अमेरिका में अब तक किसी भी कंपनी को नहीं मिला था यह तमगा, Nvidia ने रच दिया इतिहास

Updated on 10-08-2025 02:54 PM
नई दिल्ली: एआई चिप बनाने वाली कंपनी एनवीडिया रोज-रोज नया इतिहास बना रही है। 4 ट्रिलियन डॉलर का मार्केट कैप छूने वाली दुनिया की पहले कंपनी बनने के बाद इस कंपनी ने एक नया रेकॉर्ड बना दिया है। अमेरिका के एसएंडपी 500 इंडेक्स में एनवीडिया की हिस्सेदारी 8 फीसदी पहुंच गई है। अमेरिका में 1981 में इस तरह का रेकॉर्ड रखने की शुरुआत हुई थी और अब तक कोई कंपनी इस मुकाम पर नहीं पहुंच पाई थी। जिस तरह से एनवीडिया का शेयर बढ़ रहा है, उससे आने वाले दिनों में यह कंपनी कई नए रेकॉर्ड बना सकती है।

एनवीडिया का मार्केट कैप 4.455 ट्रिलियन डॉलर पहुंच चुका है जो भारत की जीडीपी से अधिक है। अमेरिका के इतिहास में इससे पहले केवल एक ही कंपनी एसएंडपी 500 इंडेक्स में 7% के ऊपर पहुंच पाई थी। आईफोन बनाने वाली कंपनी ऐपल ने 2023 में यह उपलब्धि हासिल की थी। यहां तक कि 2000 के डॉट-कॉम बबल में भी किसी कंपनी ने इस तरह एसएंडपी 500 इंडेक्स पर अपना दबदबा कायम नहीं किया था। 1999 में माइक्रोसॉफ्ट की और साल 2000 में जनरल इलेक्ट्रिक की एसएंडपी 500 इंडेक्स में हिस्सेदारी 4% थी। साल 1984 में आईबीएम की एसएंडपी 500 इंडेक्स में हिस्सेदारी 6% थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.