संस्थानों…
 12 August 2026
तिरुवनंतपुरम/नई दिल्ली: संसद के मॉनसूत्र सत्र में बुधवार को ‘लुंगीवाला’ शब्द को लेकर राज्यसभा में सियासी टकराव हुआ। सीपीआई (एम) के राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने सदन में विशेषाधिकार नोटिस…
 12 August 2026
पटना: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बुधवार को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वे बहुत देर से चल रहे हैं।…
 12 August 2026
 बदायूं: यूपी के बदायूं में एक सड़क हादसे के बाद फैली अफवाह ने सरकारी डॉक्टर को भीड़ ने घेर लिया। सीएचसी उसावां के प्रभारी चिकित्साधिकारी (एमओआईसी) डॉ. राहुल सिद्धार्थ पर…
 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
Advt.