ना टैरिफ, ना ट्रेड वॉर... भारत की तरक्की कोई नहीं रोक सकता, देश में खूब पैसा आएगा, इस दिग्गज कंपनी ने लगा दी मुहर

Updated on 18-10-2025 02:23 PM
नई दिल्ली: अमेरिकी टैरिफ और ट्रेड वॉर को लेकर दुनिया चिंतित है। वहीं S&P का मानना है कि भारत सख्त टैरिफ और दुनिया भर में व्यापार के झटकों का मजबूती से सामना करेगा। S&P ग्लोबल रेटिंग्स के प्रेसिडेंट यान ले पैलेक ( Yann Le Pallec ) ने इकोनॉमिक टाइम्स के साथ एक खास बातचीत में अनुमान जताया कि इस साल भारत की इकोनॉमी लगभग 6.5% की दर से बढ़ेगी और अगले दो सालों में यह बढ़कर करीब 7% हो जाएगी।

यह S&P के भारत की सॉवरेन रेटिंग को 'BBB' पर अपग्रेड करने के बाद पैलेक का भारत के दौरे के दौरान पहला इंटरव्यू था। यह 18 सालों में किसी ग्लोबल एजेंसी की तरफ से पहला ऐसा अपग्रेड था। पैलेक ने कहा कि जियोपॉलिटिक्स (दुनिया की राजनीतिक उठापटक) एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। लेकिन खतरे की जगह यह भारत के लिए कई मैनेज की जा सकने वाली मुश्किलों में से एक है।

निवेशकों की पसंद बना भारत

पैलेक ने कहा कि फिलहाल दुनिया भर के निवेशक भारत को पूंजी के लिए सबसे आकर्षक जगहों में से एक मानते हैं, जहां स्थिर और लंबी अवधि के ग्रोथ के मौके मिल रहे हैं। उन्होंने भारत की ग्रोथ की संभावनाओं, ग्लोबल रेट में उतार-चढ़ाव और डेट मार्केट में इससे पैदा होने वाली अस्थिरता, फाइनेंशियल दुनिया पर एआई के बढ़ते असर पर चर्चा की।

क्या है भारत के रेटिंग बढ़ाने की वजह?

भारत की रेटिंग को बढ़ाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हमने कुछ महीने पहले भारत की रेटिंग को अपग्रेड किया था। हमने यह फैसला भारत की आर्थिक मजबूती, स्थिर पॉलिसी और फिजिकल और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर में लगातार हो रहे निवेशकों देखते हुए लिया। हमारी रेटिंग्स भविष्य को देखकर दी जाती है। हमें उम्मीद है कि यह मजबूती बनी रहेगी। इस साल GDP ग्रोथ करीब 6.5% और अगले दो सालों में करीब 7% रहने की उम्मीद है, जो दुनिया की टॉप 5 इकोनॉमी में से एक के लिए बहुत प्रभावशाली है।

घरेलू बाजार सबसे बड़ी ताकत

उन्होंने उम्मीद जताई कि भारत सरकार अपने खर्चों को नियंत्रण में रखेगी। पॉलिसी, खासकर टैरिफ को लेकर स्थिर रहेगी। भारत का बड़ा घरेलू बाजार इसे दुनिया के झटकों से बचाने में मदद करता है। अमेरिका को होने वाला भारत का एक्सपोर्ट जीडीपी का सिर्फ 2% ही है। जियोपॉलिटिक्स दुनिया के लिए एक बड़ा खतरा है। इससे बाजार में अनिश्चितता बनी रहती है, लेकिन भारत के लिए यह कई मैनेज की जा सकने वाली मुश्किलों में से एक है। उन्होंने कहा कि भारत की रफ्तार शानदार है, क्योंकि दुनिया की टॉप पांच अर्थव्यवस्थाओं में से कुछ ही देश एक दशक तक लगभग 7% की ग्रोथ बनाए रख सकते हैं।

फेड कट से क्या असर?

उन्होंने कहा कि हमारे अर्थशास्त्रियों का अनुमान है कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) इस साल के अंत तक दरों में 0.25% (25 बेसिस पॉइंट्स) की कटौती करेगा। जैसे-जैसे अमेरिका से पूंजी निकलकर दूसरी जगह जा रही है, भारत एक बड़े इन्वेस्टमेंट डेस्टिनेशन के तौर पर उभर रहा है, जिसे मजबूत हालातों से फायदा मिल रहा है। हालांकि, अगर इस साल के अंत में अमेरिका में रेट कट तेजी से होता है, तो भारत का आकर्षण थोड़ा कम हो सकता है। फिलहाल, ग्लोबल निवेशक भारत को पूंजी के लिए सबसे आकर्षक जगहों में से एक मान रहे हैं, जहां स्थिर और लंबी अवधि के ग्रोथ के मौके हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.