कानून से कोई समझौता नहीं... CM रेड्डी की तेलुगू फिल्‍ममेकर्स को दो टूक चेतावनी, स्पेशल स्क्रीनिंग पर भी बैन

Updated on 26-12-2024 01:55 PM
तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' की स्क्रीनिंग पर मची भगदड़ के बाद तेलुगू फिल्ममेकर्स को कड़ा संदेश दिया है। टॉलीवुड के निर्देशकों, निर्माताओं और एक्टर्स की सीएम के साथ गुरुवार को बैठक हुई। यहां पर सीएम ने सख्त लहजे में कहा कि कानून और व्यवस्था के साथ कोई समझौता नहीं होगा। साथ ही राज्य में फिल्मों की स्पेशल स्क्रीनिंग पर बैन लगा दिया है।
हैदराबाद के संध्या थिएटर में 4 दिसंबर को 'पुष्पा: द रूल' की स्क्रीनिंग के दौरान मची भगदड़ में 35 साल की एक महिला की मौत हो गई थी और उसका 9 साल का बेटा घायल हो गया था। इस मामले में एक्टर अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार किया गया था और फिर रिहा कर दिया गया। इसके बाद दोबारा पूछताछ हुई। दूसरी तरफ घायल बच्चे की हालत 20 दिन बाद अब ठीक हुई है।

फिल्मों की स्पेशल स्क्रीनिंग पर बैन

इस बैठक में सीएम ने साफ लहजे में कहा कि बेनिफिट शोज की अनुमति नहीं मिलेगी। भीड़ को नियंत्रित करना पुलिस के साथ-साथ मशहूर हस्तियों की भी उतनी ही जिम्मेदारी है। सरकार ने फिलहाल फिल्मों की स्पेशल स्क्रीनिंग पर बैन लगा दिया है। उन्होंने निजी सुरक्षाकर्मियों को भी चेतावनी दी है। पुलिस ने दावा किया था कि एक्टर के लिए काम करने वाले बाउंसर्स ने भगदड़ के दौरान 'लापरवाही' से बर्ताव किया था और उनके आक्रामक व्यवहार के कारण घटना और गंभीर हो गई थी।

इन कलाकारों ने की सीएम से मुलाकात

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से अल्लू अर्जुन के पिता अल्लू अरविंद, प्रोड्यूसर सुरेश बेबी, केएल नारायण सुधाकर रेड्डी, दामोधर, चिन्ना बाबू, डायरेक्टर कोर्तला शिवा, प्रशांत वर्मा, नागार्जुन, वेंकटेश, शिव बालाजी, वरुण तेज, साई धर्म तेज, अदिवि शेष सहित कई जानी-मान हस्तियों ने मुलाकात की। उनका प्रतिनिधित्व तेलंगाना फिल्म विकास निगम (एफडीसी) के अध्यक्ष दिल राजू ने किया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 September 2026
यामी गौतम की अगली फिल्म 'नई नवेली' का गाना 'भाभी तबाही' रिलीज कर दिया गया है। म्यूजिक कंपोजर जीवी. प्रकाश कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'नई नवेली' को लेकर…
 26 September 2026
बॉलीवुड के शानदार कलाकारों में गिने जाने वाले एक्टर मुश्ताक खान का गुरुवार शाम मुंबई में निधन हो गया। 75 साल के मुश्ताक पिछले एक साल से ज्यादा समय से…
 26 September 2026
भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर शुक्रवार को जहां सिद्धार्थ मल्‍होत्रा और तमन्‍ना भाटिया की नई रिलीज 'द वन' की सुस्‍त शुरुआत हुई है, वहीं 'हनुमान अंश' ने 50वें दिन भी अपना…
 26 September 2026
बीते महीने रक्षाबंधन के ऐड में कृति सेनन के कपड़ों पर हुआ विवाद तो आपको याद होगा ही। तब समाज की सोच पर दो टूक बात करने वाली कृति सेनन…
 26 September 2026
भोजपुरी सुपरस्टार और बीजेपी नेता मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी इन दिनों 'बिग बॉस 20' में हैं और गलत कारणों से चर्चा में हैं। हाल के एपिसोड में जहां…
 26 September 2026
सिंगिंग रियलटी शो 'इंडियन आइडल' के सबसे पहले विनर अभ‍िजीत सावंत को आज की जेनरेशन भले कम जानती हो, लेकिन 2005 में जब उन्‍होंने यह शो जीता था, तो उनके…
 25 September 2026
हिंदी सिनेमा में यादगार सहायक और कॉमेडी किरदारों के लिए मशहूर अनुभवी अभिनेता मुश्ताक खान का फेफड़ों के कैंसर से जूझने के बाद निधन हो गया है। वे 56 साल…
 25 September 2026
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीजन 2 में अब छठ पूजा का जश्न देखने को मिलेगा और मेकर्स ने हाल ही में इस आने वाले सीक्वेंस का प्रोमो अपने…
 25 September 2026
नीम करौली बाबा के रोल में शोभिनव सत्या वाली विशाल चतुर्वेदी की आध्यात्मिक बायोपिक 'हनुमान अंश' 49वें दिन भी जबरदस्त रफ़्तार से चल रही है। लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया और…
Advt.