न OTP का झंझट, न PIN याद रखने का टेंशन, अब आधार कार्ड से चुटकियों में भेज‍िए रुपये

Updated on 08-04-2023 07:31 PM
नई दिल्ली: आपका आधार कार्ड केवल पहचान पत्र नहीं है , बल्कि इसके कई फायदे हैं। इन्हीं में से एक फायदे के बारे में हम आपको आज बता रहे हैं। आपको शायद पता ना हो, लेकिन आपका आधार कार्ड आपके लिए एटीएम कार्ड की तरह काम कर सकता है। जी हां आप अपने आधार कार्ड की मदद से पैसे भी निकाल, जमा, बैलैंस चेक जैसे काम कर सकते हैं, वो भी बैंक गए। BHIM यूजर्स आधरा नंबर की मदद से पैसों का लेनदेन भी कर सकते हैं। डिजिटल ट्रांजैक्शन को बढ़ावा देने के लिए आधार की मदद से पैसों का ट्रांजैक्शन आसान बनाया गया है। बस कुछ स्टेप्स फॉलो कर आप अपने आधार को ATM बना सकते हैं। आइए हम आपको इसका स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस बताते हैं।

आधार से कर सकते हैं पैसे ट्रांसफर

अगर आप अपने आधार की मदद से पैसे ट्रांसफर करना चाहते हैं तो आपको बस कुछ स्टेप्स फॉलो करना है। दरअसल नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने आधार के साथ ये फीचर डेवलप किया है। जिसमें आपको आधार इनेबेल्ड पेमेंट सिस्टम (AePS) की सुविधा मिलती है। इस सिस्टम की मदद से आप अपना आधार नंबर डालकर डिजिटल ट्रांजैक्शन कर सकते हैं। हालांकि इसमें आपको फिंगरप्रिंट से वेरिफिकेशन करना पड़ता है। ये पेमेंट फीचर काफी सुरक्षित है। इसमें आपके बैंक डिटेल की जरूरत नहीं पड़ती है।

आधार का बैंक अकाउंट से लिंक होना जरूरी

इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए आपको अपने बैंक अकाउंट को आधार से लिंक करना होगा। बिना इसके आप इस फैसिलिटी का लाभ नहीं उठा सकेंगे। एक बार आपने अपने बैंक अकाउंट को आधार से लिंक कर लिया तो आप इस आधार बेस्ड पेमेंट सिस्टम का लाभ उठा ससते हैं। इस ट्रांजैक्शन प्रोसेस में न तो आपको ओटीपी की जरूरत होती है और न ही पिन डालने की जरूरत पड़ती है। आप चाहे तो एक आधार कार्ड को कई बैंक अकाउंट्स से जोड़ सकते हैं। AePS सिस्टम की मदद से आप आसानी से पैसे निकाल सकते हैं, जमा कर सकते हैं, किसी को फंड ट्रांसफर कर सकते हैं। यानी आप बिना बैंक गए बैकिंग सर्विस का फायदा उठा सकते हैं।

क्या-क्या है फायदे

आधार कार्ड के साथ मिलने वाली AePS सुविधा की मदद से आप आसानी से पैसों का ट्रांजैक्शन कर सकते हैं। किसी को पैसे भेज सकते हैं। बैंक अकाउंट में पैसे जमा कर सकते हैं। मिनी स्टेटमेंट चेक कर सकते हैं। ईकेवाईसी बेस्ट फिंगर डिटेक्शन का लाभ उठा सकते हैं।

कैसे करता है काम

इस सेवा का इस्तेमाल आप बैंकिंग कॉरस्‍पोडेंट या नजदीकी बैंक शाखा में जाकर लाभ उठा सकते हैं। आप चाहे तो बैंकिंग कॉरस्‍पोडेंट के पास जाकर या फिर उसे घर बुलाकर इस सर्विस का लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) ऑपरेटर्स के पास भी आपको आधार से लेनदेन की सुविधा मिलेगी। इस सर्विस का इस्तेमाल करने के लिए आपको अपने एरिया के बैंकिंग कॉरस्‍पोडेंट या सीएससी सेंटर पर जाना होगा। इसके बाद ओपीएस मशीन में अपना आदार नंबर दर्ज करना होगा। आपको जिस भी बैंकिंग सर्विस की जरूरत है जैसे कैश निकालना, केवाईसी या बैलेंस चेक उस विक्लप तो चुनें। अगर कैश निकालना है तो अमाउंट और बैंक का नाम भरें। बायोमेट्रिक वैरिफिकेश के बाद आपका ट्रांजैक्शन पूरा हो जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.