नीतीश-ममता का डोल रहा 'मन', 2024 से पहले I.N.D.I.A में आएगा सियासी भूचाल

Updated on 08-09-2023 01:46 PM
पटना: क्या विपक्षी नेताओं में ममता बनर्जी और नीतीश कुमार का मन बदल रहा है? यह सवाल इसलिए कि लगातार दो साल से भाजपा के बड़े नेताओं-मंत्रियों के साथ उनकी मौजूदगी नहीं देखी गई। प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के कार्यक्रमों में भी शिरकत करने से नीतीश कुमार परहेज करते रहे। लेकिन अचानक उनके मिजाज में बदलाव दिखने लगा है। G20 की बैठक के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित रात्रि भोज में शामिल होने की सहमति नीतीश ने भी दे दी है। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने तो सबसे पहले भोज में शामिल होने की सहमति दे दी थी। अचानक विपक्ष के इन दो कद्दावरों नेताओं का मन क्यों और कैसे बदल गया, इस बारे में हर आदमी आश्चर्यचकित है।

ममता-नीतीश रह चुके हैं एनडीए के पार्टनर

ममता बनर्जी और नीतीश कुमार लंबे समय तक एनडीए के पार्टनर रहे हैं। दोनों एनडीए सरकार में केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। नीतीश कुमार ने तो साल भर पहले तक भाजपा का ही दामन थामे रखा था। अगस्त 2022 में नीतीश ने एनडीए छोड़ दिया और आरजेडी के नेतृत्व वाले महागठबंधन से हाथ मिला लिया। उसके बाद देश में विपक्ष को एकजुट करने के प्रयास में नीतीश कुमार लगे रहे। इसमें उन्हें काफी हद तक कामयाबी मिली। इसलिए कि तकरीबन डेढ़ दर्जन विपक्षी दलों को उन्होंने एक मंच पर बिठाया। अगर नीतीश कुमार पहले से पीएम पद की दावेदारी से इनकार नहीं करते तो शायद एक दूसरे को नापसंद करने वाले नेता भी एक मंच पर नहीं आते। कांग्रेस से खार खाती रहीं ममता बनर्जी और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल जैसे नेताओं को साथ बिठाने में नीतीश कामयाब रहे।

नीतीश को नहीं मिला विपक्षी एकता का लाभ

नीतीश कुमार ने विपक्षी एकता की जमीन तो तैयार कर दी, लेकिन कांग्रेस ने बाद में एकता प्रयासों को हाईजैक कर लिया। पटना बैठक के दौरान ही अफवाह उड़ी कि नीतीश को विपक्षी गठबंधन का संयोजक बनाया जाएगा। पटना में इस पर कोई फैसला नहीं हो सका तो माना गया कि बेंगलुरु में होने वाली बैठक में उन्हें यह पद जरूर मिलेगा। हुआ ठीक उल्टा, नीतीश को संयोजक बनाने की घोषणा तो नहीं हुई, उनकी बातें भी नहीं सुनी गईं। नाराजगी में वे साझा प्रेस कांन्फ्रेंस में शामिल हुए बगैर पटना लौट आए। लौटने के बाद उन्होंने 26 घंटे तक चुप्पी साधे रखी। बहरहाल, मुंबई की तीसरी विपक्षी बैठक में भी नीतीश के संयोजक बनने की संभावना कहीं नहीं दिखी। कई समन्वय समितियां बनाने पर राय कायम हुई।

सीएम पद छोड़ने की घोषणा कर चुके हैं नीतीश

महागठबंधन के साथ आते ही नीतीश कुमार ने घोषणा कर दी कि 2025 का विधानसभा चुनाव आरजेडी के नेता और बिहार के मौजूदा डेप्युटी सीएम तेजस्वी यादव के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। उन्होंने दूसरा त्याग यह किया कि खुद को पीएम के दावेदारों की फेहरिश्त से बाहर निकाल लिया। ऐलानिया उन्होंने कहना शुरू किया कि वे पीएम पद की रेस में नहीं हैं। इसी वजह से उन्हें विपक्षी नेताओं को एकजुट करने में कामयाबी भी मिली। विपक्षी एकता का वाजिब लाभ भी उन्हें अब तक नहीं मिला। ऐसे में 'पलटू राम' के नाम से विख्यात हो चुके नीतीश फिर पलटी मार जाएं तो कोई आश्चर्य नहीं।

ममता को एनडीए ने फलने-फूलने का मौका दिया

एनडीए के साथ जब तक तृणमूल कांग्रेस रही, उन्हें शायद ही कोई परेशानी हुई। कांग्रेस तो ममता को फूटी आंख नहीं सुहाती है। यही कारण था कि 2021 में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हैट्रिक लगाने के बाद ममता ने विपक्ष की गोलबंदी की जो कोशिश शुरू की, उसमें कांग्रेस का कहीं कोई जिक्र नहीं था। नीतीश की दावेदारी से इनकार के बाद ममता को विपक्षी गठबंधन में संभावना दिखी, लेकिन राहुल गांधी सबसे बड़ी बाधा हैं। ममता बनर्जी अपने परिजनों और नेताओं के खिलाफ केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्रवाई से भी परेशान हैं। आखिर तक अगर किसी दिन यह पता चले कि ममता की टीएमसी ने विपक्ष का साथ छोड़ दिया तो आश्चर्य नहीं होना चाहिए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.