न बैटरी, न इंजन... कबाड़ होती जा रही हैं पाक‍िस्‍तानी सेना की पनडुब्बियां, भारत की 'कूटनीतिक स्ट्राइक'

Updated on 07-04-2023 06:38 PM
इस्लामाबाद : पाकिस्तान की नौसेना इस समय दोहरी चुनौती का सामना कर रही है। उसके पास न तो सर्विस में शामिल पनडुब्बियों के लिए बैटरी हैं और न ही निर्माणाधीन सबमरीन के लिए इंजन। पाकिस्तान की पांचों पनडुब्बियों (छोटी सबमरीन को छोड़कर) के सामने अन्य चीजों के अलावा अब बैटरी भी एक बड़ी समस्या है। एक पारंपरिक पनडुब्बी पानी के नीचे होने पर बैटरी से ऊर्जा लेती है। सबमरीन के संचालन के लिए बैटरी एक अहम पार्ट है जिसके लिए पाकिस्तान ने ग्रीस से अनुरोध किया था जिसे ठुकरा दिया गया है। यह पाकिस्तान के लिए एक बड़ा झटका और भारत के लिए बड़ी कूटनीतिक जीत है। पाकिस्तान की मांग को ठुकरा कर ग्रीस ने भारत के साथ सच्ची दोस्ती का सबूत दिया है।

दरअसल पिछले साल भारत ने ग्रीस से पाकिस्तान को रक्षा सामग्री निर्यात न करने का अनुरोध किया था जिसके परिणामस्वरूप ग्रीस ने यह फैसला लिया है। पाकिस्तान ने पांच Agosta (तीन 90बी और दो 70बी) क्लास की फ्रांसीसी निर्मित पनडुब्बियों के लिए बैटरी की मांग की थी। ग्रीस में हथियारों के निर्यात के लिए विदेश मंत्रालय से अनुमति आवश्यक है। लिहाजा भारत-यूनान संबंधों और ग्रीस के सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी तुर्की के साथ पाकिस्तान की निकटता को ध्यान में रखते हुए उच्चतम स्तर पर इस अनुरोध को ठुकरा दिया गया।

सर्विसिंग भी नहीं होगी आसान

सूत्रों के हवाले से मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि नई बैटरियों के इनकार के बाद पाकिस्तान अपनी पुरानी बैटरियों की ग्रीक फर्म के एक सबकॉन्ट्रैक्टर से सर्विस कराने की कोशिश कर रहा है जिससे वह बैटरी खरीदना चाहता था। खबरों की मानें तो सर्विसिंग में भी रुकावट पैदा करने की कोशिश की जा रही है। मुसीबतें पाकिस्तान में हर दिशा से दाखिल हो रही हैं। चीन की ओर से बनाई जा रही आठ हैंगर-क्लास सबमरीन में भी देरी होती दिख रही है।

क्यों नहीं मिल रहा इंजन?

पहली सबमरीन को पाकिस्तानी नौसेना के पास पिछले साल अगस्त तक और दूसरी को पिछले महीने तक होना था। पहली चार चीन में और अन्य पाकिस्तान के कराची में बनाई जानी हैं। देरी का कारण इंजन प्रतीत हो रहा है जो पश्चिम से मिलना था। चीन और पश्चिम के संबंध तनावपूर्ण हैं और इस वजह से चीन के साथ संवेदनशील हथियार साझा करने में 'अनिच्छा' देखी जा रही है जबकि इसका लाभ पाकिस्तान को मिलना है। यही वजह है कि पाकिस्तान को नई पनडुब्बियां मिलने में काफी देरी हो रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.