'सर्वे से ज्ञानवापी को कोई नुकसान नहीं', ASI ने दिया भरोसा, आज आ सकता है हाई कोर्ट का फैसला

Updated on 27-07-2023 01:38 PM
प्रयागराजः इलाहाबाद हाई कोर्ट ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के भारतीय पुरातत्व विभाग यानी ASI से सर्वेक्षण के मामले को गुरुवार को भी सुनेगा। बुधवार को कोर्ट ने इस मामले में दोनों पक्षों के वकीलों की दलीलें सुनीं। मुस्लिम पक्ष ने सर्वे पर रोक की मांग करते हुए सवाल उठाया कि सर्वे से ज्ञानवापी की ऐतिहासिक संरचना गिर सकती है। इस पर चीफ जस्टिस की अगुआई वाली बेंच ने ASI से जानना चाहा कि सर्वे से मस्जिद परिसर को कोई नुकसान तो नहीं होगा। इस पर कोर्ट पहुंचे एएसआई के अपर निदेशक आलोक त्रिपाठी ने बताया कि जांच से ज्ञानवापी परिसर के स्ट्रक्चर को कोई नुकसान नहीं होगा। टीम जीपीआर (ground-penetrating radar) तकनीक से ज्ञानवापी परिसर का सर्वे करेगी।

एएसआई ने बताया कि सर्वेक्षण के दौरान हम किसी भी संरचना या दीवार या स्तंभ जैसे उसके हिस्सों को नुकसान नहीं पहुंचाएंगे या ध्वस्त नहीं करेंगे। हम संरचना के किसी भी हिस्से को काटेंगे या खोदेंगे नहीं। सर्वेक्षण गैर-विनाशकारी तकनीक से किया जाएगा और जमीन में भेदने वाले रडार सर्वेक्षण के लिए हमने आईआईटी कानपुर से विशेषज्ञों को बुलाया है। हालांकि, इसके बाद भी मुस्लिम पक्ष ने कहा कि हमें एएसआई के आश्वासन पर भरोसा नहीं है। इस पर चीफ जस्टिस ने मजाकिया लहजे में कहा कि जब आपको एएसआई पर भरोसा नहीं है तो हमारे आदेश पर कैसे भरोसा करेंगे। कोर्ट ने मामले की सुनवाई गुरुवार दोपहर साढ़े 3 बजे तक के लिए टाल दी है। गुरुवार को ही कोर्ट इस पर फैसला दे सकती है।

जिला जज ने दिया था आदेश
वाराणसी के जिला जज ने ज्ञानवापी के विवादित परिसर का एएसआई सर्वे का आदेश दिया था। मुस्लिम पक्ष इस फैसले के खिलाफ इलाहाबाद हाई कोर्ट पहुंचा है। ज्ञानवापी की मसाजिद इंतेजामिया कमिटी ने कहा कि सर्वे से बिल्डिंग को नुकसान पहुंच सकता है। साथ ही ऐसे एक और मामले में दलीलें नहीं हुई हैं। वाराणसी की जिला अदालत ने इस मामले में किसी विचारणीय मुद्दे पर गौर नहीं किया है। ऐसे में एएसआई सर्वे कराने का आदेश गलत है। सुप्रीम कोर्ट ने निचली अदालत (वाराणसी जिला अदालत) को यह तय करने को कहा था कि केस सुनने लायक है या नहीं। लेकिन निचली अदालत ने आगे बढ़कर सर्वे कराने का फैसला दिया जो सही नहीं है। उस पर से एएसआई ने भी इस मामले में ज्यादा तेजी दिखाई है।

जवाब में मंदिर पक्ष की ओर से कहा गया कि सर्वे के बाद ही मंदिर के स्ट्रक्चर का सही पता चल सकता है। राम जन्मभूमि मामले में भी ऐसा सर्वे हुआ था, लेकिन सर्वे से किसी तरह का कोई नुकसान नहीं पहुंचा। इस पर कोर्ट ने डेमो से जानना चाहा कि सर्वे से कोई नुकसान तो नहीं होगा। तब एएसआई के अधिकारी को तलब किया गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.