मध्यप्रदेश की धरती पर किसी भी गरीब को बिना छत के नहीं रहने देंगे- मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 28-12-2022 06:15 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को उज्जैन मक्सी रोड स्थित कानीपुरा में नगर पालिक निगम द्वारा निर्मित प्रधानमंत्री आवास योजना के एएचपी घटक (भागीदारी में किफायती आवास) के मल्टी में निर्मित 152 ईडब्ल्यूएस आवासीय इकाइयों के गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने फीता काट कर हितग्राहियों को गृह प्रवेश करवाया और प्रतीक स्वरूप 3 हितग्राही को आवास की चाबी सौंपी। नवनिर्मित तीन मल्टी में 152 आवास बनाये गये हैं। इनमें से 146 आवासों में हितग्राहियों का गृह प्रवेश कराया गया। इस दौरान मंगल गीत गाये गये।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि बड़ी खुशी की बात है कि आज हमारे भाई-बहनों को रहने के लिये आवास की सौगात मिली है। हमारी सरकार का यह संकल्प है कि मध्यप्रदेश की धरती पर किसी भी गरीब को बिना छत के नहीं रहने देंगे। आज मल्टी में बनाये गये सुन्दर आवासों पर हितग्राहियों का अधिकार होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि भोपाल में 40 एकड़ जमीन भू-माफियाओं के कब्जे से छुड़ाई गई है। इस जमीन पर गरीब आवासहीनों के लिये घर बनाये जायेंगे। असामाजिक तत्वों और भू-माफियाओं, गुंडे-बदमाशों को छोड़ा नहीं जायेगा। उनके घर पर बुलडोजर चलाये जायेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि नीलगंगा स्थित कबेलु कारखाने की जमीन पर भी शीघ्र गरीबों के लिये आवास बना कर दिये जायेंगे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि गरीबों का भी यह सपना होता है कि उनका भी बड़ा न सही एक छोटा-सा घर हो। राज्य सरकार गरीबों के इस सपने को पूरा करने के लिये संकल्पबद्ध है। ग्रामीण क्षेत्रों में भू-खण्ड और शहरी क्षेत्रों में मल्टी में पात्र हितग्राहियों को आवास बना कर दिये जायेंगे। रोटी, कपड़ा, मकान, इलाज का खर्च, गरीबों के बच्चों की पढ़ाई-लिखाई, उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिये फीस सरकार मुहैया करायेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीब परिवार को 10 किलो अनाज नि:शुल्क दिया जा रहा है। हर घर में नल जल योजना से शुद्ध पेयजल पहुँचाने का काम हो रहा है। गरीब परिवार के मेधावी बच्चों की शिक्षा और उच्च शिक्षा का पूरा खर्च सरकार उठायेगी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि आजीविका मिशन की महिलाओं को भी अलग-अलग रोजगार के अवसर दिये जायेंगे। गरीब वर्ग को सभी मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध कराने का काम निरन्तर किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने उज्जैन के शहीद जवान श्री जितेंद्र सिंह चौहान के माता-पिता को मंच से सम्मानित किया।

महापौर श्री मुकेश टटवाल ने कहा कि हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलवाने के लिये निरन्तर कार्य किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज हितग्राहियों को रहने के लिये आवास मिल रहे हैं। हम सबके लिये यह बड़े हर्ष का दिन है। उन्होंने कहा कि दीनदयाल रसोई योजना में भगवान महाकालेश्वर का भोग प्रसाद नि:शुल्क लोगों को वितरित किया जा रहा है। आगे भी शहर के विकास के लिये निरन्तर कार्य किये जायेंगे और सौगातें आम जनता को दी जायेंगी। संचालन श्री सत्यनारायण चौहान ने किया और श्रीमती कलावती यादव ने आभार माना।

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव, विधायक श्री पारस जैन, विधायक श्री बहादुरसिंह चौहान, सांसद श्री अनिल फिरोजिया, पूर्व सांसद प्रो.चिन्तामणि मालवीय सहित जन-प्रतिनिधि, अधिकारी, योजना के हितग्राही और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 August 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल के अरेरा कॉलोनी, रोहित नगर सहित अन्य रिहायशी इलाकों में संचालित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर चल रही कार्रवाई के बीच दुकानदारों को बड़ी राहत मिली है।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
 03 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पटवारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर प्रदेश के सभी जिलों के पटवारी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं। संघ ने स्पष्ट किया है कि जब तक…
 03 August 2026
भोपाल, भोपाल में 5 अगस्त से ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 की शुरुआत होगी। यह 4 दिन यानी 8 अगस्त तक चलेगा। इसमें विदेशी मेहमान भी शामिल होंगे। इसके चलते भोपाल को GIS…
 03 August 2026
भोपाल। भोपाल के कटारा हिल्स स्थित विवेकानंद कालोनी में दो बच्चियों के कथित अपहरण का मामला पुलिस जांच में झूठा साबित हुआ। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने…
 03 August 2026
भोपाल। पत्नी की मर्जी के विरुद्ध टीवी का चैनल बदलना एक युवक को भारी पड़ गया। भोपाल छोला मंदिर क्षेत्र में गुस्साई महिला ने अपने पति पर हंसिये से हमला…
 03 August 2026
भोपाल। अपनी 17 सूत्रीय मांगों को लेकर मध्य प्रदेश के कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों ने रविवार को शिवाजी नगर स्थित आंबेडकर मैदान में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। भारतीय मजदूर संघ के…
 03 August 2026
भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने और बाद में शादी से इनकार करने पर जबरन कीटनाशक पिलाकर जान लेने की कोशिश का मामला…
 03 August 2026
भोपाल के गौतम नगर में रविवार को आवासीय क्षेत्रों में संचालित व्यावसायिक गतिविधियों के विरोध में बड़ी संख्या में रहवासी सड़क पर उतर आए। संयुक्त रहवासी संघ के बैनर तले…
 03 August 2026
 भोपाल। भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती जालसाजी के आरोपित किशन मोदी को कथित तौर पर वीआईपी सुविधाएं दिए जाने के मामले में जेल प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है।…
Advt.