न ढोल, न धमाका, भारतीय महिला क्रिकेटर ने मां के जन्मदिन पर की शादी, सादगी देख होगी हैरानी

Updated on 14-01-2023 06:53 PM

भारतीय महिला टीम की स्टार क्रिकेटर वेदा कृष्णमूर्ति ने कर्नाटक के प्रथम श्रेणी क्रिकेटर अर्जुन होयसला के साथ शादी करके अपने जीवन में एक नई पारी शुरू की। यह कपल ने कोर्ट मैरिज बेहद सादगी के साथ विवाह बंधन में बंधा। सबसे रोचक बात यह है कि वेदा ने अपनी मां चेलुवंबा देवी (67) की जयंती पर शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया, जिनका 2021 में कोविड की वजह से निधन हो गया था।

इंस्टाग्राम पर लिखा- आपका जन्मदिन हमेशा याद रहेगा

वेदा ने दो सप्ताह बाद अपनी बहन वत्सला शिवकुमार (42) को महामारी के कारण खो दिया था। 48 वनडे और 76 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की अनुभवी खिलाड़ी ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की घोषणा करते हुए कहा, ‘यह आपके लिए अम्मा (मां) है। आपका जन्मदिन हमेशा खास रहेगा।’

बहन का भी हुआ था निधन, लुटाया उनके लिए भी प्यार

वेद ने अपनी दिवंगत बहन को भी याद करते हुए कहा, ‘लव यू अक्का (बहन)।’ वेदा और अर्जुन ने बेंगलुरु के सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में एक सादे समारोह में अपनी शादी की रस्में पूरी कीं। साधारण पोशाक में जोड़े ने दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए और परिवार के कुछ सदस्यों और करीबी दोस्तों की उपस्थिति में अपनी शादी की घोषणा की।

मेरी जान अब तुम्हारी हुई...

उन्होंने अपने साथी अर्जुन को भी लिखा, ‘मेरी जान अब तेरी हुई, ध्यान रखना (मेरा प्यार अब मैं तुम्हारी हूं, मेरा ख्याल रखना)।’ वेदा द्वारा अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपलोड की गई शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। हर कोई उनकी सादगी की तारीफ कर रहा है।

 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
 18 September 2026
निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
 18 September 2026
बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं मिला। वह तीनों मैच में बेंच पर ही बैठे रहे। इस वजह से कई पूर्व खिलाड़ियों…
 18 September 2026
नई दिल्ली: सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने तीसरे और अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच में अफगानिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा दी। बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक ने सिर्फ 30…
 18 September 2026
भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। इस टीम में मोहम्मद शमी की वापसी की उम्मीद लगाई जा रही थी, लेकिन…
 18 September 2026
प्रमोद पाल (गोरखपुर): उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव की रहने वाली 25 साल की सोनाली सिंह आज उन युवाओं के लिए मिसाल बन…
 18 September 2026
निशिन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 के क्वार्टर फाइनल में जापान को सिर्फ 57 रनों पर ऑलआउट कर दिया है। टॉस का सिक्का भारत के पक्ष में…
 17 September 2026
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए जब अपनी टीम की घोषणा की तो चयनकर्ताओं की नई रणनीति साफ…
Advt.