मप्र के सरकारी अस्पतालों में अब नहीं होगी दवाओं की किल्लत; 'रियल टाइम' ट्रैकिंग के लिए संभागों में बनेंगे 10 वेयरहाउस

Updated on 08-07-2026 01:16 PM

भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं सबसे पहले संभागीय स्तर पर बनाए जा रहे 10 वेयरहाउसों में पहुंचाई जाएंगी। यहां से अस्पतालों के स्टोर में पहुंचेंगी।

समीक्षा में दी योजना की जानकारी

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने मंगलवार को मंत्रालय में दवाओं की आपूर्ति व्यवस्था में प्रस्तावित बदलावों की समीक्षा की। बैठक में विभाग के आयुक्त धनराजू एस ने कार्ययोजना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वेयरहाउसों में दवाएं पहुंचने पर नेशनल एक्रेडिटेशन बोर्ड फार लैबोरेट्रीज (एनएबीएल) मान्यता प्राप्त लैबों से जांच कराई जाएगी। इसके बाद ही दवाओं को वितरण के लिए पहुंचाया जाएगा।

मांग के आकलन पर होगा भंडारण

नई व्यवस्था से दवाओं की क्षेत्रवार, जिलावार और संस्थावार मांग का आकलन किया जा सकेगा। इस आधार पर पहले से दवाओं का पर्याप्त भंडारण किया जा सकेगा। दवाओं की खरीदी मप्र पब्लिक हेल्थ सर्विसेज कॉरपोरेशन द्वारा की जाएगी।
नई व्यवस्था में गुणवत्ता परीक्षण के बाद दवाओं का वितरण मेडिकल कॉलेजों, जिला अस्पतालों, सीएमएचओ कार्यालय के औषधि भंडार, सिविल अस्पतालों तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तक किया जाएगा।
आगामी चरण में इस व्यवस्था का एकीकरण (इंटीग्रेशन) प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) तक किया जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
जमशेदपुरः जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार की सुबह टेल्को स्टेडियम- भूवनेश्वरी मंदिर सड़क पर एनएच-111 फ्लैट के पास एक स्कूली वैन अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाईडर पर चढ़…
 18 September 2026
रांचीः झारखंड हाई कोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा कि पत्नी का एक ही मकान में पति से अलग रहना, वैवाहिक संबंधों में दूरी बनाना…
 18 September 2026
चेन्नई: तमिलनाडु सरकार ने मुख्यमंत्री थलपति विजय की पहली आधिकारिक विदेश यात्रा को निवेश और औद्योगिक विकास के लिहाज से महत्वपूर्ण बताया है। सरकार के मुताबिक, 6 दिवसीय यूके दौरे…
 18 September 2026
पटना: जेडीयू की पटना स्थित कार्यालय में पार्टी की आज शुक्रवार 18 सितंबर को अहम बैठक हो रही है। बैठक शुरू हो चुकी है। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार…
 18 September 2026
अमृतसर: पंजाब के अमृतसर में शुक्रवार तड़के ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस के ASI हरजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, भगतांवाला अनाज मंडी के…
 18 September 2026
किशनगंज: भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी जवानों की कार्यशैली सवालों के घेरे में आ गई है। मंगलवार दोपहर को अमेरिकी नागरिक रीति माया कार्की अपने नेपाली मंगेतर के साथ शादी…
 17 September 2026
गयाजी: बिहार पर्यटन निगम ने वैसे लोगों के लिए बड़ी सुविधा दी है जो दूर देश में रहते हैं या फिर गयाजी आकर पुरखों का पिंडदान करने में असमर्थ हैं।…
 17 September 2026
शामली: यूपी के शामली में पुलिस ने आयुष मलिक के धर्म परिवर्तन से जुड़े मामले में भ्रामक सूचना प्रसारित करने के आरोप में छह सोशल मीडिया अकाउंट पर एफआईआर दर्ज…
 17 September 2026
​​अहमदाबाद/वडनगर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76वें जन्मदिन पर उनके बचपन के दोस्तों ने अपने बधाई संदेशों में भावनाएं व्यक्त की हैं। वडनगर से पीएम के बचपन के मित्र श्यामलदास ने लिखा…
Advt.