फ्लाइट कैंसिल पर नो रिफंड... Go First में बुरे फंसे लोग, न वापस हो रहा पैसा, न मिल रही दूसरी फ्लाइट

Updated on 08-05-2023 07:01 PM
नई दिल्ली: गो फर्स्ट एयरलाइन (Go First Airlines) के लिए मुश्किल बढ़ती जा रही है। दिवालिया होने के कगार पर पहुंच पहुंच चुकी एयरलाइन ने अपनी उड़ानों को 12 मई तक के लिए रद्द कर दिया है। एयरलाइन की उड़ानें रद्द होने के बाद सबसे ज्यादा मुश्किल में यात्री है। वो लोग जिन्होंने गो फर्स्ट एयरलाइन में टिकट बुक किया था। एक तरफ गो फर्स्ट ने फ्लाइटें कैंसिल कर दी तो दूसरी तरफ उन्हें ऊंची कीमतों पर दूसरे एयरलाइंन में टिकट बुक करवाना पड़ रहा है। आखिरी मौके पर टिकट बुक करवाने के चक्कर में उन्हें ऊंची कीमतों पर फ्लाइट टिकट मिल रही है। वहीं गो फर्स्ट एयरलाइन में उनके टिकट का पैसा फंस गया है।

गो फर्स्ट की फ्लाइटें रद्द

गो फर्स्ट की फ्लाइटें अचानक से रद्द कर दी गई, जिन लोगों ने इस फ्लाइट्स में अपनी टिकट बुक की थी, उनकी मुश्किल बढ़ती जा रही है। उन्हें रिफंड मिलने में मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे बन रहे हैं कि लोगों को अपने टिकट के रिफंड के लिए धक्के खाने पड़ रहे हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया के खबर के मुताबिक एयरलाइन की ओर से पैसेंजर्स को रिफंड का क्रेडिट नोट तो मिल गया है पर उनके अकाउंट में अभी तक पैसे वापस नहीं आए हैं। उन्हें रिफंड के लिए एयरलाइन और एजेंट्स के बीच धक्का खाना पड़ रहा है।

पैसेंजर्स की मुश्किल

पुणे के रहने वाले रोहित कुमार ने गो फर्स्ट में टिकट बुक करवाया था। उन्होंने गो फर्स्ट फ्लाइट टिकट दो बार रद्द करवाई। पहली बार 3 मई को और फिर दूसरी बार 6 मई को टिकट कैंसिल करवाया। उन्हें पत्नी के लिए टिकट रिजर्व करने के लिए लगभग 16,000 रुपये एक्स्ट्रा देने पड़े। उन्होंने ट्रैवल पोर्टल्स के जरिए बुकिंग की थी। गो फर्स्ट की फ्लाइटें रद्द हो गई है। ऐसे में उन्होंने इसके रिफंड के लिए अप्लाई किया । टिकट कैंसिल करवाने पर उन्हें क्रेडिट नोट मिला। उन्होंने जब ट्रैवल पोर्टल्स से संपर्क किया तो उनकी तरफ से सिर्प इतना जबाव मिला कि जब उनतक पैसा पहुंच जाएगा वो तब मुझे पैसा वापस करेंगे।

क्रेडिट नोट दे रही एयरलाइन

वहीं एक और पैसेंजर ने बताया कि उन्हें एयरलाइन से 4000 रुपये का रिफंड मिला। उन्होंने भी ट्रैवल पोर्टल के जरिए अपना टिकट बुक किया था। ट्रैवल पोर्टल उन्हें अब रिफंड के लिए घुमा रही है। एयरलाइन और ट्रैवल कंपनियां दोनों ही पैसेंजर्स को बेवकूफ बना रहे हैं। गौरतलब है कि गो फर्स्ट एयरलाइन की ओर से उड़ानें रद्द होने के बाद से हजारों यात्रियों का रिफंड फंस गया है। लोगों को क्रेडिट नोट्स मिल रहा है ।

ट्रैवल एजेंट्स गिना रहे मजबूरी

वहीं दूसरी ओर ट्रैवल एजेंट्स अपनी मजबूरी गिना रहे हैं। पुणे के ट्रैवल एजेंट्स एसोसिएशन के निदेशक नीलेश भंसाली का कहना है कि एयरलाइन लोगों को क्रेडिट नोट्स दे रही है। इसका उपयोग केवल तभी किया जा सकता है जब पैसेंजर उसी एयरलाइन पर फिर से फ्लाइट बुक करता है। उन्होंने कहा कि ट्रैवल एजेंट्स अपने ग्राहकों को रिफंड करने में असमर्थ हैं। यात्रियों का कहना है कि एयरलाइन को या तो उन्हें तुरंत रिफंड कर देना चाहिए। या फिर उन्हें दूसरी एयरलाइंस के साथ बात करते हमें उसमें टिकट दिलवानी चाहिए। अभी हालात ऐसे हैं कि हमारा दोनों तरफ पैसा फंस गया है। गो फर्स्ट नहीं कर रहा और उन्हें महंगे टिकट बुक करवाना पड़ रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.