‘डर की कोई बात नहीं’, विपक्षी दलों की बैठक के पहले बोले तेजस्वी- मोदी नहीं मुद्दों पर होगी बात

Updated on 22-06-2023 07:00 PM
पटनाः आरजेडी के वरिष्ठ नेता और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 मुद्दों पर लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में कोई व्यक्ति विशेष नहीं, बल्कि मुद्दा अहम होगा। पटना में पत्रकारों से बातचीत में तेजस्वी यादव ने सामान विचारधारा वाले दलों की 23 जून को पटना में बैठक हो रही है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में वोटों का बिखराव रोकने पर चर्चा होगी।

वोटों के बिखराव पर रोक की दिशा में पहल

तेजस्वी यादव ने साफ किया कि विपक्षी दल किसी के डर-भय से एक साथ नहीं आ रहे, बल्कि जनता के मुद्दों को लेकर एक मंच पर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आरजेडी समेत अन्य विपक्षी दलों की कोशिश है कि सामान विचाराधारा वाले वोटों के बिखराव पर रोक लगे। तेजस्वी यादव ने कहा कि डर की बात करने वाले को पहले यह बताना चाहिए कि क्या वे सभी किसी डर में एनडीए में शामिल हुए हैं।


बेरोजगारी और महंगाई चुनाव में अहम मुद्दा होगा

तेजस्वी यादव ने कहा कि सत्ता पर किसी एक दल का एकाधिकार नहीं होता, जो आज है, कल उसे जाना होगा। जो आता है वह जाता है। इसी तर्ज पर केंद्र में भी बड़ा बदलाव होगा। जनता ने मन बना लिया है। इस बार के चुनाव में गरीबी, बेरोजगारी और महंगाई अहम मुद्दा होगा। जनता महंगाई और बेरोजगारी से परेशान है और बदलाव चाहती है।

23 जून को होने वाली बैठक कामयाब होगी!

तेजस्वी यादव ने कहा कि विपक्षी दलों की बैठक काफी अच्छी पहल है। जब वे आरजेडी और जेडीयू एक साथ आए हैं, तब से उन लोगों की ओर से ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। ये मौका आया है। सब लोग आएंगे। अपनी बात को रखेंगे। उन्होंने कहा कि विपक्ष में कोई भी ऐसा नेता नहीं मिलेगा, जो सिर्फ मीडिया से निर्मित है। विपक्ष में ऐसे नेता है, जो सीधे जनता से संवाद करते है, प्रशासनिक, सामाजिक, राजनीतिक और गुड गवर्नेंस का अनुभव है। ऐसे में 23 जून को होने वाली बैठक काफी कामयाब होगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.