वेज और नॉनवेज डिलीवरी बॉय के लिए अलग ड्रेस नहीं:जोमैटो के CEO बोले 'अलग ड्रेस से हो सकता था भेदभाव, सभी लाल टी-शर्ट पहनेंगे

Updated on 20-03-2024 12:27 PM

जोमैटो ने 24 घंटे से भी कम समय में अपने वेज डिलीवारी बॉयज के हरे रंग की ड्रेस पहनने के फैसले को वापस ले लिया है। अभी डिलीवारी बॉय पहले की ही तरह लाल रंग की टी-शर्ट ही पहनेंगे। जोमैटो के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) दीपिंदर गोयल ने आज यानी बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी है।

जोमैटो के फाउंडर और सीईओ दीपिंदर गोयल के अनुसार कंपनी वेजिटेरियन्स के लिए एक अलग फ्लीट (अलग डिलीवरी बॉयस) जारी रखेगी। मगर इस फ्लीट में हरे रंग का उपयोग नहीं किया जाएगा। कंपनी ने ऐसा जमीनी अलगाव (भेदभाव) को खत्म करने के लिए किया गया है। कंपनी के सभी राइडर्स लाल ड्रेस पहनना ही जारी रखेंगे।

मंगलवार को लिया था वेजिटेरियन्स के लिए हरे रंग का फैसला
इससे पहले कल यानी मंगलवार को फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो ने भारत में 100% वेजिटेरियन डाइट को फॉलो करने वाले कस्टमर्स के लिए 'प्योर वेज मोड' और 'प्योर वेज फ्लीट' लॉन्च किया है। इसके तहत जोमैटो ने वेज ऑडर्स पहुंचाने वालों के लिए हरे रंग की ड्रेस शुरू करने के अपने फैसला लिया था।

इसके अलावा कंपनी ने यह भी फैसला किया था कि वेज खाना हरे बॉक्स में और नॉनवेज फूड लाल बॉक्स में पैक किया जाएगा। अब सभी फूड्स को पैक करने के लिए एक ही जैसे बॉक्स का उपयोग किया जाएगा।

जारी रहेगा वेजिटेरियन फूड सर्व करने वाले रेस्टोरेंट्स का ऑप्शन मिलेगा
दीपिंदर गोयल के अनुसार 'प्योर वेज मोड' में सिर्फ वेजिटेरियन फूड सर्व करने वाले रेस्टोरेंट्स का ही ऑप्शन मिलेगा। इस मोड में नॉन-वेजिटेरियन आइटम्स ऑफर करने वाले रेस्टोरेंट्स शामिल नहीं रहेंगे। गोयल ने नई पोस्ट में कहा है कि अब हमें एहसास हुआ है कि हमारे कुछ ग्राहकों को अपने मकान मालिकों से दिक्कत हो सकती है। अगर हमारी वजह से ऐसा हुआ तो यह अच्छा नहीं होगा ।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
नई दिल्ली, केंद्र सरकार ने स्वतंत्रता दिवस 2026 के मौके पर पुलिस, फायर सर्विस, होम गार्ड, सिविल डिफेंस और जेल सेवाओं के 1,057 कर्मियों को गैलेंट्री और सर्विस मेडल देने का…
 14 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को हैदराबाद की लॉ यूनिवर्सिटी, NALSAR से जुड़े विवाद को लेकर बार काउंसिल ऑफ इंडिया को फटकार लगाई। CJI सूर्यकांत ने कहा कि यह छात्रों…
 14 August 2026
कोडरमाः झारखंड के कोडरमा जिले के सतगावां थाना क्षेत्र अंतर्गत पोखरडीहा मोड़ के निकट सड़क हादसे में तीन कांवड़ियों की मौत हो गई और 50 अन्य श्रद्धालु घायल हो गए।…
 14 August 2026
पटना: प्रशांत किशोर इन दिनों एक 'फिजिशियन डॉक्टर' की तरह व्यवहार करने लगे हैं। लोकतंत्र के मालिक जनता का विशेष ख्याल उनके छोटे-छोटे सपने को ध्यान रख कर अपनी राजनीति…
 14 August 2026
सक्ती: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। धान घोटाले का आरोपी शशिकांत महंत कलेक्ट्रेट में टॉयलेट साफ कर रहा है। उसने दावा…
 14 August 2026
गुरुग्राम: दिल्ली से सटे गुरुग्राम स्थित सेक्टर-67 की श्री वर्धमान मंत्रा सोसाइटी में कुत्तों को खाना खिलाने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। विवाद इतना बढ़ गया कि…
 13 August 2026
पटियाला: पंजाब के पटियाला जिले से एक डरा देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक पिटबुल डॉग मकान देखने के लिए घर के बाहर खड़े पति-पत्नी पर…
 13 August 2026
बनासकांठा: गुजरात के बनासकांठा जिले का डीसा शहर में जल्द ही एशिया का पहला रेगिस्तान-थीम वाला नाइट सफारी और जू बनेगा। इस जू में लगभग 2700 जानवरों और 83 प्रजातियों…
 13 August 2026
पटना: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि बांकीपुर में मिली जीत कोई अचानक मिली सफलता नहीं थी, बल्कि इसने साबित कर दिया कि अगर एक विश्वसनीय विकल्प…
Advt.