पठान' के सम्मान नहीं, डर से भागे कार्तिक आर्यन? शाहरुख के फैंस के आगे डगमगाया 'शहजादा' का हौसला!

Updated on 31-01-2023 07:35 PM
फाइनली 'पठान' आ गया है। कुर्सी की पेटी बांध लें क्योंकि मौसम बदल चुका है। इसकी आंधी में कइयों की सिट्टी-पिट्टी गुम हो गई है। बायकॉट गैंग की भी बोलती ही बंद हो गई है। इतना ही नहीं, वर्ल्डवाइड कमाई की बात करें तो इसने 6 दिन में 600 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लिया है। अब इसी को देखते हुए कार्तिक आर्यन और कृति सेनन की फिल्म 'शहजादा' की रिलीज को रीशेड्यूल कर दिया है। अब वो किस दिन सिनेमाघरों में आएगी, चलिए बताते हैं। साथ ही ऐसा क्यों किया गया है, उस पर भी चर्चा करेंगे।
बॉक्स ऑफिस पर Pathaan की ताबड़तोड़ कमाई को देखते हुए Kartik Aaryan की 'शहजादा' की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। पहले ये फिल्म 10 फरवरी को सिनेमाघरों में उतारनी थी लेकिन वैलेंटाइन्स को देखते हुए इसकी रिलीज 17 फरवरी तक के लिए बढ़ा दी गई है। इस बात की जानकारी फिल्म को प्रोड्यूसर ने एक प्रेस नोट जारी करके दी है।

बदल गई 'शहजादा' के आने की तारीख

सोमवार 30 जनवरी 2023 को जारी प्रेस नोट में प्रोड्यूसर ने बताया- Shehzada को एक नई रिलीज डेट मिली है। पठान के प्रति सम्मान दिखाते हुए कार्तिक आर्यन और कृति सेनन स्टाटर और रोहित धवन की डायरेक्टेड, भूषण कुमार, अल्लू अरविंद और अमान गिल द्वारा प्रोड्यूस की गई फिल्म अब 17 फरवरी 2023 को रिलीज होगी। अब इस खबर से फैन्स को थोड़ा धक्का जरूर लगा लेकिन वह खुश हैं कि ये शाहरुख खान की मूवी से क्लैश नहीं होगी।

क्यों बढ़ाई 'शहजादा' की रिलीज डेट

कार्तिक आर्यन की फिल्म Shehzada 10 फरवरी, 2023 को रिलीज होने वाली थी। लेकिन 10 दिन पहले एक प्रेस नोट जारी करके प्रोड्यूसर ने इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी। कहा गया कि उन्होंने शाहरुख खान की मूवी के सम्मान में ये फैसला किया है लेकिन असलियत तो कुछ और ही है। दरअसल, जब कोई फिल्म आते ही अपना धमाका कर देती है तो उसकी चपेट में कोई नहीं आना चाहता। ये बात डायरेक्टर और प्रोड्यूसर भली-भांति जानते हैं। उन्हें मालूम है कि अगर उन्होंने पठान की रिलीज के 15 दिन बाद अपनी मूवी सिनेमाघरों में उतारी तो वह उतना अच्छा कमाल नहीं कर पाएगी, जितना वह 'पठान' का क्रेज कम होने के बाद करेगी। ऐसे में मेकर्स ने डर के मारे अपने पैर पीछे खींच लिए। इतना ही नहीं, 3 फरवरी को दो फिल्में रिलीज हो रही हैं। एक तो हंसल मेहता की 'फराज' और अनुराग कश्यप की 'ऑलमोस्ट प्यार विद डी जे मोहब्बत', जो कि कोई बड़े बजट की फिल्म नहीं है। ये सब पठान का ही खौफ है।

कार्तिक आर्यन 'शहजादा' के हैं को-प्रोड्यूसर

बता दें कि रोहित धवन की डायरेक्टेड इस मूवी में कार्तिक और कृति के अलावा मनीषा कोइराला, परेश रावल, रोनित रॉय और सचिन खेडेकर हैं। सभी अहम रोल निभा रहे हैं। ये मूवी कार्तिक की बतौर को-प्रोड्यूसर डेब्यू है। Shehzada का ट्रेलर कुछ दिन पहले ही रिलीज हुआ, जिसमें एक्टर काफी एंटरटेनिंग लग रहे हैं। इसमें उनका लुक भी वाकई कमाल का है। शहजादा तेलुगु फिल्म Ala Vaikunthapurramloo का हिंदी रीमेक है, जिसमें अल्लू अर्जुन ने लीड रोल प्ले किया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.