कोई शादी नहीं करेगा... जब हीरोइन बनने मुंबई पहुंची तृप्ती डिमरी को सुनने पड़े थे ताने, छलका नेशनल क्रश का दर्द

Updated on 21-09-2024 12:09 PM

 इंदौर।  फिल्म एनिमल में तृप्ति डिमरी की 20 मिनट की भूमिका उनके करियर के लिए गेम चेंजर साबित हुई। बुलबुल, लैला मजनू और कला में लीड रोल निभाने के बावजूद तृप्ति को नए प्रोजेक्ट के ऑफर नहीं आ रहे थे। हालांकि एनिमल में उनके कैमियो ने इंडस्ट्री का ध्यान उनकी तरफ खींचा, जिसके बाद उन्हें 'बैड न्यूज', 'भूल भुलैया 3', 'धड़क 2' और 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' सहित कई फिल्में मिली।


तृप्ति डिमरी की शानदार फैन फॉलोइंग


तृप्ति डिमरी की लोकप्रियता ने उन्हें नेशनल क्रश बना दिया है। सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग लगातार बढ़ रही है। इंस्टाग्राम पर अभिनेत्री के 5.6M फॉलोअर्स है। हाल में ही एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू ने उन्होंने कई खुलासे किए।


तृप्ति को मिल रहे शादी के प्रस्ताव


अभिनेत्री ने बताया कि उन्हें शादी के काफी प्रपोजल मिल रहे हैं, जो मुझे बहुत अजीब लगता है। तृप्ति ने बताया, उनके रिश्तेदारों ने उनके पैरेंट्स से था कि अगर वह फिल्मों में आई तो उनकी शादी नहीं होगी। एक्ट्रेस ने कहा कि मैं उत्तराखंड से हूं, लेकिन मेरा पालन-पोषण दिल्ली में हुआ।


रिश्तेदारों के सुने थे ताने


इंटरव्यू के दौरान तृप्ति डिमरी का दर्द झलका। उन्होंने कहा कि समाज के कुछ लोग जिनमें परिवार के सदस्य भी शामिल हैं। मेरे माता-पिता को घटिया बातें कहीं। उनके पैरेंट्स को बोलते थे कि आपने अपनी बेटी को इस पेशे में क्यों भेजा। वह बिगड़ जाएगी और गलत लोगों के संपर्क में आएगी। कोई भी उससे शादी नहीं करना चाहेगा।


वर्कफ्रंट की बात करें तो तृप्ति डिमरी आखिरी बार फिल्म बैड न्यूज में नजर आई थी। 19 जुलाई 2024 को रिलीज हुई फिल्म सुपरहिट रही। अब एक्ट्रेस 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' में राजकुमार राव के साथ नजर आएंगी। यह फिल्म 11 अक्टूबर को रिलीज होगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 September 2026
बीते महीने रक्षाबंधन के ऐड में कृति सेनन के कपड़ों पर हुआ विवाद तो आपको याद होगा ही। तब समाज की सोच पर दो टूक बात करने वाली कृति सेनन…
 26 September 2026
भोजपुरी सुपरस्टार और बीजेपी नेता मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी इन दिनों 'बिग बॉस 20' में हैं और गलत कारणों से चर्चा में हैं। हाल के एपिसोड में जहां…
 26 September 2026
सिंगिंग रियलटी शो 'इंडियन आइडल' के सबसे पहले विनर अभ‍िजीत सावंत को आज की जेनरेशन भले कम जानती हो, लेकिन 2005 में जब उन्‍होंने यह शो जीता था, तो उनके…
 25 September 2026
हिंदी सिनेमा में यादगार सहायक और कॉमेडी किरदारों के लिए मशहूर अनुभवी अभिनेता मुश्ताक खान का फेफड़ों के कैंसर से जूझने के बाद निधन हो गया है। वे 56 साल…
 25 September 2026
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीजन 2 में अब छठ पूजा का जश्न देखने को मिलेगा और मेकर्स ने हाल ही में इस आने वाले सीक्वेंस का प्रोमो अपने…
 25 September 2026
नीम करौली बाबा के रोल में शोभिनव सत्या वाली विशाल चतुर्वेदी की आध्यात्मिक बायोपिक 'हनुमान अंश' 49वें दिन भी जबरदस्त रफ़्तार से चल रही है। लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया और…
 25 September 2026
सूरज पंचोली के लिए, दिशा सालियान केस के फिर से चर्चा में आने का मतलब है एक ऐसे नाम का वापस आना, जिससे वे सालों से दूर रहने की कोशिश…
 25 September 2026
रणबीर कपूर का लुक सामने आने के एक दिन बाद, भंसाली प्रोडक्शंस ने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' से बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट का पहला पोस्टर जारी…
 25 September 2026
तेलुगू सुपरस्‍टार नानी की 'द पैराडाइज' ने बॉक्‍स ऑफिस पर पहले ही दिन बंपर कमाई की है। यह जहां 42 साल के एक्‍टर के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली…
Advt.