युवा बाईकर्स एवं छात्रों को निवाड़ी पुलिस का संदेश, ना करें स्टंटबाजी, ना वाहन चलाते समय करें मोबाईल फोन का प्रयोग

Updated on 14-01-2023 06:40 PM

• चलते वाहन पर इंस्टाग्राम रील एवं वीडियो बनाने, फालोवर्स बढा़ने की चाहत में जान जोखिम में ना डालें

निवाड़ी । यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने हेतु  दिनांक 11 जनवरी से 17 जनवरी तक यातायात जागरूकता सप्ताह चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक महोदय जिला निवाड़ी  तुषार कांत विद्यार्थी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  सुरेन्द्रपाल सिंह डाबर के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी निवाड़ी  आशुतोष पटेल के नेतृत्व में थाना प्रभारी महिला थाना रजनी चौहान द्वारा क्राइस्ट ज्योति स्कूल में  बहुत ही रोचक तरीके से  गेम प्ले  के माध्यम से युवा छात्र छात्राओं को  यातायात जागरूकता का संदेश दिया।
थाना प्रभारी द्वारा युवा पीढ़ी को बाइक पर स्टंट बाजी ना करने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग ना करने, इंस्टाग्राम रील बनाने एवं फॉलोअर्स बढ़ाने की चाहत में चलते वाहन पर अपनी जान जोखिम में ना डालने हेतु समझाइश दी गई। 
थाना प्रभारी द्वारा  गेम प्ले  के माध्यम से छात्र छात्राओं को पब्लिक ट्रांसपोर्ट में बुजुर्ग, गर्भवती महिलाओं, स्कूल जाने वाले बच्चों, नवजात या कम उम्र के बच्चों, दिव्यांग व्यक्तियों के साथ कैसा व्यवहार किया जाना चाहिए  के संबंध में अवगत कराने के साथ ही बताया गया कि  यदि आप सड़क दुर्घटना में घायल किसी भी व्यक्ति को सड़क पर पड़ा हुआ देखते हैं तो पुलिस (डायल-100), मेडीकल (108)  एवं अन्य हेल्पलाइन नंबर पर जानकारी देकर  घायल व्यक्ति की मदद करें एवं एक जिम्मेदार नागरिक और गुड सेमेरिटन बनें।
ज्ञातव्य हो कि गुड सेमेरिटन योजना केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई एक महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना के तहत सरकार द्वारा उन सभी अच्छे नागरिकों को 5000  रुपये की नकद धनराशि प्रदान की जाती है जो सड़क हादसे में घायल व्यक्ति को तत्काल समय में अस्पताल तक पहुंचाकर उनकी जान बचाने में सहायक होते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 August 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल के अरेरा कॉलोनी, रोहित नगर सहित अन्य रिहायशी इलाकों में संचालित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर चल रही कार्रवाई के बीच दुकानदारों को बड़ी राहत मिली है।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
 03 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पटवारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर प्रदेश के सभी जिलों के पटवारी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं। संघ ने स्पष्ट किया है कि जब तक…
 03 August 2026
भोपाल, भोपाल में 5 अगस्त से ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 की शुरुआत होगी। यह 4 दिन यानी 8 अगस्त तक चलेगा। इसमें विदेशी मेहमान भी शामिल होंगे। इसके चलते भोपाल को GIS…
 03 August 2026
भोपाल। भोपाल के कटारा हिल्स स्थित विवेकानंद कालोनी में दो बच्चियों के कथित अपहरण का मामला पुलिस जांच में झूठा साबित हुआ। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने…
 03 August 2026
भोपाल। पत्नी की मर्जी के विरुद्ध टीवी का चैनल बदलना एक युवक को भारी पड़ गया। भोपाल छोला मंदिर क्षेत्र में गुस्साई महिला ने अपने पति पर हंसिये से हमला…
 03 August 2026
भोपाल। अपनी 17 सूत्रीय मांगों को लेकर मध्य प्रदेश के कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों ने रविवार को शिवाजी नगर स्थित आंबेडकर मैदान में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। भारतीय मजदूर संघ के…
 03 August 2026
भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने और बाद में शादी से इनकार करने पर जबरन कीटनाशक पिलाकर जान लेने की कोशिश का मामला…
 03 August 2026
भोपाल के गौतम नगर में रविवार को आवासीय क्षेत्रों में संचालित व्यावसायिक गतिविधियों के विरोध में बड़ी संख्या में रहवासी सड़क पर उतर आए। संयुक्त रहवासी संघ के बैनर तले…
 03 August 2026
 भोपाल। भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती जालसाजी के आरोपित किशन मोदी को कथित तौर पर वीआईपी सुविधाएं दिए जाने के मामले में जेल प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है।…
Advt.