प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के हितग्राहियों को प्रोत्साहित करने मनाया गया ’नींव तिहार’

Updated on 04-01-2025 01:45 PM

बालोद। कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल के निर्देशानुसार एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे के मार्गदर्शन में जिले के समस्त ग्राम पंचायतों में आज प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को प्रोत्साहित करने ’नींव तिहार’ मनाया गया। इस अवसर पर सभी ग्राम पंचायतों में पीएम आवास हेतु विधिवत् भूमिपूजन कर एक साथ नींव खुदाई भी की गई। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप पात्र ग्रामीणांे को पीएम आवास का लाभ दिलाने व आवास निर्माण के लिये प्रेरित करने के उद्देश्य से ’नींव तिहार’ मनाया गया। उन्होंने बताया कि ’नींव तिहार’ का उद्देश्य हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित करना है। जिसमें हितग्राहियों को पक्के आवास के लाभ, आवास हेतु कुल राशि, कुल राशि कितने किश्तों में प्राप्त होगी तथा आवास हेतु निर्माण सामग्री के संबंध में जानकारी प्रदान किया गया है। इस दौरान सीईओ कन्नौजे ने बालोद विकासखण्ड के ग्राम पंचायत जगतरा के पीएम आवास हितग्राही आशो बाई, गुरूर विकासखण्ड के ग्राम सोरर के टकेश्वरी, टोनन तथा ग्राम बगदई के छबिलाल, प्रेमलाल लाल के घरों में भूमिपूजन कर नए आवास हेतु नींव की खुदाई भी की।

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत वर्ष 2024-25 में कुल    09 हजार 874 आवास स्वीकृत हुए है। जिसमें बालोद विकासखण्ड में 1307 स्वीकृत आवास में से 1161 आवास का निर्माण का प्रांरभ किया जा चूका है। इसी तरह डौण्डी विकासखण्ड में 1941 स्वीकृत आवास में से 908, डौण्डीलोहारा विकासखण्ड में 1724 स्वीकृत आवास में से 1173, गुण्डरदेही विकासखण्ड में 2919 स्वीकृत आवास में से 1946 एवं गुरूर विकासखण्ड में 1983 स्वीकृत आवास में से 1428 आवास का निर्माण कार्य प्रारंभ हो चूका है। सीईओ कन्नौजे ने बताया कि स्वीकृति एवं प्रथम किश्त की राशि प्रदान करने जिला, जनपद एवं ग्राम पंचायत के अमलों द्वारा क्लस्टरवार एवं ग्राम पचांयतवार उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसमें हितग्राहियों को आवास निर्माण से संबंधित तकनीकी एवं अन्य जानकारी प्रदान किया गया है। इसके साथ ही लाभार्थियों को सुझावात्मक रेखाचित्र प्रदान करते हुए आवास निर्माण से संबंधित मार्गदर्शिका पुस्तिका का वितरण किया गया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.