डेबिट कार्ड की जरूरत नहीं, अब UPI के जरिए निकालिए एटीएम से पैसा, जानिए किस सरकारी बैंक ने शुरू की यह सुविधा

Updated on 06-06-2023 08:00 PM
नई दिल्ली: अब एटीएम (ATM) से पैसा निकालने के लिए आपको जेब में एटीएम कार्ड लेकर घूमने की जरूरत नहीं है। आप यूपीआई के जरिए एटीएम से पैसा निकाल सकते हैं। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने इंटरऑपेबल कार्डलेस कैश विदड्रॉल (ICCW) की सुविधा शुरू कर दी है। इसमें कोई ग्राहक बैंक के एटीएम से यूपीआई का इस्तेमाल कर नकद निकासी कर सकता है। बैंक ऑफ बड़ौदा का दावा है कि वह ग्राहकों को इस तरह की सुविधा देने वाला पहला सरकारी बैंक है। बैंक के मुताबिक उसकी आईसीसीडब्ल्यू सुविधा का लाभ उठाकर उसके ग्राहकों के साथ भीम यूपीआई एवं अन्य यूपीआई एप्लिकेशन का इस्तेमाल करने वाले अन्य बैंकों के ग्राहक भी एटीएम से नकद निकासी कर सकेंगे। बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम से नकद निकासी के लिए ग्राहकों को डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं होगी।


बीओबी के एटीएम पर ग्राहक एक दिन में दो लेनदेन कर सकते हैं और एक बार में अधिकतम 5,000 रुपये की निकासी की जा सकती है। यानी एक दिन में 10 हजार रुपये निकाले जा सकते हैं। बैंक के मुख्य डिजिटल अधिकारी अखिल हांडा ने कहा कि आईसीसीडब्ल्यू सेवा की पेशकश से ग्राहकों को कार्ड का इस्तेमाल किए बगैर नकद निकासी की स्वतंत्रता होगी। पूरे देश में बैंक ऑफ बड़ौदा के 11,000 से अधिक एटीएम है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंकों से क्लोनिंग, स्किमिंग और डिवाइस से छेड़छाड़ जैसी कार्ड धोखाधड़ी को रोकने के लिए एटीएम के लिए ICCW विकल्प उपलब्ध कराने को कहा है।

कैसे निकाले एटीएम से कैश

इस सेवा का लाभ उठाने के लिए ग्राहक को बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम पर ‘यूपीआई नकद निकासी’ का विकल्प चुनना होगा। फिर उसे निकाली जाने वाली राशि को दर्ज करने के बाद एटीएम की स्क्रीन पर एक क्यूआर कोड प्रदर्शित होगा। इस कोड को आईसीसीडब्ल्यू के लिए अधिकृत यूपीआई ऐप का इस्तेमाल कर स्कैन करने के बाद लेनदेन के लिए अधिकृत करना होगा। इसके बाद आपका पैसा एटीएम से निकल जाएगा। कई बैंक पहले ही कार्डलेस विदड्रॉल की सुविधा शुरू कर चुके हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.